Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में DJ और लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी, कोलाहल नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट तैयार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG NEWS : छत्तीसगढ़ में DJ और लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी, कोलाहल नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट तैयार

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में DJ और लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी, कोलाहल नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट तैयार

Hum Vatan News
Last updated: September 20, 2026 12:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज आवाज में डीजे, लाउडस्पीकर और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित इस्तेमाल पर लगाम लगाने की तैयारी है। गृह एवं पुलिस विभाग ने ‘छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम-2026’ का प्रारूप तैयार किया है। प्रस्तावित कानून में सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर अनुमति और नियमों को सख्त करने का प्रावधान किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने के साथ जेल और उपकरण जब्त करने जैसी कार्रवाई का प्रावधान प्रस्तावित है।

Contents
DJ और लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमतिनियम तोड़ने पर जुर्माना और जेल का प्रावधानधार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर भी असर

DJ और लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति

प्रस्तावित नियमों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल करने से पहले संबंधित जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस आयुक्त या सक्षम प्राधिकारी से लिखित अनुमति लेना जरूरी होगा। यानी बिना अनुमति डीजे, लाउडस्पीकर या अन्य ध्वनि उपकरण चलाने पर कार्रवाई की जा सकती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

नवा रायपुर में 100 एकड़ में विकसित हो रही 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का बनेगी प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री श्री साय.

- Advertisement -
HTML5 Icon

आयोजकों को कार्यक्रम से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति के लिए आवेदन करना होगा। इससे सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान ध्वनि के इस्तेमाल को नियंत्रित करने की व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

नियम तोड़ने पर जुर्माना और जेल का प्रावधान

ड्राफ्ट में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं। बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्र चलाने या निर्धारित शर्तों की अनदेखी करने पर भारी जुर्माना और जेल तक की कार्रवाई हो सकती है।

इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने में इस्तेमाल किए गए डीजे, लाउडस्पीकर या अन्य उपकरणों को जब्त करने का प्रावधान भी प्रस्तावित किया गया है।

धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर भी असर

छत्तीसगढ़ में गणेश उत्सव, नवरात्रि, शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में डीजे और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल आम है। ऐसे आयोजनों में प्रस्तावित कानून के तहत अनुमति और ध्वनि संबंधी नियमों का पालन करना पड़ सकता है।

इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज से होने वाली परेशानी को कम करना और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना बताया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड बढ़ी, दो दिन और पुलिस कस्टडी में रहेगा आरोपी
Featured छत्तीसगढ़
इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Transfer News : रायपुर जिले में तहसील स्तर पर बड़ा बदलाव, 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माण कार्यों में लापरवाही पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार एजेंसियों को किया ब्लैक लिस्ट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC News : छत्तीसगढ़ PSC को मिल सकता है नया अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS महादेव कांवड़े के नाम पर चर्चा तेज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?