Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: PM Modi Gujarat Visit 2026 : PM मोदी ने युवाओं को दिया विकसित भारत का संदेश, गुजरात में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » PM Modi Gujarat Visit 2026 : PM मोदी ने युवाओं को दिया विकसित भारत का संदेश, गुजरात में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Featurednational

PM Modi Gujarat Visit 2026 : PM मोदी ने युवाओं को दिया विकसित भारत का संदेश, गुजरात में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Hum Vatan News
Last updated: September 8, 2026 3:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

PM Modi Gujarat Visit 2026: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में मौजूद Gen-Z युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में करीब 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। युवाओं से जुड़ने के लिए कार्यक्रम स्थल पर खास तौर पर Y आकार का रैंप बनाया गया था, जिस पर चलकर प्रधानमंत्री सीधे युवाओं के बीच पहुंचे।

Contents
पीएम मोदी ने कहा- विकसित भारत की यात्रा को गति देने आया हूं35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगातयुवाओं पर बढ़ा राजनीतिक फोकसशाम को मुंबई जाएंगे PM मोदी

कार्यक्रम में पीएम मोदी का भगवान गणपति की मूर्ति देकर स्वागत किया गया। एक छात्र ने प्रधानमंत्री को अपनी बनाई तस्वीर भी भेंट की। इसके बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत के लक्ष्य और देश के विकास की रफ्तार को लेकर युवाओं से संवाद किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पीएम मोदी ने कहा- विकसित भारत की यात्रा को गति देने आया हूं

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी का यह मैदान अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की मौजूदगी का गवाह बन रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विकास का उत्सव शुरू हो चुका है और वे विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए युवाओं के बीच आए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पीएम मोदी ने वडोदरा में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का भी जिक्र किया और लोगों को इसके लिए बधाई दी।

35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। इनमें रेलवे, हाईवे और माल ढुलाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

पीएम मोदी Western Dedicated Freight Corridor (WDFC) के तीन महत्वपूर्ण सेक्शन भी देश को समर्पित करेंगे। इनकी कुल लंबाई करीब 326 रूट किलोमीटर है और इन्हें 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।

इसके अलावा वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन समेत करीब 329 किलोमीटर लंबी तीन रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर 9,700 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

GDN Movie OTT: आर माधवन की GDN ने OTT पर बदली किस्मत, Netflix Top 10 में तीसरे नंबर पर पहुंची फिल्म

युवाओं पर बढ़ा राजनीतिक फोकस

वडोदरा का Gen-Z कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राजनीतिक दल युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर आउटरीच बढ़ा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया कंटेंट में भी युवाओं और शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट पर अधिक जोर देखने को मिला है।

देश के 2024 लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक 18 से 29 वर्ष की उम्र वाले मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 22.78 फीसदी थी। गुजरात में यह आंकड़ा 23.32 फीसदी रहा था। ऐसे में युवा मतदाता राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण वर्ग बन गए हैं।

शाम को मुंबई जाएंगे PM मोदी

गुजरात दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी मुंबई जाएंगे। यहां वे Global Fintech Fest 2026 का उद्घाटन करेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस वर्ष सम्मेलन का फोकस एजेंटिक AI, टोकनाइजेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों के जरिए समावेशी और वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने पर है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का एक्शन, ट्रेन में घेरकर 5 मिनट में पकड़े गए हमलावर
Featured देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के निर्देशों से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिल रही नई गति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : नगर निगम की वेबसाइट पर संदिग्ध सिंबल दिखने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की साइबर जांच
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime : छत्तीसगढ़ डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पैसों के लालच में मां-बेटे की हत्या’ आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
बस्तर दौरे पर President Draupadi Murmu’ ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना, CM साय बोले- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण
Featured छत्तीसगढ़
CG News : हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद सड़क पर आतिशबाजी’ नायब तहसीलदार के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Election Commission of India: चुनाव आयोग में अधिकारियों के कामकाज पर घमासान! मनीष गर्ग के खिलाफ दो चुनाव आयुक्तों ने लिखे थे पत्र
Featured national

You Might Also Like Related

Featurednational

PM Modi Swami Chinmayananda Hologram: पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राम से की बातचीत, चिन्मय मिशन के 75 साल पूरे; दुनिया भर में 350 से ज्यादा केंद्र

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण हादसे से मचा हड़कंप, नेशनल हाईवे-53 पर ट्रक से टकराई कार’ दो महिलाओं ने गंवाई जान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredinternational

Taiwan Typhoon Champi: ताइवान में तूफान चांपी का कहर, 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; स्कूल-दफ्तर बंद

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?