Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Navratri Upay: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन जरूर करें ये उपाय, मां भगवती की दूर करेंगी हर बाधा और कष्ट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Navratri Upay: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन जरूर करें ये उपाय, मां भगवती की दूर करेंगी हर बाधा और कष्ट

Blog

Navratri Upay: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन जरूर करें ये उपाय, मां भगवती की दूर करेंगी हर बाधा और कष्ट

Hum Vatan News
Last updated: March 31, 2025 11:37 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Chaitra Navratri Upay: इस वर्ष चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी के साथ-साथ देवी चंद्रघंटा की भी उपासना की जाएगी। देवी मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होने के कारण ही इन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं सफेद वस्त्र धारण किए हुए मां ब्रह्मचारिणी के दो हाथों में से दाहिने हाथ में जप माला और बाएं हाथ में कमंडल है। इनकी पूजा से व्यक्ति के अंदर जप-तप की शक्ति बढ़ती है। तो आइए जानते हैं माता ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा के निम्मित किये जाने वाले उपायों के बारे में, जिन्हें करके आप अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।

– अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बहुत ही मेधावी, होनहार, इंटेलिजेंट और कार्यकुशल हो, तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आपको थोड़ी-सी ब्राह्मी बूटी लेकर उस पर 108 बार ये मंत्र पढ़ना चाहिए। मंत्र है- या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ यह मंत्र पढ़ने के बाद उस ब्राह्मी को अपने बच्चे को खिला दें और चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन से सात दिन तक लगातार ऐसा ही करें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘सौरभ हत्याकांड की तरह तुम्हें भी काटकर ड्रम में भरवा दूंगी’…पति-पत्नी और वो का लव ट्राएंगल सामने आया

- Advertisement -
HTML5 Icon

– अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान बहुत जल्दी तरक्की के शिखर पर पहुंच जाये, तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन सात दालों का चूरा बनाकर। उन पर इस मंत्र का ग्यारह सौ बार जप करें। मंत्र है- ‘या देवी सर्वभूतेशु विद्यारूपेण संस्तिथा नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः’ इसके बाद बच्चे के हाथ से स्पर्श कराकर किसी पेड़ की जड़ में रखे या चिड़िया को खिलाएं।

– अगर आपने किसी से कर्ज़ ले रखा है और बहुत कोशिशों के बाद भी वह नही उतर रहा है तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता की पूजा के समय सवा किलो साबुत लाल मसूर, लाल कपड़ें में बांधकर अपने सामने रख दें और फिर घी का दीपक जलाकर माता के इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है- दधानां कर पद्माभ्यां अक्षमाला कमण्डलुम्। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिणीः अत्युत्तमा॥ पूजा समाप्त होने के पश्चात मसूर को अपने ऊपर से 7 बार उसार कर किसी भी सफाई कर्मचारी को दे दें।

– अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों को उत्तम विद्या की प्राप्ति हो, तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आपको चमेली या किसी अन्य सफेद फूल के साथ ही 6 लौंग और एक कपूर लेकर देवी मां के सामने आहुति देनी चाहिए और आहुति देते समय इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- या देवी सर्वभूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

– अगर आप जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आपको देवी ब्रह्मचारिणी के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- दधानां कर पद्माभ्यां अक्षमाला कमण्डलुम्। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिणीः अत्युत्तमा॥ इस प्रकार जप के बाद देवी मां को पुष्पांजलि अर्पित करें।

Fake call alert : CG बोर्ड परीक्षा के नाम पर अभिभावकों से पैसे मांग रहे ठग…जानें कैसे बचें इस ठगी से!

– अगर आप अपने ज्ञान में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और अपनी उथल-पुथल जिंदगी में शांति पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आपको मां ब्रह्मचारिणी के स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। देवी मां का स्तोत्र इस प्रकार है- तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्। ब्रह्मरूप धरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥ शङ्कर प्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी। शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥

– आपके परिवार पर कभी किसी प्रकार की परेशानी न आये, इसके लिए चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पांच गुलाब के खिले हुए फूलों को गायत्री मंत्र पढ़ते हुए डेढ़ मीटर सफेद कपड़े में बांध दीजिये और इसे बहते जल में प्रवाहित कर दीजिए।

– अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन 5 सफेद कौड़ियां लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर देवी माँ के मंदिर में चढ़ाएं और देवी मां की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद उस लाल कपड़े को उठाकर अपने साथ घर वापस ले आएं और अपनी तिजोरी में रख लें।

– अगर आप अपने जीवन में धन की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देवी दुर्गा के इस मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- सर्वा बाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वित:। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:।।

– अगर आप बेहतर स्वास्थ्य पाना चाहते हैं, तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा को एक कपूर और 6 लौंग अर्पित करें। साथ ही दुर्गा जी के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि।|

– अगर आप स्टूडेंट हैं और अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपको अपनी मेहनत के हिसाब से परिणाम नहीं मिल रहे हैं तो चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन दुर्गा मां को पुष्पांजलि देने के बाद इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः।। साथ ही 2 कपूर की टिकिया और 12 लौंग देवी मां को चढ़ाएं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Hindu Nav Varsh 2026 : गुरु-मंगल की युति में होगा नववर्ष का आगाज़, जानें ‘रौद्र संवत्सर’ का असर
Featured religion
जंग के बीच अकेला पड़ा ईरान? रूस और चीन की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल
Featured international
Chhattisgarh Train Cancelled News
Chhattisgarh Train Cancelled News : ट्रेन कैंसिलेशन न्यूज़ छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को झटका, तीन दिनों तक रद्द रहेंगी लोकल ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Diesel Theft Case
Diesel Theft Case : डीजल गैंग का धावा भालूमुड़ा साइडिंग पर हाईवा से चोरी, विरोध पर ड्राइवर को पीटा
Featured छत्तीसगढ़
Free Job Camp 2026
Free Job Camp 2026 : रोजगार का सुनहरा अवसर जिला पंचायत , के पास 9 मार्च को लगेगा निःशुल्क कैंप
Featured
Ali Khamenei के निधन पर भारत ने जताया दुख, विदेश सचिव पहुंचे ईरानी दूतावास
Featured international
Chhattisgarh Elephant News
Chhattisgarh Elephant News : खौफनाक मंजर दंतैल हाथी ने मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, पत्नी ने भागकर बचाई अपनी जान
Featured छत्तीसगढ़
Sara Tendulkar : भाई की बारात में सारा तेंदुलकर का डांस वायरल, पिंक साड़ी में दिखा ग्लैमरस अंदाज़
Featured खेल

You Might Also Like Related

rasifal
Blog

05 March 2026 Horoscope: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, इन्हें स्वास्थ्य पर देना होगा ध्यान, जानिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Ranji Trophy Final Day 2 Live
BlogFeatured

Ranji Trophy Final Day 2 Live: शुभम पुंडीर के शतक से J&K की पकड़ मजबूत, हुबली में कर्नाटक के गेंदबाज पस्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CM Vishnu Deo Sai
Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री श्री साय.

By
Hum Vatan News
10 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?