Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Cabinet Breaking : छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मंजूरी, 500 करोड़ खर्च; BEML प्लांट से रोजगार, 200 करोड़ के बॉन्ड को हरी झंडी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Cabinet Breaking : छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मंजूरी, 500 करोड़ खर्च; BEML प्लांट से रोजगार, 200 करोड़ के बॉन्ड को हरी झंडी

Featuredछत्तीसगढ़

CG Cabinet Breaking : छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मंजूरी, 500 करोड़ खर्च; BEML प्लांट से रोजगार, 200 करोड़ के बॉन्ड को हरी झंडी

Hum Vatan News
Last updated: August 5, 2026 3:49 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Cabinet Breaking रायपुर, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। सरकार ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन, BEML के हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट प्लांट, निर्माण कार्यों के डिजिटल प्रबंधन और ग्रामीण सड़कों से जुड़े कई प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

Contents
छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मंजूरी, 5 साल में 500 करोड़ खर्चछत्तीसगढ़ में बनेगा BEML का Heavy Earth Moving Equipment प्लांटPWD के काम अब डिजिटल, WAMIS को मंजूरीग्रामीण सड़कों के नियमों में बदलावADB से मिलेगा 15 करोड़ का अनुदानयोजनाओं के पैसे के लिए S-SNA मॉडल लागूCSPGCL को 200 करोड़ तक बॉन्ड जारी करने की अनुमति

छत्तीसगढ़ में AI मिशन को मंजूरी, 5 साल में 500 करोड़ खर्च

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन को मंजूरी दी है। यह मिशन 5 वर्षों के लिए होगा और इस पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मिशन के तहत प्रदेश में 100 AI डेटा लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। वहीं 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी। करीब 6 लाख विद्यार्थियों और 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को AI प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकारी कामकाज को तेज और आसान बनाने के लिए 50 से अधिक AI आधारित सेवाएं विकसित करने की योजना है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG News : एक ही जगह 3 साल से जमे अफसर-कर्मचारियों का होगा तबादला, शासन ने जारी किए निर्देश

छत्तीसगढ़ में बनेगा BEML का Heavy Earth Moving Equipment प्लांट

कैबिनेट ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को छत्तीसगढ़ में Heavy Earth Moving Equipment मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए रियायती दर पर भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

यह राज्य का इस क्षेत्र में पहला उद्योग होगा। प्लांट से बड़े निवेश के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने और MSME सेक्टर को लाभ मिलने की उम्मीद है।

PWD के काम अब डिजिटल, WAMIS को मंजूरी

लोक निर्माण विभाग में निर्माण कार्यों के डिजिटल प्रबंधन के लिए WAMIS (Works and Account Management Information System) लागू किया जाएगा। इसके जरिए कार्यों की स्वीकृति, ई-प्राक्कलन, ई-प्रोक्योरमेंट, ई-MB, बिल भुगतान, लेखा और गुणवत्ता निगरानी जैसी प्रक्रियाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होंगी।

ग्रामीण सड़कों के नियमों में बदलाव

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के दिशा-निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी है। अब ग्रामीण आंतरिक गलियों में CC सड़क और नाली निर्माण को योजना में शामिल किया जा सकेगा। सड़क निर्माण से पहले मनरेगा से मिट्टी कार्य कराने की अनिवार्यता भी समाप्त की गई है।

ADB से मिलेगा 15 करोड़ का अनुदान

छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के लिए Asian Development Bank (ADB) से 15 करोड़ रुपये का पूर्ण अनुदान मिलेगा। तीन साल की इस परियोजना के तहत सार्वजनिक वित्त प्रबंधन, PPP, ग्रीन फाइनेंस, जलवायु-अनुकूल परियोजनाओं और निवेश को बढ़ावा देने पर काम होगा।

योजनाओं के पैसे के लिए S-SNA मॉडल लागू

कैबिनेट ने राज्य योजनाओं में State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल लागू करने को मंजूरी दी है। इसके तहत योजनाओं की राशि को अलग-अलग खातों में लंबे समय तक निष्क्रिय रखने के बजाय केंद्रीकृत मदर अकाउंट के माध्यम से जरूरत के अनुसार सीधे हितग्राहियों या वेंडरों को भुगतान किया जाएगा।

इससे वित्तीय पारदर्शिता, रियल टाइम मॉनिटरिंग और वित्तीय अनुशासन मजबूत होने की उम्मीद है।

CSPGCL को 200 करोड़ तक बॉन्ड जारी करने की अनुमति

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) को 200 करोड़ रुपये तक के Non-Convertible Debenture (NCD)/बॉन्ड जारी कर स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने की मंजूरी दी है।

इससे कंपनी के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के नए विकल्प खुलेंगे और राज्य के विद्युत क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Politics : रामगोपाल अग्रवाल से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
Featured छत्तीसगढ़
Patna Police Encounter: पटना एनकाउंटर के बाद अस्पताल में बवाल, परिजनों ने किया पथराव
Featured national
Bengaluru Murder Case: पत्नी के मायके जाने से नाराज था पति, सिलबट्टे से की 7 लोगों की हत्या
Featured national
CG News : बालकनी की ग्रिल में दौड़ा करंट, पिता और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी झुलसी
Featured छत्तीसगढ़
US Midterm Elections 2026: ट्रंप के करीबी एलन मस्क ने बदला रुख? रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन वाले पोस्ट किए डिलीट
Featured देश - विदेश
CG News : केजी हिल्स के जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, इलाके में अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा, पुलिस ने पंजाब से दबोचा मुख्य आरोपी
Featured छत्तीसगढ़
Agniveer Service Extension: अग्निवीरों के लिए दो साल का एक्सटेंशन, क्या इसके बाद मिलेगी परमानेंट नौकरी?
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने दो कारों और ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 2 की मौत, मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredsports

Youth Olympic Games 2026: तन्वी पत्री की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूथ ओलंपिक बैडमिंटन फाइनल खेलने वाली पहली भारतीय महिला

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredreligion

Dhanteras 2026 : आज धनतेरस पर क्या खरीदना माना जाता है शुभ’ सोना-चांदी, बर्तन और झाड़ू की जानें खास मान्यता

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?