Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी….. सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी….. सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी….. सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल.

Hum Vatan News
Last updated: October 11, 2026 6:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर,11 अक्टूबर 2026/
सेवा संकल्प अभियान के तहत धमतरी जिले में आयोजित तीन दिवसीय ‘निदान-03’ विशेष शिविर दिव्यांगजनों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी दैनिक गतिविधियों को सुगम करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। नगरी और धमतरी में आयोजित इन शिविरों के शुरुआती दो दिनों में कुल 632 दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया, जिन्हें एक ही छत के नीचे कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण और शासकीय योजनाओं का पूरा संबल प्रदान किया गया।

एक ही छत के नीचे मिलीं तमाम शासकीय सुविधाएं

- Advertisement -
HTML5 Icon

​शिविर के पहले दिन 8 अक्टूबर को नगरी विकासखंड के श्रृंगी ऋषि हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में 172 दिव्यांगजन शामिल हुए। यहाँ पात्र हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक और वॉकर वितरित किए गए। साथ ही, नौ दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ-पैर तैयार करने के लिए आवश्यक माप और प्रक्रिया पूरी की गई, जबकि 18 दिव्यांगता प्रमाण पत्र और 44 यूडीआईडी कार्ड भी प्रदान किए गए।
​शृंखला के दूसरे दिन 10 अक्टूबर को धमतरी के इंडोर स्टेडियम में भव्य शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ 460 दिव्यांगजन पहुँचे और इनमें से 359 हितग्राहियों को विभिन्न उपकरणों व सुविधाओं से लाभान्वित किया गया।
छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया और महापौर रामू रोहरा की उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम में कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्मार्ट केन और वॉकर जैसी आधुनिक सामग्रियां बड़े पैमाने पर बांटी गईं। इसके अलावा, शिविर में दिव्यांगजनों के बस पास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और एम. आधार कार्ड जैसी आवश्यक सुविधाएँ भी तुरंत उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जनसंपर्क प्रदर्शनी और जनमन पत्रिका का आकर्षण

​इस आयोजन की एक और खास बात यह रही कि यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जनसंपर्क विभाग की ओर से विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई और मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ का निःशुल्क वितरण किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने बेहद सराहा। धमतरी कलेक्टर ने इस दौरान सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण व शासकीय योजनाओं का लाभ देकर उन्हें सशक्त और स्वावलंबी बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
​इस तीन दिवसीय विशेष अभियान के अंतिम दिन आज भी पंजीयन, परीक्षण और कृत्रिम अंगों के मापन की सुविधा जारी रहेगी, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस कल्याणकारी पहल से वंचित न रह जाए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक में लिए गए फ़ैसले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Nepal Flood News: नेपाल में प्राकृतिक आपदा से हड़कंप, तेज बहाव में बहे तीन पुल; नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट
Featured देश - विदेश
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Congress Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
Bilaspur Durga Idol Fire: बिलासपुर में दुर्गा प्रतिमा अग्निकांड, आजाद चौक-मंगला चौक के पास हुई घटना
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Double Murder Case: छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, 48 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों की भर्ती को मंजूरी, आदिम जाति विकास विभाग का बदलेगा नाम
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत…छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने देशभर के टूर ऑपरेटरों के समक्ष प्रस्तुत की राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की अपार संभावनाएं.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?