Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Eye Flu : बारिश के साथ बढ़ा कंजंक्टिवाइटिस का कहर, 600 से अधिक लोग संक्रमित
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Eye Flu : बारिश के साथ बढ़ा कंजंक्टिवाइटिस का कहर, 600 से अधिक लोग संक्रमित

Featuredछत्तीसगढ़

CG Eye Flu : बारिश के साथ बढ़ा कंजंक्टिवाइटिस का कहर, 600 से अधिक लोग संक्रमित

Hum Vatan News
Last updated: August 5, 2026 12:14 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Eye Flu : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मानसून के साथ आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक महीने में जिले में 600 से ज्यादा लोग आंखों के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिला अस्पताल महारानी और मेडिकल कॉलेज में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आंखों में लालिमा, जलन और पानी आने जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं।

Contents
बारिश और नमी के कारण बढ़ रहा संक्रमणमहारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे मरीजआई फ्लू के ये लक्षण दिखें तो रहें सतर्कघरेलू इलाज से बचें, डॉक्टर की सलाह लें

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लापरवाही बरतने पर संक्रमण तेजी से फैल सकता है। विभाग ने लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और आंखों में किसी भी तरह की समस्या होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा या घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बारिश और नमी के कारण बढ़ रहा संक्रमण

मानसून के दौरान वातावरण में नमी बढ़ने और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से आंखों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कंजंक्टिवाइटिस आंख की बाहरी झिल्ली में होने वाला संक्रमण है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर फैल सकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने जनता और संगठनों से मांगी राय, समिति शुरू करेगी परामर्श

विशेषज्ञों के मुताबिक, उचित उपचार और सावधानी बरतने पर आई फ्लू के अधिकांश मामले 7 से 15 दिनों के भीतर ठीक हो सकते हैं। वहीं, लापरवाही या बिना चिकित्सकीय सलाह के उपचार करने से समस्या बढ़ सकती है और संक्रमण लंबे समय तक बना रह सकता है।

महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे मरीज

सीएमएचओ डॉ. संजय बासक ने बताया कि बारिश के मौसम में हर साल आई फ्लू के मामले सामने आते हैं। वर्तमान में महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में आई फ्लू से प्रभावित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी बीएमओ और नेत्र रोग विशेषज्ञों को मरीजों की काउंसलिंग करने, समय पर उपचार उपलब्ध कराने और संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

आई फ्लू के ये लक्षण दिखें तो रहें सतर्क

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आंखों में संक्रमण होने पर आमतौर पर इन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए:

  • आंखों का लाल होना
  • आंखों से पानी आना
  • आंखों में खुजली या जलन
  • आंखों में चुभन या असहजता
  • पलकों के आसपास सूजन या चिपचिपापन

ऐसे लक्षण दिखाई देने पर संक्रमण को दूसरों तक फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

घरेलू इलाज से बचें, डॉक्टर की सलाह लें

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंख लाल होने, पानी आने, खुजली या जलन जैसी समस्या होने पर खुद से आई ड्रॉप या दवा का इस्तेमाल न करें। समय पर चिकित्सकीय सलाह लेकर उचित उपचार कराएं।

डॉक्टरों के अनुसार आई फ्लू आमतौर पर गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन यह तेजी से फैल सकता है। संक्रमित व्यक्ति से दूरी रखना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और आंखों को बार-बार छूने से बचना संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद कर सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

रील बनाने के लिए सड़क पर स्टंट पड़ा भारी, High Court’ सख्त, SSP से मांगा जवाब
Featured छत्तीसगढ़
CG News : एक ही जगह 3 साल से जमे अफसर-कर्मचारियों का होगा तबादला, शासन ने जारी किए निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
Sawan 2026 : सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय बोलें भगवान शिव के ये 3 विशेष नाम, जानें धार्मिक मान्यता
Featured religion
Karnataka Chemical Leak : यादगीर की फैक्ट्री में केमिकल लीक: फैक्ट्री में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, तीन मजदूरों ने गंवाई जान
Featured national
Tata Harrier EV vs VinFast VF7
Tata Harrier EV vs VinFast VF7: 20 से 30 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर?
automobile Featured
CG Weather
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार
Featured religion
05 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को बदलनी होगी अपने खर्च की आदत
Featured religion
रायपुर में MBBS इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर बाइक रैली
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai’ का बड़ा ऐलान, संत रविदास जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, उनके नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने जनता और संगठनों से मांगी राय, समिति शुरू करेगी परामर्श

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण…. वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?