Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश.

Hum Vatan News
Last updated: November 25, 2026 7:48 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 25 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रमुख शासकीय योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश में जारी धान खरीदी के दौरान किसानों से प्राप्त रकबा कम होने संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी कलेक्टरों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें प्राप्त होने पर कलेक्टर स्वयं जांच कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के अंतर्गत सिटी गैस वितरण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक गैस पहुंचाने के कार्यों में तेजी लाई जाए। रायपुर और बिलासपुर सहित कई जिलों में इस दिशा में सराहनीय कार्य हो रहा है, जबकि कुछ जिलों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कम प्रगति वाले जिलों के कलेक्टरों को योजना के क्रियान्वयन में विशेष रुचि लेने और कार्यों को गंभीरता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एलपीजी की तुलना में पीएनजी की किफायत, सुरक्षा एवं उपयोगिता संबंधी लाभों से आम नागरिकों को अवगत कराया जाए। उन्होंने जनजातीय छात्रावासों, विद्यालयों के लिए संचालित सामुदायिक रसोईघरों, सर्किट हाउस सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों में भी पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही।

*जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, ठेकेदारों का समय पर सुनिश्चित करें भुगतान*

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि घर-घर नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की यह अत्यंत महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजना है। सभी कलेक्टर इस योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यों में तेजी लाएं तथा मासिक समीक्षा कर समयबद्ध ढंग से लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन ठेकेदारों ने कार्य पूर्ण कर लिया है, उनका भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। बेहतर कार्य करने वाले ठेकेदारों को प्रोत्साहित करें तथा कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ने मिशन अमृत 2.0 की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में संचालित जल प्रदाय योजनाओं एवं सीवेज परियोजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली और कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल ने विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

*विकास परियोजनाओं से संबंधित लंबित वन स्वीकृतियों का शीघ्र करें निराकरण*

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वन स्वीकृति से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व लंबित कार्रवाई पूर्ण करने तथा आवश्यक प्रस्ताव राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड को प्रेषित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*औद्योगिक सुधारों के प्रभाव का करें मूल्यांकन, उद्यमियों तक पहुंचाएं सुधारों का लाभ*

उद्योग विभाग के सचिव श्री रजत कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए 700 सुधारों को शामिल किया गया है, जिनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी 25 विभागों को सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को इन सुधारों के लाभों एवं प्रभावों की जानकारी दी जाए। साथ ही इन सुधारों से प्राप्त परिणामों का भी नियमित मूल्यांकन किया जाए, ताकि प्रदेश में उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके।

*सेवा सेतु और सीएम हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें*

मुख्यमंत्री श्री साय ने सेवा सेतु एवं सीएम हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि नागरिकों को शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। नागरिकों को घर बैठे शासकीय सेवाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का सुगमता से निराकरण हो, इसके लिए इन व्यवस्थाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए।

*समय-सीमा की बैठकों में शामिल हों सभी महत्वपूर्ण योजनाएं*

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जिन जिलों में योजनाओं की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, वहां के कलेक्टर अपने जिले की स्थिति की समीक्षा करें। सभी महत्वपूर्ण मिशनों एवं योजनाओं को समय-सीमा (टीएल) की बैठकों में शामिल कर उनकी नियमित समीक्षा करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता बरतें और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ इन कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंच सके।

पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री विकासशील, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Transfer News : रायपुर जिले में तहसील स्तर पर बड़ा बदलाव, 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माण कार्यों में लापरवाही पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार एजेंसियों को किया ब्लैक लिस्ट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC News : छत्तीसगढ़ PSC को मिल सकता है नया अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS महादेव कांवड़े के नाम पर चर्चा तेज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा कदम, 22 आरोपियों के बरी होने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Coal Scam : कोयला लेवी घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य को हाईकोर्ट से झटका, राज्य शासन से मांगा जवाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?