Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: लाठी-डंडे चले, फिलस्तीनी झंडे दिखे… मेरठ से लेकर नूंह तक ईद की नमाज पर कहां-कहां हुआ बवाल!
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » लाठी-डंडे चले, फिलस्तीनी झंडे दिखे… मेरठ से लेकर नूंह तक ईद की नमाज पर कहां-कहां हुआ बवाल!

Featuredदेश - विदेश

लाठी-डंडे चले, फिलस्तीनी झंडे दिखे… मेरठ से लेकर नूंह तक ईद की नमाज पर कहां-कहां हुआ बवाल!

Hum Vatan News
Last updated: March 31, 2025 3:13 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्‍ली: उत्तर प्रदेश और हरियाणा में ईद-उल-फितर 2025 (Eid 2025) के मौके पर लोगों ने नमाज अदा की और इस दौरान कई जगह ईद के जश्‍न में बवाल भी देखने को मिला. यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक होने की वजह से कई जगहों पर पुल‍िस से लोग भिड़ते हुए नजर आए. सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने फिलिस्तीन के झंडे लहराये, मेरठ और मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पुल‍िस और लोग आमने-सामने आ गए.  वहीं, हरियाणा के नूंहमें ईद की नमाज के बाद दो गुटों में लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए. आइए आपको बताते हैं कि ईद के जश्‍न में कहां-कहां और क्‍यों आई खलल.

Contents
मेरठ- सड़कों पर पोस्टर लेकर निकले नमाजीलखनऊ- अखिलेश यादव का आरोप ईदगाह जाने से रोकामेरठ- सिवाल खास में एक ही समुदाय के दो गुटों में ईंट और लाठी-डंडे चलेमुरादाबाद- नमाज के दौरान तनातनीसहारनपुरः फलस्तीन क झंडेहरियाणा नूंह- दो गुटों में लाठी डंडे चले कई घायल

मेरठ- सड़कों पर पोस्टर लेकर निकले नमाजी

ईद की नमाज के बाद मेरठ की सड़कों पर कई नमाज़ियों ने पोस्टर लहराये. ये सभी सड़कों पर नमाज पढ़ने पर लगी रोक का विरोध कर रहे थे. इन पोस्टरों पर लिखा था- ‘सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं. हिन्दू होली सड़कों पर मनाता है, शिवरात्रि सड़कों पर मनाता है, कांवड़िया सड़क पर निकलता है, रामनवमी यात्रा सड़क पर करता है, दिवाली पर पटाखे सड़क पर फोड़ता है, गणेश चतुर्थी सड़कों पर मनाता है. पुलिस ने इन नमाजियों को समझाया कि माहौल खराब करने का प्रयास न किया जाए.

- Advertisement -
HTML5 Icon

लखनऊ- अखिलेश यादव का आरोप ईदगाह जाने से रोका

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज के दौरान उन्हें बैरिकेडिंग करके रोकने का आरोप लगाया है. अखिलेश यादव ने ईद के मौके पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बनाए रखने के लिए की गई पुलिस की बैरिकेडिंग पर सवाल उठाए हैं. अखिलेश यादव का आरोप है कि पुलिस ने उन्‍हें लखनऊ एक जगह जाने से रोका भी. अखिलेश यादव ने कहा कि उन्‍होंने इससे पहले ईद के मौके पर प्रदेश में ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी. लखनऊ में मीडिया संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘ईद के मौके पर इतनी बैरिकेडिंग क्यों की गई है? पुलिस ने मुझे रोका और जब मैंने उनसे पूछा कि मुझे क्यों रोका जा रहा है, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था. मुझे पुलिस ने आधे घंटे रोककर रखा. काफी बातचीत करने के बाद मुझे आने दिया गया. क्या मैं इसे तानाशाही कहूं या फिर ‘आपातकाल’ कहूं? मैंने कभी ऐसी बैरिकेडिंग नहीं देखी, जो लोगों को उनके त्यौहार मनाने से रोकने के लिए की गई हो. भाजपा इस देश को संविधान के ज़रिए नहीं चला रही है.’

- Advertisement -
HTML5 Icon

Latest and Breaking News on NDTV

मेरठ- सिवाल खास में एक ही समुदाय के दो गुटों में ईंट और लाठी-डंडे चले

ईद के मौके पर मेरठ में एक ही समुदाय के दो गुटों में पथराव और फायरिंग हुई. इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं. मेरठ पुलिस के मुताबिक, सिवाल खास के रहने वाले नाजिम और जाहिद के बीच में एक मामूली बात पर रविवार शाम कहासुनी हो गई थी. इसके बाद सोमवार को जब ये लोग नमाज के बाद घर आ रहे थे, तब कब्रिस्तान में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के सामने आ गए. इस दौरान दो गुटों के बीच आपस में पथराव हो गया. इस पथराव में कुछ लोग घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है. फिलहाल इस मामले में 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जिन लोगों के बीच ये झगड़ा हुआ है वो दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. फायरिंग के मामले की जांच की जा रही है.

मुरादाबाद- नमाज के दौरान तनातनी

यूपी में सड़कों पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी थी, लेकिन लोग इस नियम को तोड़ते हुए नजर आए. मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने जा रहे नमाजियों को जब पुलिस ने रोका, तो हंगामा हो गया. दरअसल, मुरादाबाद के गलशहीद क्षेत्र में स्थित ईदगाह में एक बार में लगभग 30 हजार लोगों के नमाज पढ़ने की क्षमता है. सोमवार को सुबह ईदगाह की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए. ऐसे में लोगों को ईदगाह में जाने से रोका गया, क्‍योंकि जगह बिल्‍कुल भी नहीं बची थी. ऐसे में लोगों ने सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया गया. ऐसे में नमाजियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. हालांकि, हाथापाई की नौबत यहां नहीं आई. पुलिस ने लोगों को समझाया कि बचे हुए लोग दूरी पारी में नमाज अदा कर सकते हैं.

सहारनपुरः फलस्तीन क झंडे

सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया. वहीं, कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी. ये लोग सड़क पर नमाज पढ़ने पर लगी रोक और वक्‍फ बिल में संशोधन के मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे. इन नमाजियों ने कुछ नारे भी लगाए और पुलिस ने इन्‍हें शांत किया.

Latest and Breaking News on NDTV

हरियाणा नूंह- दो गुटों में लाठी डंडे चले कई घायल

हरियाणा के नूंह में दो पक्षों के बीच ईद के मौके पर आपसी विवाद देखने को मिला. यह विवाद इतना बढ़ गया कि झड़प में तब्दील हो गया. इस दौरान जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे चले. इस विवाद में 12 लोगों के घायल होने की खबर मिली है. ऐसी सूचना मिल रही है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. मामला बिछोर थाना अंतर्गत तिरवाड़ा गांव का है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बीजापुर में IED विस्फोट से दहशत, नक्सलियों के लगाए प्रेशर बम की चपेट में तीन लोग घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश नाकाम, खतरनाक बाइक रील बनाने वाले को पुलिस ने सिखाया सबक
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसरों का मिला सकारात्मक परिणाम…. नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ VSK App को लेकर गरमाया विवाद, शिक्षा मंत्री ने कहा- छात्रों और शिक्षकों की सुविधा सर्वोपरि
Featured छत्तीसगढ़
संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान…. दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन….. महिला एवं बाल विकास विभाग की संवेदनशील पहल से महिला हुई नशा मुक्त, बेटी के साथ सुरक्षित जीवन की ओर लौटी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना….प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
करोड़ों युवाओं के सुरक्षित भविष्य, ईमानदार प्रतिभा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम – मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क…. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता’ मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्त में, बीजापुर में 8 नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, फर्नेस में ब्लास्ट जैसी बॉयलिंग से चार श्रमिक घायल, दो की हालत नाजुक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?