Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के निर्देशों से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिल रही नई गति.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के निर्देशों से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिल रही नई गति.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के निर्देशों से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिल रही नई गति.

Hum Vatan News
Last updated: October 23, 2026 5:52 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी के निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आवासों की बल्क परचेस को प्रोत्साहित करने के संबंध में प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया। शासन द्वारा इस दिशा में 14 नवंबर 2025 में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के सकारात्मक परिणाम वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं।

इस निर्णय से मंडल के लंबे समय से रिक्त पड़े आवासों के बेहतर उपयोग के साथ-साथ शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी संस्थाओं को अपने कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध कराने का अवसर भी मिल रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

शासकीय विभागों को अपने कर्मचारियों के लिए आवासों का निर्माण कराने में भूमि की उपलब्धता, निर्माण प्रक्रिया, समय एवं वित्तीय संसाधनों जैसी विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा बल्क परचेस की व्यवस्था को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। इसके माध्यम से विभाग एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्मित तथा निर्माणाधीन मकानों की निर्धारित प्रक्रिया एवं शर्तों के अनुसार बल्क परचेस कर सकती हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मंडल द्वारा संचालित आवासीय योजनाओं में बल्क परचेस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न शहरों में आवासों का विक्रय किया जा रहा है। दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ में जीएसटी विभाग द्वारा कुल 68 आवासों का क्रय किया गया है। इनमें दुर्ग में 24 मकान लगभग 6.50 करोड़ रुपये, जगदलपुर में 16 मकान लगभग 6 करोड़ रुपये, बिलासपुर में 25 मकान लगभग 10.35 करोड़ रुपये तथा रायगढ़ में 3 मकान लगभग 92 लाख रुपये की राशि से क्रय किए गए हैं। इन 68 आवासों का कुल मूल्य लगभग 23.77 करोड़ रुपये है।

इसी क्रम में नवा रायपुर अटल नगर में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मेफेयर संस्था द्वारा 128 मकान लगभग 16.20 करोड़ रुपये में क्रय किए गए हैं। वहीं, मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा आरंग में 30 मकान लगभग 2.20 करोड़ रुपये में क्रय किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त नवा रायपुर में विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा भी 128 फ्लैट्स की बल्क खरीदी का निर्णय लिया गया है, जिनका कुल मूल्य लगभग 16.20 करोड़ रुपये बताया गया है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा आवासों की थोक खरीदी की दिशा में किए जा रहे प्रयास शासन की नीति के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाते हैं।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16, 30 एवं 34 में प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) एवं निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए आवासों का निर्माण किया गया है। योजना के प्रथम चरण में कुल 6,296 भवनों का क्रियान्वयन किया गया था। निर्मित आवासों के विक्रय के लिए लगातार विज्ञापन जारी किए जाने के बावजूद कुछ भवन लंबे समय तक रिक्त रहे। इससे भवनों की सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं और मंडल के वित्तीय संसाधनों पर भी प्रभाव पड़ रहा था।

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य मंत्रिपरिषद् ने 14 नवंबर 2025 को महत्वपूर्ण निर्णय लिया कि तीन बार विज्ञापन जारी होने के बाद भी अविक्रित रहने वाले आवासों को पात्र हितग्राहियों के अतिरिक्त अन्य आय वर्ग के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी विक्रय किया जा सकेगा। ऐसे क्रेताओं को शासन द्वारा प्रदत्त अनुदान का लाभ नहीं दिया जाएगा। इस निर्णय से रिक्त आवासों की खरीदी के नए अवसर उपलब्ध हुए हैं और वर्तमान में विभिन्न संस्थाओं द्वारा बल्क परचेस के माध्यम से आवास क्रय किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के माननीय अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने कहा यह निर्णय दूरदर्शिता और जनहित का अच्छा उदाहरण है। किसी भी आवासीय योजना की वास्तविक सफलता तभी है, जब निर्मित आवासों का उपयोग हो और उनमें लोगों की बसाहट हो। लंबे समय तक खाली पड़े भवनों की सुरक्षा, रखरखाव और मंडल के वित्तीय संसाधनों के समुचित उपयोग को ध्यान में रखते हुए शासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके सकारात्मक परिणाम वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं।

अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री सह मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत EWS एवं LIG वर्ग के पात्र हितग्राहियों को निर्धारित शासकीय एवं केंद्रीय अनुदान का लाभ पूर्ववत मिलता रहेगा। वहीं, अन्य आय वर्ग के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को निर्धारित शर्तों के अनुसार अनुदान के बिना आवास क्रय करने का अवसर मिल रहा है। इससे पात्र हितग्राहियों के हित सुरक्षित रहते हुए रिक्त भवनों के बेहतर उपयोग और संस्थागत सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि प्रदेश में विभिन्न संस्थाओं द्वारा बल्क परचेस के प्रति रुचि दिखाई जा रही है। जीएसटी विभाग द्वारा दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ में आवासों का क्रय किया जाना तथा मेफेयर और मैट्स विश्वविद्यालय जैसी संस्थाओं द्वारा आवास खरीदा जाना इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय द्वारा नवा रायपुर में 128 फ्लैट्स की बल्क खरीदी का निर्णय भी संस्थागत मांग और शासन की नीति के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा आवासों का विक्रय निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन ऑफर के माध्यम से किया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का ध्यान रखा जा रहा है, जिससे इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को समान अवसर मिल सके। बल्क परचेस की व्यवस्था से वर्तमान में आवासीय संपत्तियों के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है और संस्थाओं को अपने कर्मचारियों की आवासीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए व्यवस्थित आवास उपलब्ध कराने में सुविधा हो रही है।

छत्तीसगढ़ शासन की इस पहल से प्रदेश में आवासीय योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने, रिक्त भवनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने, कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध कराने तथा विभिन्न आवासीय कॉलोनियों में बसाहट बढ़ाने में मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी के निर्देशों के अनुरूप आगे बढ़ाई गई यह पहल वर्तमान में शासन की आवासीय नीति को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने, संस्थागत आवश्यकताओं की पूर्ति करने और मंडल की आवासीय संपत्तियों का उपयोग सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Bastar Dussehra : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुरिया दरबार में बढ़ाया बस्तर का मान, पारंपरिक विरासत से जुड़कर बोलीं- मैं मांझी की बेटी हूं
Featured छत्तीसगढ़
बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिल रही नई गति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का एक्शन, ट्रेन में घेरकर 5 मिनट में पकड़े गए हमलावर
Featured देश - विदेश
CG News : नगर निगम की वेबसाइट पर संदिग्ध सिंबल दिखने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की साइबर जांच
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime : छत्तीसगढ़ डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पैसों के लालच में मां-बेटे की हत्या’ आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

बस्तर दौरे पर President Draupadi Murmu’ ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, CM साय बोले- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सड़क पर आतिशबाजी’ नायब तहसीलदार के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसे से मचा हड़कंप, नेशनल हाईवे-53 पर ट्रक से टकराई कार’ दो महिलाओं ने गंवाई जान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?