Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों में कर रहा जमकर गोलीबारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों में कर रहा जमकर गोलीबारी

Featuredदेश - विदेश

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान सीमा से लगे इलाकों में कर रहा जमकर गोलीबारी

Hum Vatan News
Last updated: May 7, 2025 7:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

पुंछ: भारत ने देर रात पहलगाम हमले का बदला ले लिया. पाकिस्तान और पीओके में जमे नौ आतंकी अड्डों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत स्ट्राइक कर दिल्ली ने कई आतंकियों को गहरी नींद सुला दिया. अब इससे बिलबिलाए पड़ोसी मुल्क ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ जिले में गोले दागे, जिससे भारी तबाही हुई और नौ लोगों की मौत हो गई. इस कायराना हमले में 28 लोग घायल भी हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि हमला इतना बड़ा था कि बच्चे, महिलाएं सभी अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे.

Contents
तोप-मोर्टार का इस्तेमालयुद्ध जैसा माहोलरिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूरलोगों की आपबीतीपीएम मोदी की सराहना

हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल हुआ दुर्ग में, सायरन बजा

- Advertisement -
HTML5 Icon

यहां-यहां की गईं नापाक कोशिशें

- Advertisement -
HTML5 Icon

पाकिस्तानी गोलाबारी केवल पुंछ तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि जम्मू क्षेत्र के राजौरी जिले के अग्रिम इलाकों तथा कुपवाड़ा जिले के उरी, करनाह और तंगधार सेक्टर में भी की गई. स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने अंधाधुंध गोलाबारी को ‘बर्बर और कायरतापूर्ण’ बताया. यह गोलाबारी पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में रात करीब दो बजे शुरू हुई, जिससे दर्जनों आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए और विस्फोटों की तेज आवाज सुनकर जाग चुके लोगों को छिपने के लिए भागना पड़ा.

तोप-मोर्टार का इस्तेमाल

मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से भारी तोपखाने और मोर्टार का इस्तेमाल किया गया, जिसमें मनकोट, मेंढर, ठंडी कस्सी और पुंछ शहर के दर्जनों अग्रिम गांवों और घनी आबादी वाले नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया. अंधाधुंध गोलाबारी के चलते कई मकानों को नुकसान पहुंचा, वाहन जल गए, दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़कों पर खून व मलबा बिखर गया. पुंछ का ऐतिहासिक किला और कई प्राचीन मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गए.

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात

युद्ध जैसा माहोल

एक अधिकारी ने कहा, “निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाना कोई वीरता नहीं, बल्कि यह पाकिस्तान की कायरता है.” पुंछ शहर के निवासियों ने बताया कि रातभर गोलबारी की आवाज से पूरा इलाका दहल गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे. स्थानीय निवासी मोहम्मद जाहिद ने कहा, “यहां युद्ध जैसा माहौल था. घायल लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे और परिवारों को सुरक्षित ठिकानों की तलाश करनी पड़ी. तबाही का मंजर हर तरफ देखा जा सकता था.”

रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर

गौरतलब है कि धाकी के 150 से अधिक लोग अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने को मजबूर हो गए. धाकी में रहने वाले खुर्शीद अहमद ने कहा, “हमें ऐसी स्थिति की कोई उम्मीद नहीं थी. हम भाग्यशाली थे कि गोलाबारी से बच गए और इसलिए, फिलहाल किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाना ही बेहतर था.”

लोगों की आपबीती

मनकोट निवासी सरदार नवनीत सिंह ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की कार्रवाई का जवाब देने के लिए नागरिकों को निशाना बनाया. वे सैन्य ठिकानों से चूक गए और रात भर हम पर भारी गोलाबारी की, जिससे हमारे लोग मारे गए और कई घायल हो गए. हमारे घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है.” मनकोट में सबसे पहले एक मोर्टार का गोला कालासिंह के घर पर गिरा, जिसमें उनकी पत्नी बलविंदर कौर की मौत हो गई और उनकी 13 वर्षीय बेटी घायल हो गई. वन विभाग के मोहम्मद सादिक ने बताया कि उनके दो साथी उस वक्त घायल हो गए जब गोला वन विभाग के कार्यालय के पास गिरा. कई भयभीत निवासी सुरक्षित क्षेत्रों की तलाश में अपने घरों से भागने लगे. पुंछ से अपने निजी वाहन से बाहार निकले मकबूल अहमद ने कहा, “हम अपने परिवार को लेकर किसी सुरक्षित जगह पर जा रहे हैं. चारों ओर डर का माहौल है.” घटना से संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें तबाही के मंजर ने लोगों को झकझोरकर रख दिया है. दमकल विभाग की टीमों को घटनास्थलों पर भेजा गया है, ताकि तोप के गोलों से लगी आग को बुझाया जा सके. स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटी हुई है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है और रुक-रुककर अब भी गोलाबारी हो रही है.

पीएम मोदी की सराहना

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक एजाज जान ने कहा, “स्थिति चिंताजनक है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं.” जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद ने पाकिस्तानी गोलाबारी की निंदा की. उन्होंने पहलगाम हत्याकांड का बदला लेने के अपने वादे को निभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, ‘भारतीय सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मुख्यालय के आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया, जो पिछले 35 वर्षों से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाते रहे हैं.’ हालांकि, वैद ने कहा कि पाकिस्तान ने सीमा के निकट रहने वाले नागरिकों को निशाना बनाकर एक बार फिर अपनी मानसिकता उजागर कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तानी गोलाबारी का “मुंहतोड़ जवाब” दे रही है और नागरिकों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

New Zealand Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी रोक, 16 साल की उम्र होगी न्यूनतम सीमा
Featured international
Asim Riaz on Himanshi Khurana : हिमांशी के बयान पर आसिम का पलटवार, बोले- ‘कभी धर्म बदलने को नहीं कहा’
Featured मनोरंजन
Maharashtra Amravati Hospital Fire : 39 नवजातों से भरा था NICU, आग में 3 मासूमों की गई जान
Featured national
Mumbai Ganesh Idol Egg Attack : गणेश प्रतिमा पर अंडे फेंकने का आरोप, हिंदू संगठनों के जुटने के बाद बढ़ा तनाव
Featured national
CM Vijay Schemes for Women : महिलाओं को हर साल मिलेंगे 3 मुफ्त LPG सिलिंडर, फ्री बस यात्रा का भी ऐलान
Featured national
CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, 7 जेलों में शुरू होगी ओपन जेल व्यवस्था; कैदियों को मिलेगा रोजगार
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत; 5 आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : मंदिर में पुराने चोरी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Maruti Baleno Facelift Launch
automobileFeatured

Maruti Baleno Facelift Launch : मारुति ला रही है नई बलेनो फेसलिफ्ट, जानें कब होगी लॉन्च और क्या मिलेंगे बदलाव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : क्लोरीन गैस लीक के बाद नागपुर में दहशत, 40 लोग अस्पताल पहुंचे’ कई इलाकों को कराया गया खाली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर, 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?