Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News: पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में फट पड़े भूपेश, निशाने पर बैज-महंत… कहां- जो अनुशासनहीनता करता है, प्रदेश अध्यक्ष उसके घर चाय पीने जाते हैं
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News: पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में फट पड़े भूपेश, निशाने पर बैज-महंत… कहां- जो अनुशासनहीनता करता है, प्रदेश अध्यक्ष उसके घर चाय पीने जाते हैं

Featuredछत्तीसगढ़

CG News: पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में फट पड़े भूपेश, निशाने पर बैज-महंत… कहां- जो अनुशासनहीनता करता है, प्रदेश अध्यक्ष उसके घर चाय पीने जाते हैं

Hum Vatan News
Last updated: June 24, 2025 10:57 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस संगठन में बढ़ रही अनुशासनहीनता के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फट पड़े. प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की मौजूदगी में हुई पालिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में यह मामला गरमाया. उन्होंने सीधे तौर सवाल उठाए कि अनुशासनहीनता के मामले में आखिर संगठन क्या कर रहा है. जो व्यक्ति पार्टी लाइन से हटकर सार्वजनिक तौर पर अनुशासन की सीमा लांघता है, उस पर कोई कार्रवाई तक नहीं हो रही है. ऐसे लोगों के यहां हमारे प्रदेश अध्यक्ष चाय पीने चले जाते हैं. बैठक में भूपेश के तीखे तेवर के बीच सन्नाटा पसर गया. दो अहम मुद्दों पर उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पर सीधे निशाना साधा. वहीं प्रभारी महासचिव पायलट ने भी पूर्व सीएम की बातों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता के मामले में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए.

Contents
पीसीसी ने एक प्रकरण तक नहीं भेजासीएम पर अटैक क्यों नहीं करते ?

राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन में अनुशासन को धता बताने वालों को प्रश्रय देने पर जमकर बरसे. सूत्रों के मुताबिक बैठक में जब संगठन के नेता धरना प्रदर्शन की उपलब्धियां गिना रहे थे, उस दौरान पूर्व सीएम समेत सभी नेता चुप रहे. इसी बीच पूर्व सीएम से अपनी बात रखने कहा गया, इस पर वे बिफर पड़े. उन्होंने राजनांदगांव के एक पदाधिकारी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर पार्टी और नेताओं के खिलाफ बयानबाजी की. मेरे खिलाफ भी बयानबाजी की. इस पर संगठन ने कोई संज्ञान तक लेना उचित नहीं समझा. उल्टे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज उनके यहां चाय पीने चले गए. पार्टी में इसी तरह की गतिविधियों से अनुशासनहीनता के मामले बढ़ रहे हैं. अनुशासनहीन लोग पार्टी में हावी हो गए हैं. पूर्व सीएम की बातों को प्रभारी महासचिव ने गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि यह तो गलत बात है, इसे गंभीरता से लें, ऐसा नहीं होना चाहिए. अनुशासनहीनता पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. इसी बीच पायलट ने निर्देश दे दिए कि जल्द ही अनुशासन समिति बनाएं और ऐसे प्रकरणों पर कार्रवाई करें.

- Advertisement -
HTML5 Icon

पीसीसी ने एक प्रकरण तक नहीं भेजा

कमेटी की बैठक में प्रभारी महासचिव द्वारा अनुशासन समिति बनाने के निर्देश पर कई नेताओं ने कहा कि यहां तो पहले ही एआईसीसी के निर्देश पर कमेटी बनी हुई है. प्रभारी को जानकारी दी गई कि धनेन्द्र साहू खुद इस कमेटी के अध्यक्ष हैं. सूत्रों के मुताबिक धनेन्द्र साहू ने कहा कि उन्हें इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. जब प्रभारी ने इसकी जानकारी ली, तो उन्हें बताया गया कि पीसीसी से तो इस अनुशासन कमेटी में कोई प्रकरण ही नहीं भेजा जाता है. जब कोई प्रकरण ही नहीं आता है, तो कमेटी भी क्या करे.

- Advertisement -
HTML5 Icon

सीएम पर अटैक क्यों नहीं करते ?

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाए कि आखिर वरिष्ठ और जिम्मेदार पद पर बैठे नेता सीएम पर अटैक क्यों नहीं करते. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सीधे नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत की ओर मुखातिब होकर कहा कि आपको मुख्यमंत्री को पहले टारगेट करना चाहिए. पहले रमन सिंह सीएम थे तब भी उन पर कोई सीधे हमला नहीं करता था. जबकि अराजकता और भ्रष्टाचार के लिए सीएम ही जिम्मेदार होते हैं. 2013 में प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सीएम को टारगेट शुरू किया. भरी बैठक में भूपेश ने सीधे शब्दों में सवाल पूछा, आखिर सीएम पर अटैक कोई क्यों नहीं कर रहा है. किस बात का डर है. भाजपा के लोग कांग्रेस से ज्यादा हमारे नेता राहुल गांधी पर अटैक करते हैं, इसका भी कोई पलटवार क्यों नहीं करता.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : सरकारी दफ्तर में शराबखोरी के आरोप, वीडियो सामने आते ही मुख्य लिपिक समेत दो कर्मचारी सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़
Mukesh Chandrakar’ केस में सनसनी, बयान बदलवाने के लिए ₹1 लाख का लालच देने का आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : डायल-112 जवान पर हमला, नशे में धुत युवक ने डंडे से किया वार
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : कटगोड़ी हत्याकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में धारा 163 लागू
Featured छत्तीसगढ़
NEET पेपर लीक केस : Government of India का हलफनामा, टेलीग्राम से फैला पेपर लीक
Featured देश - विदेश
Ration Card धारकों के लिए अलर्ट’ ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना सत्यापन नहीं मिलेगा खाद्यान्न
Featured छत्तीसगढ़
Akasa Air Raipur : रायपुर से मुंबई यात्रा होगी आसान, जल्द शुरू होगी अकासा एयर की नई उड़ान सेवा
Featured छत्तीसगढ़
2 दिन में 4 छात्रों की मौत, NEET को लेकर बढ़ा मानसिक दबाव
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : खाली पद भरने के लिए नया फैसला, मंत्रालय में अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा मौका

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Shiv Sena rebellion : Shiv Sena (UBT) में बगावत के संकेत, बैठक में सिर्फ 3 सांसद शामिल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Supreme Court's blunt message to ED: Expresses displeasure over wastage of court time.
Featurednationalदेश - विदेश

सुप्रीम कोर्ट की ED को दो टूक: अदालती समय की बर्बादी पर जताई नाराजगी, स्थगन की अर्जी खारिज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?