Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: डॉक्टर नेने से पहले 10 साल बड़े पॉपुलर सिंगर से शादी करना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, ‘बहुत पतली है’ कह कर दिया था रिजेक्ट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » डॉक्टर नेने से पहले 10 साल बड़े पॉपुलर सिंगर से शादी करना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, ‘बहुत पतली है’ कह कर दिया था रिजेक्ट

Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

डॉक्टर नेने से पहले 10 साल बड़े पॉपुलर सिंगर से शादी करना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, ‘बहुत पतली है’ कह कर दिया था रिजेक्ट

Hum Vatan News
Last updated: May 20, 2025 4:14 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

माधुरी दीक्षित को आज भी ‘दिलों की रानी’ कहा जाता है। उनकी बेहतरीन अदाकारी और मंत्रमुग्ध कर देने वाली खूबसूरती ने उन्हें दुनियाभर में एक खास मुकाम दिलाया है। यह कहने में कोई दोराय नहीं कि उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उनकी उपलब्धियां इसका सीधा प्रमाण हैं। एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत हैं और एक दौर था जब उनका स्टारडम भी अलग स्तर पर था। लोकप्रियता को देखते हुए यह कल्पना करना कठिन है कि कोई उनके वेडिंग प्रपोजल को कोई कैसे ठुकरा सकता है, लेकिन एक बार ऐसा हुआ है और एक्ट्रेस को बड़ा रिजेक्शन फेस करना पड़ा। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Contents
इस सिंगर से फैमिली तय कर रही थी रिश्ताये कहकर किया था रिजेक्टआखिरी बार इस फिल्म में आईं नजर

इस सिंगर से फैमिली तय कर रही थी रिश्ता

बहुत कम लोग जानते हैं कि माधुरी के माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी प्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर से हो। माधुरी एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन परिवार से थीं और उनके माता-पिता फिल्मों में उनके करियर को लेकर आश्वस्त नहीं थे। जब माधुरी यंग थीं तो उनके पिता ने उनके लिए एक आदर्श जीवनसाथी की तलाश शुरू कर दी थी, ताकि वह जल्द ही घर बसा लें। उन्हें सुरेश वाडकर शादी के लिए एक परफेक्ट लड़के लगे थे और यहां तक कि माधुरी भी उनसे शादी के लिए तैयार थीं। एक्ट्रेस को सुरेश काफी पसंद आए थे, जबकि ही दोनों के बीच 11 साल का अंतर था। इसके बाद भी माधुरी शादी के लिए हंसी-खुशी राजी हो गई थीं। एक्ट्रेस इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी थीं और वो अपनी जगह बना रही थीं। उस दौर में वो मेगा स्टार नहीं थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Madhuri Dixit, Suresh Wadkar

- Advertisement -
HTML5 Icon

ये कहकर किया था रिजेक्ट

हैरानी की बात यह रही कि सुरेश वाडकर ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्होंने इसका कारण यह बताया कि माधुरी बहुत दुबली थीं। यह बात माधुरी और उनके परिवार को जरूर दुखी कर सकती थी, लेकिन यही इनकार भविष्य में उनके लिए सौभाग्यशाली साबित हुआ। इसके बाद माधुरी ने फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी ऊंचाइयां छुईं कि वह देश की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। बाद में 1999 में उन्होंने अमेरिका में बसे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की। आज उनके दो बेटे हैं अरिन और रयान। अमेरिका में काफी अरसा बिताने के बाद एक्ट्रेस बॉलीवुड में वापसी कर चुकी हैं। शादी के बाद काम-काज छोड़ वो अमेरिका में बस गई थी।

आखिरी बार इस फिल्म में आईं नजर

कई सालों के बाद माधुरी दीक्षित ने ‘आजा नचले’ से इंडस्ट्री में वापसी की। फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन इसी बीच वो कई डांस रियलिटी शो की जज बनकर आने लगीं। उन्हें ‘झलक दिखलाजा’ ने दोबारा घर-घर में फेमस नाम बना दिया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस लगातार एक्टिव हैं और उन्हें आखिरी बार कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में देखा गया था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

India vs New Zealand ODI Series 2026 : टीम इंडिया में बढ़ी 3 खिलाड़ियों की टेंशन, न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कट सकता है पत्ता
Featured खेल
Bollywood Celebrities : ‘देश को आप पर गर्व है’, कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत पर फिदा हुए शाहरुख खान
Featured मनोरंजन
Navy sailor falls into Pakistani agent’s honey trap: नेवी जवान को पाकिस्तानी महिला ने हनीट्रैप में फंसाया! विशाखापट्टनम नेवल बेस की जानकारी लीक करने का आरोप
Featured national
Chhattisgarh News : ग्राम सभा का बड़ा फैसला, चर्च निर्माण और प्रार्थना सभा के लिए जमीन नहीं देने का प्रस्ताव
Featured छत्तीसगढ़
High Court Order: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर समेत 2 अफसरों को नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
Israeli PM Netanyahu honors Indian pilot Captain Smit Machhar: भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद हुए नेतन्याहू, कैप्टन स्मित मच्छार को दिया खास न्योता
Featured देश - विदेश
Pitru Paksha 2026: पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए क्यों जरूरी माना जाता है श्राद्ध?
Featured religion
CG NEWS : बाथरूम में धोए जा रहे थे मिठाई के बर्तन
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : रायपुर में आज साफ रहेगा आसमान, 34 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredreligion

04 October 2026 Horoscope : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण.

By
Hum Vatan News
8 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?