Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने आमजन के बीच पहुंच रही है सरकार, CM साय बोले- हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने आमजन के बीच पहुंच रही है सरकार, CM साय बोले- हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड

Featuredछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने आमजन के बीच पहुंच रही है सरकार, CM साय बोले- हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड

Hum Vatan News
Last updated: May 9, 2025 6:37 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : ईमानदारी से काम करने वाली सरकार ही जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रख सकती है. हमने ये काम किया है. हमारी पारदर्शी सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने के लिए आपके बीच पहुंच रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत गरियाबंद जिले की ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए यह बातें कही. साय ने कहा कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के पांचवें दिन आज 10 वें जिले में आप सभी के बीच आया हूं ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का पता चल सके. इस दौरान मुख्यमंत्री ने 75 करोड़ की लागत से ग्राम पंचायत मड़ेली में 132 केवी सब स्टेशन और विद्युत लाइन विस्तार और 147 करोड़ रुपए की लागत से राजिम से छुरा (बेलटुकरी होते हुए) 43 किमी सड़क चौड़ीकरण और पिपरछेड़ी जलाशय के अधूरे निर्माण को पूर्ण कराए जाने की बड़ी घोषणा की.

Contents
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित की सामग्री
  • नन्हें बच्चों का कराया अन्नप्राशन

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान राजीव लोचन के जयकारे के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को लगभग डेढ़ साल पूरे होने वाले है. इस दौरान हम मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करने का काम कर रहे हैं. साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने सभी से वादा किया था कि सरकार बनते ही मुख्यमंत्री का पहला काम होगा कि वे सभी गरीब व जरूरतमंद परिवारों को पक्का छत मुहैया कराएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख गरीब परिवारों के आवास को स्वीकृति दी थी और लगातार अब भी आवास देने का काम कर रहे हैं. साय ने कहा कि आगामी 13 तारीख को केंद्रीय पंचायत मंत्री की मौजूदगी में 3.5 लाख आवास गरीब परिवारों को और मिलने वाले हैं. उन्होंने कहा कि आवास प्लस प्लस की सर्वे तिथि को भी बढ़ा दिया गया है और आवास की पात्रता नियमों को भी शिथिल कर दिया गया है. उन्होंने सभी से आवास प्लस प्लस सर्वे में शामिल होने का आग्रह किया. साय ने कहा कि हमारी सरकार ने 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, धान के बकाया बोनस की राशि देने और महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की माताओं -बहनों को आर्थिक संबल देने का काम किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से हम अपने प्रदेशवासियों और वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं. साय ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने को कहा.

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को वितरित की सामग्री

नन्हें बच्चों का कराया अन्नप्राशन

समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को अन्य उपकरण और सामग्रियां वितरित किए. मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टालों का दौरा कर अधिकारियों से आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली और लंबित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म में शामिल हुए.

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. मौजूद रहे.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला’ छुट्टी के दिन भी खुलेंगे रजिस्ट्री दफ्तर, देखें आदेश
Featured छत्तीसगढ़
IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा का जलवा, नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म
Featured खेल
Una CUna Case 2016 Conviction ase 2016 Conviction
Una Case 2016 Conviction : ऊना कांड में 10 साल बाद फैसला 5 दोषियों को 5-5 साल की कैद, 37 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Congress Dispute
Chhattisgarh Congress Dispute : कांग्रेस में बगावत तेज 2 और मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा, नई कार्यकारिणी पर उठे सवाल
Featured छत्तीसगढ़
CG Vyapam Exam Rule
CG Vyapam Exam Rule : व्यापमं का बड़ा फैसला अब सरकारी शिक्षक ही बनेंगे पर्यवेक्षक, प्राइवेट और गेस्ट टीचर्स पर लगा बैन
Featured छत्तीसगढ़
High Court Is Strict : नदी संरक्षण कमेटी में विशेषज्ञों की मांग, सरकार से जवाब तलब
Featured छत्तीसगढ़
DHARMENDRA : ऑस्कर के ‘इन मेमोरियम’ में धर्मेंद्र का नाम न होने पर उठा विवाद, हेमा मालिनी नाराज़
Featured मनोरंजन
CG BREAKING : खाकी का बड़ा एक्शन’ सीट के नीचे छिपा 75 लाख कैश, दो आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : हर 5 साल में पत्नी बदलने का आरोप: चौथी शादी की तैयारी, महिला आयोग पहुंची पीड़िता

By
Hum Vatan News
2 Min Read
CG Liquor Scam News
Featuredछत्तीसगढ़

CG Liquor Scam News : 29 आबकारी अफसरों की गिरफ्तारी का काउंटडाउन शुरू, मंत्री ने दी फाइल को मंजूरी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Supreme Court Latest News
Featuredदेश - विदेश

Supreme Court Latest News : SC का ऐतिहासिक फैसला अब बच्चा गोद लेने वाली माताओं को भी मिलेगा पूरा मैटरनिटी लीव का हक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?