Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Bollywood Celebrities : ‘देश को आप पर गर्व है’, कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत पर फिदा हुए शाहरुख खान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Bollywood Celebrities : ‘देश को आप पर गर्व है’, कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत पर फिदा हुए शाहरुख खान

Featuredमनोरंजन

Bollywood Celebrities : ‘देश को आप पर गर्व है’, कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत पर फिदा हुए शाहरुख खान

Hum Vatan News
Last updated: October 4, 2026 2:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: Bollywood Celebrities: फ्लाईदुबई के भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की देश-विदेश में जमकर तारीफ हो रही है। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के दौरान गंभीर हमले के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले कैप्टन की हिम्मत ने बॉलीवुड सितारों का भी दिल जीत लिया है। शाहरुख खान और अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें असली हीरो बताया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Contents
फ्लाइट में हुआ था कैप्टन पर चाकू से हमलाशाहरुख खान ने कहा- देश को आप पर गर्व हैअजय देवगन ने बताया- हर मायने में हीरोयात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचायापीएम मोदी और शेख हमदान ने भी की तारीफसलमान खान समेत कई सितारों ने किया सलामअबू धाबी में चल रहा इलाज

फ्लाइट में हुआ था कैप्टन पर चाकू से हमला

रिपोर्ट के मुताबिक, 30 सितंबर को कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 उड़ा रहे थे। यह विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कॉकपिट के अंदर उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने विमान को हाईजैक होने से बचाने के लिए हिम्मत दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों को हमलावर को काबू करने का मौका मिला।

- Advertisement -
HTML5 Icon

शाहरुख खान ने कहा- देश को आप पर गर्व है

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने मुश्किल हालात में मजबूती से डटे रहने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को साहस और कर्तव्य की सच्ची मिसाल बताया। शाहरुख ने कैप्टन के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

अजय देवगन ने बताया- हर मायने में हीरो

अजय देवगन ने भी कैप्टन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हीरो होते हैं, जबकि कुछ लोग हमें दिखाते हैं कि असली हिम्मत क्या होती है। अजय ने कैप्टन स्मित मच्छार को हर मायने में हीरो बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाया

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स को अंदर पहुंचने का मौका मिला और को-पायलट को काबू किया गया। फ्लाईदुबई के दो अन्य पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाला और फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित लैंड कराया। रिपोर्ट के अनुसार विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

पीएम मोदी और शेख हमदान ने भी की तारीफ

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफ की। उन्होंने वीडियो कॉल पर कैप्टन से बात कर संकट के दौरान उनकी हिम्मत, सूझबूझ और जिम्मेदारी की सराहना की। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने भी कैप्टन से मुलाकात कर उनकी बहादुरी को सलाम किया।

High Court Order: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर समेत 2 अफसरों को नोटिस

सलमान खान समेत कई सितारों ने किया सलाम

शाहरुख खान और अजय देवगन से पहले सलमान खान, रवीना टंडन, कंगना रनौत, सोनम कपूर, परेश रावल, आर माधवन, जैकी श्रॉफ समेत कई बॉलीवुड सितारे कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर चुके हैं। सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर कैप्टन को सलाम करते हुए उनकी हिम्मत की सराहना की।

अबू धाबी में चल रहा इलाज

हमले में घायल होने के बाद कैप्टन स्मित मच्छार को आगे के इलाज के लिए अबू धाबी ले जाया गया है। वह अपनी चोटों से उबर रहे हैं। इस घटना को लेकर जांच भी जारी है और अधिकारी हमले की वजह तथा को-पायलट के मकसद का पता लगाने में जुटे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : कारोबारी दीपक टंडन की रिमांड बढ़ी, दो दिन और पुलिस कस्टडी में रहेगा आरोपी
Featured छत्तीसगढ़
इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Transfer News : रायपुर जिले में तहसील स्तर पर बड़ा बदलाव, 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माण कार्यों में लापरवाही पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल की बड़ी कार्रवाई, दो ठेकेदार एजेंसियों को किया ब्लैक लिस्ट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC News : छत्तीसगढ़ PSC को मिल सकता है नया अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS महादेव कांवड़े के नाम पर चर्चा तेज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा कदम, 22 आरोपियों के बरी होने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Coal Scam : कोयला लेवी घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य को हाईकोर्ट से झटका, राज्य शासन से मांगा जवाब

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?