Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना.

Hum Vatan News
Last updated: November 25, 2026 7:51 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

स्वास्थ्य किसी भी समाज और राज्य के विकास की आधारशिला है। भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल रही है। छत्तीसगढ़ में इस योजना को राज्य की स्वास्थ्य योजनाओं के साथ एकीकृत कर शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के रूप में अत्यंत प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र परिवार को गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान होने वाले भारी आर्थिक बोझ से बचाना है। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना- स्वस्थ और सशक्त राज्य की ओर एक क्रांतिकारी कदम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील कार्यशैली ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय की दृढ़ इच्छाशक्ति, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना कमजोर वर्ग और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक सुरक्षा कवच साबित हुआ है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना छत्तीसगढ़ के हर उस नागरिक का जीवन रक्षक कवच बन चुकी है, जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*योजना का स्वरूप और प्रमुख लाभ*

- Advertisement -
HTML5 Icon

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना का विस्तार केवल केंद्रीय सूची तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य सरकार ने राशन कार्ड के माध्यम से लगभग सभी परिवारों को इसके दायरे में लाने का प्रयास किया है। पात्र परिवारों को देश और राज्य के पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पतालों में पूरी तरह निःशुल्क और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान कार्ड (AB-PMJAY / SVSASY) 2 करोड़ 71 लाख 11 हजार 762 के विरूद्ध 2 करोड़ 49 लाख 18 हजार 115 कार्ड बनाए जा चुके हैं। जो लक्ष्य का 91.9 प्रतिशत है, जिनमें सूरजपुर जिला 21 लाख 93 हजार 647 आयुष्मान कार्ड बनाकर 97 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर है।

नियद नेल्ला-नार 2.0 के तहत दूरस्थ वनांचल और पूर्व नक्सल प्रभावित 10 जिलों बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर, कोण्डागांव, गरियाबंद, मोहला-मानपुर, अम्बागढ़ चौकी और छुईखदान में 93 प्रतिशत राशन कार्डधारी हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2021 में राज्य को छह श्रेणियों में से चार श्रेणियों में पुरस्कार मिले थे। इनमें तीन पुरस्कार आयुष्मान कार्ड पंजीयन और एक पुरस्कार लैंगिक समानता के लिए था।

*मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर व दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए सहायता*

अंत्योदय, प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारक और केंद्रीय सूची में सूचीबद्ध परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है। वहीं अन्य पात्र सामान्य राशन कार्ड धारक परिवारों को राज्य योजना के अंतर्गत 50 हजार रूपए तक की चिकित्सा सहायता उपलब्ध है। जहां सामान्य और बड़ी बीमारियां आयुष्मान योजना के दायरे में आती हैं, वहीं कई बार कुछ दुर्लभ और बेहद गंभीर बीमारियां ऐसी होती हैं जिनका खर्च लाखों में होता है। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर व दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत लिवर प्रत्यारोपण, किडनी ट्रांसप्लांट, हृदय रोग, कैंसर, कोक्लियर इम्प्लांटऔर दुर्लभ अनुवांशिक बीमारियों जैसी उच्च लागत वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं के लिए सीधे अस्पतालों को राशि जारी की जाती है।

जनवरी 2024 से अब तक 3,281 हितग्राहियों के लिए योजना के तहत कुल 203.07 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। योजना के अंतर्गत कैंसर के इलज के लिए 2,476 मामलों में 115.48 करोड़ रुपये, बोन मैरो ट्रांसप्लांट के 205 मामलों के लिए 27.06 करोड़ रुपये, डायलिसिस के 686 मामलों के लिए 17.18 करोड़ रुपये और हृदय संबंधी उपचार के 371 मामलों के लिए 17.08 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत हुई है। इसके अलावा किडनी ट्रांसप्लांट के 144 मामलों में 5.41 करोड़ और लिवर ट्रांसप्लांट के 31मामलों में 5.57 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। इन योजनाओं से अब तक ऐसे अनेकों गरीब मरीजों को नया जीवन मिला है, जिन्होंने महंगे इलाज की उम्मीद बिल्कुल छोड़ दी थी।

*5 लाख रूपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य कवर*

आयुष्मान वय वंदना कार्ड के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को (चाहे उनकी आय या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो) 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पहले से मौजूद बीमारियों का इलाज भी कार्ड बनने के पहले दिन से ही कवर होता है। इलाज के पैकेज में अस्पताल में भर्ती होने से पहले की जांच, दवाइयां और डिस्चार्ज के बाद का फॉलो-अप खर्च या अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद का खर्च भी शामिल होता है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष या उससे अधिक आयु) 8 लाख 71 हजार 717 के विरूद्ध 6 लाख 23 हजार 220 कार्ड बनाए गए हैं। जो लक्ष्य का 71.5 प्रतिशत है। 2 लाख 48 हजार 497 आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने में बस्तर जिला प्रथम स्थान पर 89.8 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर है।

*छत्तीसगढ़ में योजना का प्रभाव और उपलब्धियां*

छत्तीसगढ़ एक जनजातीय बाहुल्य और ग्रामीण आबादी वाला राज्य है, जहां महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराना एक आम परिवार के लिए असंभव सा था। आयुष्मान कार्ड ने इस खाई को पाटने का काम किया है। राज्य के दूरस्थ वनांचलों जैसे बस्तर और सरगुजा संभाग के नागरिक भी अब रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग या देश के किसी भी बड़े शहर के पंजीकृत अस्पतालों में हृदय रोग, कैंसर, किडनी डायलिसिस, घुटने के प्रत्यारोपण और न्यूरोसर्जरी जैसी जटिल बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण स्तर पर उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित किया गया है, जहां प्राथमिक उपचार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, और मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की नियमित जांच और टेली-कंसल्टेशन की सुविधा मिल रही है।

*कार्ड बनवाने की सरल प्रक्रिया*

प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल और डिजिटल बना दिया है। स्वयं ऑनलाइन माध्यम से नागरिक घर बैठे अपने स्मार्टफोन पर ‘Ayushman App’ डाउनलोड कर या आधिकारिक पोर्टल (beneficiary.nha.gov.in) पर जाकर आधार और राशन कार्ड के माध्यम से e-KYC पूरा कर अपना कार्ड बना और डाउनलोड कर सकते हैं।

*ऑफलाइन केंद्र और हेल्पलाइन नंबर*

नजदीकी चॉइस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र या किसी भी पंजीकृत सरकारी और निजी अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र के माध्यम से निःशुल्क कार्ड बनवाया जा सकता है। किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए राज्य की हेल्पलाइन नंबर 104 या राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर 14555 पर संपर्क किया जा सकता है।

*छत्तीसगढ़ राज्य में लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया है*

यद्यपि छत्तीसगढ़ में करोड़ों नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं और लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया है, फिर भी कुछ चुनौतियां शेष हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ड की उपयोगिता के प्रति और अधिक जागरूकता फैलाने, निजी अस्पतालों में क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को और अधिक त्वरित बनाने तथा दूरदराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

*स्वस्थ छत्तीसगढ़ की राह: परिवारों को मिल रहा आयुष्मान का सुरक्षा कवच*

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत योजना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक सुरक्षा कवच बन चुकी है। इसने यह सुनिश्चित किया है कि पैसे के अभाव में किसी भी नागरिक का इलाज न रुके, जो स्वस्थ छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार कर रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Transfer News : रायपुर जिले में तहसील स्तर पर बड़ा बदलाव, 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माण कार्यों में लापरवाही पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार एजेंसियों को किया ब्लैक लिस्ट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC News : छत्तीसगढ़ PSC को मिल सकता है नया अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS महादेव कांवड़े के नाम पर चर्चा तेज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा कदम, 22 आरोपियों के बरी होने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Coal Scam : कोयला लेवी घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य को हाईकोर्ट से झटका, राज्य शासन से मांगा जवाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?