Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG NEWS : एकलव्य स्कूल की छात्राओं का पैदल मार्च देख CM साय सख्त, बिजली-शिक्षक-मेस की समस्याओं पर तत्काल एक्शन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG NEWS : एकलव्य स्कूल की छात्राओं का पैदल मार्च देख CM साय सख्त, बिजली-शिक्षक-मेस की समस्याओं पर तत्काल एक्शन

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : एकलव्य स्कूल की छात्राओं का पैदल मार्च देख CM साय सख्त, बिजली-शिक्षक-मेस की समस्याओं पर तत्काल एक्शन

Hum Vatan News
Last updated: September 8, 2026 5:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG NEWS : रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के अपनी समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्ट्रेट के लिए निकलने के मामले को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंभीरता से लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। छात्राओं को अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय से पैदल निकलने की स्थिति पर सीएम ने नाराजगी जताई है।

Contents
बिजली, शिक्षक और मेस की समस्याओं का तत्काल समाधानआवासीय स्कूलों और छात्रावासों की नियमित निगरानी के निर्देशबच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देने पर जोरछात्राओं से संवाद बनाए रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टर को पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि विद्यालय में बिजली समेत अन्य समस्याएं लंबे समय से बनी हुई थीं, तो संबंधित अधिकारियों ने समय रहते उनका समाधान क्यों नहीं किया। लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Allegation of Saudi airstrike on a prison in Yemen: सऊदी एयरस्ट्राइक के आरोप से यमन में मचा हड़कंप, जेल पर हमले में 7 की मौत

- Advertisement -
HTML5 Icon

बिजली, शिक्षक और मेस की समस्याओं का तत्काल समाधान

मुख्यमंत्री ने छात्राओं द्वारा सामने लाई गई समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। इनमें बिजली की समस्या, शिक्षकों की कमी, नियमित पढ़ाई, मेस व्यवस्था और साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतें शामिल हैं।

सीएम साय ने कहा कि केवल मौजूदा समस्याओं को दूर करना पर्याप्त नहीं है। ऐसी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, जिसमें छात्राओं की शिकायतें विद्यालय और छात्रावास स्तर पर ही समय पर सुनी जाएं और उनका समाधान किया जा सके।

आवासीय स्कूलों और छात्रावासों की नियमित निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन संस्थानों का लगातार निरीक्षण करने और वहां रहने वाले बच्चों की समस्याओं की जानकारी लेने को कहा है।

सीएम ने कहा कि बच्चों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक खुद पहुंचने की स्थिति दोबारा नहीं आनी चाहिए। उनकी शिक्षा, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की है।

बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देने पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार संसाधन उपलब्ध करा रही है। इन संसाधनों और योजनाओं का लाभ बच्चों तक सही तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना मैदानी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सुविधाजनक और सकारात्मक वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिले। आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

छात्राओं से संवाद बनाए रखने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को छात्राओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विद्यालय की व्यवस्थाओं में किए जा रहे सुधारों की सतत निगरानी करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि बच्चे भरोसा करके आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करते हैं। उनकी छोटी से छोटी समस्या को संवेदनशीलता से सुनना और उसका समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी की मौत से मचा हड़कंप, चबूतरे पर पड़ी मिली कांस्टेबल की लाश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी, धारा 304 के दोनों प्रावधानों पर की टिप्पणी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime : छत्तीसगढ़ में CAF जवान के अपहरण का मामला, बंधक बनाकर मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने के आरोप में दो गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ के IAS एस. जयवर्धन को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
Featured छत्तीसगढ़
CG News : चुनाव याचिका को लेकर भूपेश बघेल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अतिरिक्त मुद्दों की मांग
Featured छत्तीसगढ़
Blue Drum Murder Case : नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा’ साहिल शुक्ला और मुस्कान की सजा को लेकर चर्चा तेज
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विष्णु भैया की जनकल्याणकारी योजना बनी सहारा, पूजा पटेल को बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए मिला आर्थिक संबल*l.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बिहान से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीपीएम की 59 हजार से अधिक महिलाएं.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर को कैबिनेट की अहम बैठक, धान खरीदी और किसानों से जुड़े फैसलों पर हो सकती है चर्चा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?