Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों के हुनर की चमक, ‘छत्तीसकला’ से मिल रही नई पहचान.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों के हुनर की चमक, ‘छत्तीसकला’ से मिल रही नई पहचान.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों के हुनर की चमक, ‘छत्तीसकला’ से मिल रही नई पहचान.

Hum Vatan News
Last updated: November 17, 2026 8:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 17 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं का हुनर अब गांव की चौखट से निकलकर राष्ट्रीय बाजार तक अपनी पहचान बना रहा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ की लखपति दीदियां अपनी कला, मेहनत और उद्यमिता का प्रदर्शन कर रही हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन के हॉल नंबर 4 में स्थापित ‘लखपति दीदी’ स्टॉल पर प्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा, स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण महिलाओं के कौशल की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है।

14 से 27 नवम्बर तक आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा, कोरबा, बस्तर, धमतरी और रायगढ़ जिलों के स्व-सहायता समूहों की पांच लखपति दीदियां भाग ले रही हैं। इन महिलाओं द्वारा तैयार कोसा साड़ियां, आकर्षक जैकेट, कॉटन ड्रेस मटेरियल, पारंपरिक बेल मेटल शिल्पकृतियां, स्थानीय मसाले और अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। इन उत्पादों में छत्तीसगढ़ की लोककला, पारंपरिक शिल्प और ग्रामीण महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा की विशेष छाप दिखाई देती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*‘छत्तीसकला’ से ग्रामीण उत्पादों को मिल रहा बड़ा बाजार*

- Advertisement -
HTML5 Icon

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत ‘छत्तीसकला’ ब्रांड ग्रामीण महिलाओं के हुनर को नई पहचान देने का माध्यम बन रहा है। इस ब्रांड के जरिए स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण एवं पारंपरिक उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भागीदारी से लखपति दीदियों को अपने उत्पादों को देश-विदेश के व्यापारियों, उद्यमियों और संभावित खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। इससे उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाने और भविष्य में नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने की संभावनाएं भी विकसित हो रही हैं।

*आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहीं बिहान की दीदियां*

बिहान मिशन के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर पारंपरिक आजीविका गतिविधियों के साथ उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। समूहों के जरिए महिलाओं को कौशल विकास, उत्पादन, विपणन और आजीविका संवर्धन के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लखपति दीदी पहल महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

इस वर्ष व्यापार मेले की थीम ‘विकास और विरासत’ है। छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों की भागीदारी इस थीम को सार्थक रूप दे रही है। एक ओर महिलाएं राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक शिल्प को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अपने उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिला उद्यमिता की बढ़ती भूमिका को सामने ला रही हैं।

नई दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की इन पांच लखपति दीदियों की भागीदारी ग्रामीण महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास, आर्थिक स्वावलंबन और उद्यमशीलता की प्रेरक तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। यह पहल छत्तीसगढ़ के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से 8 दिनों में हुआ बिजली समस्या का समाधान, पालनार में रोशनी से जगमगाया.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
6 ग्रामों के 800 से अधिक किसानों के समय और परिवहन खर्च की हो रही बचत, कृषकों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने…भारतीय दूतावासों के साथ मनाया “जनजातीय गौरव दिवस.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, नक्सलियों का डम्प बरामद’ हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त
Featured छत्तीसगढ़
MS Dhoni Retirement : IPL से संन्यास लेकर CSK के मेंटर बनेंगे धोनी’ रिलीज करने की मांग से क्रिकेट जगत में हलचल
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच अहम बैठक, रेवंत रेड्डी ने CM साय से मुलाकात के लिए किया रायपुर दौरा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : अमित जोगी और राजेश मूणत के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, FIR के बाद गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे जोगी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics News : चैतन्य बघेल ने ED की कार्रवाई को दी चुनौती, 61 करोड़ की संपत्ति कुर्की मामले में 23 नवंबर को सुनवाई

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?