Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना.

Hum Vatan News
Last updated: November 27, 2026 9:30 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्रद्धालुओं की धार्मिक एवं आध्यात्मिक अभिलाषाओं को साकार करने का माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को देश के प्रमुख धार्मिक, आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। इसी कड़ी में आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 तीर्थयात्रियों को बोधगया, सारनाथ एवं नालंदा की तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के चयनित तीर्थयात्रियों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया, जहां से वे अपनी आगे की तीर्थयात्रा प्रारंभ करेंगे। यह पांच दिवसीय तीर्थयात्रा 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थलों के साथ ही ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के दर्शन और भ्रमण का अवसर मिलेगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

तीर्थयात्री बिहार स्थित बोधगया में उस पावन स्थल का दर्शन करेंगे, जहां भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वहीं उत्तर प्रदेश के सारनाथ में भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए प्रथम उपदेश से जुड़ी आध्यात्मिक विरासत से परिचित होंगे। इसके साथ ही बिहार के नालंदा में प्राचीन भारतीय ज्ञान, शिक्षा एवं संस्कृति की समृद्ध परंपरा से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना राज्य सरकार की संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी सोच का परिचायक है। इस योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर प्रदान कर उनकी वर्षों पुरानी तीर्थ दर्शन की अभिलाषा को पूरा करने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार की इस पहल से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति एवं आत्मिक संतोष प्राप्त करने के साथ ही देश की समृद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिल रहा है। यह योजना धार्मिक आस्था के सम्मान के साथ सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को भी मजबूत करने में सहायक बन रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना श्रद्धालुओं के जीवन में खुशियां लाने के साथ ही जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील शासन की संकल्पना को साकार कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस….साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन में बिखरेगी छत्तीसगढ़ी भाषा की सोंधी महक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन..कर्मचारियों के चेहरों पर दिखी खुशी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा मामले में बड़ा फैसला, रायपुर PMLA कोर्ट ने अनिल-विकास अग्रवाल के प्रत्यर्पण का आदेश दिया
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा में हाईवोल्टेज ड्रामा, भाजपा पार्षदों के विरोध से मचा बवाल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ में बड़ा इंजीनियरिंग फेरबदल, PHE के SE-EE समेत 43 अभियंताओं का तबादला

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छात्रा प्रिया नेताम बनीं एक दिन की SP, कुर्सी संभालते ही स्कूल के लिए मांगा वाटर फिल्टर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Parliament News : संसद में बड़ा बदलाव’ लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी हरी झंडी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?