Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ में जल्द बरसेंगे बादल, कई जिलों में मूसलाधार बारिश की शुरुआत के संकेत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ में जल्द बरसेंगे बादल, कई जिलों में मूसलाधार बारिश की शुरुआत के संकेत

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जल्द बरसेंगे बादल, कई जिलों में मूसलाधार बारिश की शुरुआत के संकेत

Hum Vatan News
Last updated: June 14, 2025 4:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Weather Update – भीषण गर्मी से झुलस रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य की सरहद पर एक बार फिर पहुंच चुका है और अगले 24 से 48 घंटों के भीतर इसके सक्रिय होने की पूरी संभावना है। राज्य में सबसे पहले मानसून बस्तर अंचल में दस्तक देगा और इसके बाद धीरे-धीरे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा समेत समूचे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस वर्ष मानसून की चाल थोड़ी सुस्त जरूर रही, लेकिन अब इसकी गति तेज हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि 15 जून तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा और एकसमान बारिश का दौर शुरू होगा। इससे किसानों, आम लोगों और गर्मी से बेहाल जनजीवन को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान और वर्षा मई में 11 गुना ज्यादा बारिश खास बात यह है कि मई माह में छत्तीसगढ़ में औसतन 430-450 मिमी बारिश की अपेक्षा इस बार 5,050 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 11 गुना ज्यादा है। इसके बावजूद जून की शुरुआत में प्रदेश में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार चला गया और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। अब मानसून की एंट्री से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बस्तर से लेकर सरगुजा तक बरसेंगे बादल मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बस्तर संभाग में सबसे पहले बारिश की शुरुआत होगी, जहां बादल तेजी से छा रहे हैं। इसके बाद सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला तेज होगा। किसानों को खेती के लिए यह बेहद अनुकूल समय है, वहीं प्रशासन ने नागरिकों को बिजली, जलभराव और आंधी-तूफान से सतर्क रहने की भी अपील की है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आज सभी जिलों में अलर्ट छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मौसम की स्थिति 40-60 किमी/घंटा की गति वाले जिले सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, सूरजपुर और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा/आंधी की संभावना है। इन जिलों में 40-60 किमी/घंटा की गति से हवा चलने की आशंका है।

30-40 किमी/घंटा की गति वाले जिले

उपरोक्त जिलों के अलावा नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद, रायपुर, कोरबा, गौरला-पेंड्रा मरवाही, दर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सुरगुजा, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा की संभावना है। इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की गति से हवा चलने की आशंका है। मौसम में बदलाव की संभावना है, जिसमें मेघगर्जन और वर्षा की गतिविधि में वृद्धि हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर शहर में 14 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने की उम्मीद है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा (50-60 kmph) चलने और मध्यम से भारी वर्षा होने की भी संभावना है।मानसून की दस्तक छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ मौसम में बदलाव नहीं, बल्कि उम्मीदों की बौछार भी है। इससे जहां एक ओर खेतों में हरियाली लौटेगी, वहीं दूसरी ओर शहरों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। जलस्तर सुधरेगा और ग्रामीण इलाकों में जल संसाधन बेहतर होंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Featured छत्तीसगढ़
CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा
Featured job छत्तीसगढ़
Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी
Featured religion
Maruti Baleno Sigma EMI
Maruti Baleno Sigma EMI: ₹2 लाख Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? समझें पूरा गणित
automobile
Skoda Slavia Facelift Launch
Skoda Slavia Facelift Launch Today: नई 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ आज होगी एंट्री, जानें संभावित कीमत
automobile
Mahindra Scorpio Lifestyler
Mahindra Scorpio Lifestyler: ₹19.79 लाख की शुरुआती कीमत पर अनवील, Toyota Hilux को मिलेगी सीधी चुनौती
automobile
MG Hector Plus EMI Calculator
MG Hector Plus EMI Calculator: ₹2 लाख Down Payment पर कितनी बनेगी किस्त? जानें पूरा गणित
automobile
Sony IER-M500 In-Ear Monitor Headphones
Sony IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन भारत में लॉन्च: 5mm ड्राइवर और एडवांस्ड नॉइज आइसोलेशन से लैस
tech

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा, 1.2 KM नीचे आया बर्फीला मलबा’ नदी में आया भयानक उफान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : प्रदेश में बदला मौसम, 29 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश के आसार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

28 August 2026 Horoscope : शुक्रवार को है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?