Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: डबरी ने खोले समृद्धि के द्वार, दुलार सिंह का सपना हुआ साकार.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » डबरी ने खोले समृद्धि के द्वार, दुलार सिंह का सपना हुआ साकार.

Blogछत्तीसगढ़देश - विदेश

डबरी ने खोले समृद्धि के द्वार, दुलार सिंह का सपना हुआ साकार.

Hum Vatan News
Last updated: October 7, 2025 7:13 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, 7 अक्टूबर 2025/जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायत जाटा के बहेराडीह के दुलार सिंह खेत में एक डबरी बनाने से ही खेती और पशुपालन में होने वाली बढ़ौत्तरी का सजीव उदाहरण बन गए हैं। दुलार सिंह ने यह डबरी भी मनरेगा योजना के माध्यम से बनवाई है। ग्रामीण जीवन का आधार सदैव कृषि और पशुपालन रहा है, परंतु इन दोनों ही कार्यों की आत्मा जल है । यदि जल की व्यवस्था सुदृढ़ हो जाए तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्वयं सशक्त हो जाती है। इसी सोच को श्री दुलार सिंह ने साकार रूप दिया है।

डबरी निर्माण होने से पूर्व श्री दुलार सिंह को अपने खेतों की सिंचाई हेतु जल की कमी रहती थी, जिससे सीमित फसल ही ले पाते थे। इसके अलावा बतख पालन, मछली पालन एवं धान की खेती की सिंचाई करने के लिए हमेशा पानी की कमी को महसूस करते आ रहे थे, ऐसे में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से ग्राम पंचायत जाटा में श्री दुलार सिंह के खेत पर डबरी निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम जाटा के किसान श्री दुलार सिंह द्वारा अपनी निजी भूमि पर डबरी निर्माण कार्य कराया गया। इस कार्य के लिए 2.14 लाख की प्रशासकीय राशि स्वीकृत की गई इसका कार्य प्रारंभ हुआ और जून 2024 को पूर्ण हुआ। इसमें कुल 380 मानव दिवसों के सृजन से 37 श्रमिक परिवारों को 92,577 की मजदूरी प्राप्त हुई। इससे न केवल रोजगार सृजन हुआ बल्कि जल संरक्षण और कृषि उत्पादन में भी वृद्धि हुई। अब डबरी में वर्षा जल का संचयन होने से वर्षभर खेतों की सिंचाई सुचारू रूप से हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने मत्स्य पालन एवं पशुपालन शुरू किया, जिससे अतिरिक्त आमदनी का स्रोत भी बना।

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्री दुलार सिंह बताते हैं कि मनरेगा योजना के अंतर्गत डबरी निर्माण से अब मेरी खेती सिंचित हो रही है। इससे धान के साथ-साथ मेढ़ पर सब्ज़ियाँ भी उगा पा रहा हूँ। डबरी में रोहू एवं पंगास मछली 2 कि.ग्रा. मछली के बीज डाले गये है। आगामी माह में मछली 01 किलो होने के बाद इन्होने बाजार में बिक्री करेंगे, जिससे आमदनी प्राप्त होगी। श्री दुलार सिंह अपने निर्मित डबरी के मेंड़ पार पर हल्दी एवं तिल का फसल लगाया हुआ है, जिसे वह हल्दी एवं तिल को अपने घर के लिये उपयोग करेंगे। मत्स्य पालन और पशुपालन से घर की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। ग्राम पंचायत सरपंच एवं रोजगार सहायक ने बताया कि इस कार्य से गांव के अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिली है। ग्रामीण अब अपनी भूमि पर जल संरक्षण संरचनाएँ बनवाने हेतु आगे आ रहे हैं। इस डबरी निर्माण कार्य ने न केवल श्री दुलार सिंह के जीवन में स्थायी आजीविका का आधार तैयार किया है, बल्कि यह मनरेगा के उद्देश्य रोजगार के साथ स्थायी संपत्ति निर्माण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Murder News
Murder News : मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, पैसों के विवाद में दिया था वारदात को अंजाम
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING : ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच मिनाब में मातम, 165 छात्राओं की एक साथ उठीं अर्थियां
Featured international
CG Electricity Worker
CG Electricity Worker : बिजली कंपनी और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच बड़ा अनुबंध, एस.के. कटियार ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Featured छत्तीसगढ़
T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026 : सेमीफाइनल अंपायर लिस्ट भारत-इंग्लैंड मैच में क्रिस गफ्फनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर संभालेंगे कमान
Featured खेल
BJP Rajya Sabha List 2026 : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, 9 नेताओं को मौका
Featured देश - विदेश
Rajesh Khanna
Rajesh Khanna : किशोर दा की आवाज और काका का अंदाज, रायपुर के होली जश्न में आज भी टॉप पर यह गाना
Featured मनोरंजन
Murder News
Chhattisgarh Holi Crime News : रिश्तों का कत्ल कलयुगी बेटे ने टांगी से पिता को उतारा मौत के घाट, होली की रात मचा कोहराम
Featured छत्तीसगढ़
कलयुगी बेटे की दरिंदगी, पिता की हत्या कर शव पानी टंकी में छिपाया
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Truck Road Accident
Featuredछत्तीसगढ़

Truck Road Accident : NH पर मौत का तांडव खड़े हाइवा से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक के उड़े परखच्चे

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh Police Holi Campaign
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Police Holi Campaign : होली हुड़दंगियों पर पुलिस का काल 42 पॉइंट पर नाकाबंदी, 130 नशेड़ी ड्राइवर धरे गए

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Gold Price
Featuredछत्तीसगढ़

Gold Price : होली पर सस्ता हुआ सोना, 1.27 लाख के करीब पहुंचा भाव, जानें छत्तीसगढ़ में आज का रेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?