Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में सड़कों पर कांग्रेस, दिल्ली से पटना तक प्रदर्शन’ कई जगह पुलिस से झड़प
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में सड़कों पर कांग्रेस, दिल्ली से पटना तक प्रदर्शन’ कई जगह पुलिस से झड़प

Featuredदेश - विदेश

CEC ज्ञानेश कुमार के विरोध में सड़कों पर कांग्रेस, दिल्ली से पटना तक प्रदर्शन’ कई जगह पुलिस से झड़प

Hum Vatan News
Last updated: September 25, 2026 5:23 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार, 25 सितंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली, पटना, देहरादून, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, कोलकाता, लखनऊ और गुवाहाटी समेत कई शहरों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। पटना और चंडीगढ़ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

Contents
दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर मार्चपटना में वाटर कैनन का इस्तेमालदेहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर मार्च

दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए। कार्यकर्ता चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय के आसपास सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG News : ट्रेनी DSP पर हमला कर कार में की तोड़फोड़, गणेश विसर्जन के दौरान मचा हंगामा’ 6 आरोपी पकड़े गए

- Advertisement -
HTML5 Icon

कांग्रेस का यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच हुआ है। पार्टी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रही है और CEC के इस्तीफे की मांग कर रही है।

पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल

बिहार की राजधानी पटना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और मार्च किया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इससे कुछ समय के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बनी। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के कार्यालयों की ओर मार्च करने का प्रयास किया।

देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। कांग्रेस ने यहां भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई।

असम के गुवाहाटी में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई समेत कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं मणिपुर में प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होने की खबर है। चंडीगढ़ में भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड बढ़ी, दो दिन और पुलिस कस्टडी में रहेगा आरोपी
Featured छत्तीसगढ़
इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Transfer News : रायपुर जिले में तहसील स्तर पर बड़ा बदलाव, 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माण कार्यों में लापरवाही पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार एजेंसियों को किया ब्लैक लिस्ट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC News : छत्तीसगढ़ PSC को मिल सकता है नया अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS महादेव कांवड़े के नाम पर चर्चा तेज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?