Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG BREAKING: झारखंड शराब घोटाले की जांच अब CBI करेगी, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी मंजूरी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG BREAKING: झारखंड शराब घोटाले की जांच अब CBI करेगी, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी मंजूरी

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING: झारखंड शराब घोटाले की जांच अब CBI करेगी, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी मंजूरी

Hum Vatan News
Last updated: May 6, 2025 3:38 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर। झारखंड में शराब नीति में बदलाव कर करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम देने के मामले की जांच अब CBI करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी करते हुए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6 के तहत CBI को छत्तीसगढ़ में जांच के लिए सहमति दी है। यह मामला रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा दर्ज अपराध से जुड़ा है।

साय सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

- Advertisement -
HTML5 Icon

बता दें कि यह घोटाला झारखंड की आबकारी नीति में बदलाव के जरिए रचा गया था, जिसकी योजना छत्तीसगढ़ में बनी। आरोप है कि रायपुर से डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर शराब की आपूर्ति झारखंड में की गई, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ। EOW ने पिछले साल इस मामले में FIR दर्ज की थी, लेकिन जब उनके अधिकारी जांच के लिए झारखंड पहुंचे, तो वहां के अधिकारियों ने सहयोग नहीं किया। इसके बाद जांच को केंद्रीय एजेंसी CBI को सौंपने का निर्णय लिया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बता दें कि इस जांच के दायरे में छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, सलाहकार अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, झारखंड के आबकारी सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आबकारी आयुक्त गजेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंघानिया, विधु गुप्ता, निरंजन दास और अन्य की मुसीबतें अब और बढ़ने वाली हैं।

गौरतलब है कि झारखंड में FL-10A लाइसेंस मॉडल पर आधारित नई शराब नीति बनाई गई, जो पूरी तरह छत्तीसगढ़ की तर्ज पर थी। इसके तहत पुरानी ठेका प्रणाली को खत्म कर एक चहेती एजेंसी को आपूर्ति का ठेका दिया गया। आरोप है कि सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम का उपयोग कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की।

CBI की टीम अब FIR की कॉपी के आधार पर झारखंड में नए सिरे से जांच करेगी और जिन लोगों के नाम EOW की चार्जशीट में हैं, उनसे पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है। इस जांच से झारखंड-छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच राज्य की सरकारी शराब दुकानों से अवैध तरीके से शराब बेचने का था, जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान होने का आरोप है। इस घोटाले में लगभग दो हजार करोड़ रुपये के नुकसान का खुलासा हुआ है। ED की जांच में यह सामने आया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासनकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के गठजोड़ ने यह घोटाला किया। ED ने इस मामले में 28 दिसंबर 2024 को कवासी लखमा और उनके परिवार के सदस्यों के घरों पर छापे मारे थे और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व डिजिटल डिवाइस जब्त किए थे, जिनमें अपराध से अर्जित आय के सबूत मिले थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

एसईसीएल में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम का आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
IAS Transfer Breaking : सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, कई कलेक्टरों समेत IAS अधिकारियों के तबादले
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : ब्लैकमेलिंग से परेशान दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, अश्लील वीडियो के नाम पर धमकी देने वाले की हत्या
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में शर्मनाक मामला, 59 साल के व्यक्ति पर तीन बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप
Featured छत्तीसगढ़
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री अनुराग सिंह देव, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसरंचना विकास मण्डल द्वारा हितग्राहियों को दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट की दी सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन… 33 जिलों में उल्लास के साथ दर्ज हुईं 211 पक्षी प्रजातियां.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

PM CARES फंड में बड़ी बढ़ोतरी, एक साल में ₹1,279 करोड़ का इजाफा’ खाते में कितना पैसा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : पिता की हत्या का राज बना मासूम की मौत की वजह’ CCTV बंद और फोन से डेटा डिलीट होने पर गहराया शक

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : बाल सुधार गृह में मचा हड़कंप, 18 साल के युवक की संदिग्ध मौत से प्रशासन पर सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?