Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: राजा रघुवंशी की हत्या के हफ्ते भर बाद एक आरोपी ने इंदौर में किराये पर लिया था फ्लैट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » राजा रघुवंशी की हत्या के हफ्ते भर बाद एक आरोपी ने इंदौर में किराये पर लिया था फ्लैट

Featuredदेश - विदेश

राजा रघुवंशी की हत्या के हफ्ते भर बाद एक आरोपी ने इंदौर में किराये पर लिया था फ्लैट

Hum Vatan News
Last updated: June 14, 2025 12:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

इंदौर: इंदौर में संपत्ति प्रबंधन कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दावा किया कि मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड के एक आरोपी ने वारदात के हफ्ते भर बाद मध्यप्रदेश के इस शहर में उससे एक फ्लैट किराये पर लिया था. मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रघुवंशी पूर्वोत्तर के इस सूबे में 23 मई को लापता हो गए थे और ऐसा माना जा रहा है कि इसी तारीख को उनकी हत्या कर दी गई थी.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर शुरुआत में ‘भाड़े के हत्यारे’ होने का संदेह जताया गया था, लेकिन मेघालय पुलिस अब इन्हें कुशवाह के दोस्त बता रही है. देश भर में चर्चा का केंद्र बने हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

इंदौर में संपत्ति प्रबंधन की एक फर्म चलाने वाले कारोबारी शिलोम जेम्स ने संवाददाताओं को बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपियों में शामिल चौहान ने 30 मई को उनसे मुलाकात करके शहर के देवास नाका क्षेत्र में 17,000 रुपये प्रति माह पर एक फ्लैट किराए पर लिया था और इसके लिए अनुबंध पर दस्तखत भी किए थे.

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने बताया,’चौहान ने दो महीने के सुरक्षा डिपॉजिट के तौर पर हमें 34,000 रुपये की रकम दी थी. औपचारिकताओं के बाद हमने उसे फ्लैट की चाबी सौंप दी थी, लेकिन मैं पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि इस फ्लैट में वह या उसका कोई अन्य साथी आया या नहीं. फ्लैट पर ताला लगा है और चाबी इसके किरायेदार के पास है.’

जेम्स के मुताबिक यह फ्लैट जिस इमारत में है, वह नवनिर्मित है और उसमें अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं. जेम्स ने बताया कि उन्होंने चौहान द्वारा फ्लैट किराये पर लिए जाने के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है. अधिकारियों के मुताबिक राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था. राजा रघुवंशी का परिवार ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़ा है. उनकी सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे. मेघालय पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) राजा रघुवंशी की हत्या के मामले की विस्तार से तहकीकात कर रहा है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में PWD विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के साथ की अहम बैठक, शिकायतों के बीच भाजपा संगठन में हलचल
Featured छत्तीसगढ़
Train Travel Insurance: सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा कवर, ट्रेन यात्रियों के लिए जानें नियम
Featured national छत्तीसगढ़
CG Ration News : छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर! अंगूठा नहीं लगा तो भी मिलेगा मुफ्त राशन
Featured sarkari yojna छत्तीसगढ़
Mallikarjun Kharge Statement: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर बवाल, मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पटना में शिकायत
Featured national
CG News : बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी करना नायब तहसीलदार को पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
Serbia Gen Z Protest: छात्र आंदोलन ने पलटी सर्बिया की राजनीति, वुसिक को बड़ा झटका
Featured देश - विदेश
CG Politics : रायपुर में स्मृति ईरानी की मुख्यमंत्री साय और डॉ. रमन सिंह से मुलाकात, सियासी चर्चाओं पर नजरें
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Rahul Gandhi Acquitted: राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली राहत, कांग्रेस ने बांटी मिठाइयां

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredखेल

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर को था बुखार, फिर भी बल्ले से मचाया धमाल

By
Hum Vatan News
4 Min Read

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?