Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर लगा 3 करोड़ और लग्जरी कार मांगने का आरोप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर लगा 3 करोड़ और लग्जरी कार मांगने का आरोप

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर लगा 3 करोड़ और लग्जरी कार मांगने का आरोप

Hum Vatan News
Last updated: October 12, 2026 11:33 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। उनकी पत्नी पूजा बंजारे ने पति, सास और ससुर पर मारपीट करने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और लग्जरी कार के साथ 2 से 3 करोड़ रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Contents
शादी के दूसरे दिन से दहेज को लेकर ताने देने का आरोपमायके की जमीन बेचकर 2-3 करोड़ रुपये लाने का दबावगर्भावस्था और प्रसव के बाद भी प्रताड़ना का आरोपमहिला थाने में काउंसलिंग के बाद दर्ज हुआ मामला

शादी के दूसरे दिन से दहेज को लेकर ताने देने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, आरंग क्षेत्र के ग्राम भानसोज निवासी पूजा बंजारे का विवाह जुलाई 2024 में धमतरी के जोधापुर वार्ड निवासी मनोज बंजारे के साथ हुआ था। मनोज बंजारे राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी….. सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल.

- Advertisement -
HTML5 Icon

पूजा का आरोप है कि विवाह के दौरान उनके मायके पक्ष ने घरेलू सामान, सोने की चेन और अन्य उपहार दिए थे। इसके बावजूद शादी के दूसरे दिन से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने की बात कहकर उन्हें ताने देने लगे। शिकायत में पति और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दिए जाने की बात भी कही गई है।

मायके की जमीन बेचकर 2-3 करोड़ रुपये लाने का दबाव

पीड़िता के अनुसार, पति मनोज बंजारे, सास ललिता बंजारे और ससुर कोमल सिंह बंजारे की ओर से लग्जरी कार और 2 से 3 करोड़ रुपये नकद लाने की मांग की जा रही थी। आरोप है कि 4 जनवरी 2025 को पति ने उन पर मायके की जमीन बेचकर रकम लाने का दबाव बनाया।

पूजा का कहना है कि जब उन्होंने इस मांग को पूरा करने से इनकार किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में घरेलू हिंसा और दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं।

गर्भावस्था और प्रसव के बाद भी प्रताड़ना का आरोप

शिकायत के अनुसार, गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद पति ने पूजा को मायके में ही छोड़ दिया। इसके बाद 2 सितंबर 2026 को पति और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा ग्राम भानसोज स्थित उनके मायके में मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

महिला थाने में काउंसलिंग के बाद दर्ज हुआ मामला

मामले की शिकायत महिला थाने में की गई थी। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए काउंसलिंग कराई गई, लेकिन सुलह की कोशिशें सफल नहीं हो सकीं।

इसके बाद पुलिस ने डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे और उनके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना से संबंधित मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Odisha Cobra Snake Bite News: कोबरा के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी, सांप के डसने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम
national
Chhattisgarh Swachhata Didi News: स्वच्छता दीदियों के लिए विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, वर्दी और सुरक्षा किट के लिए मिलेंगे ₹2.96 करोड़
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Crime News: दुष्कर्म के आरोपी को अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट? मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते आया नजर
Featured छत्तीसगढ़
CJP Protest News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में CJP का ऐलान, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग तेज
Featured देश - विदेश
12 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक में लिए गए फ़ैसले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Nepal Flood News: नेपाल में प्राकृतिक आपदा से हड़कंप, तेज बहाव में बहे तीन पुल; नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी….. सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Congress Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?