Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं ने “मिशन एड्स सुरक्षा” की समीक्षा की…एचआईवी रोकथाम और संक्रमितों की बेहतर देखभाल हेतु समन्वित प्रयासों पर जोर.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं ने “मिशन एड्स सुरक्षा” की समीक्षा की…एचआईवी रोकथाम और संक्रमितों की बेहतर देखभाल हेतु समन्वित प्रयासों पर जोर.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं ने “मिशन एड्स सुरक्षा” की समीक्षा की…एचआईवी रोकथाम और संक्रमितों की बेहतर देखभाल हेतु समन्वित प्रयासों पर जोर.

Hum Vatan News
Last updated: June 18, 2026 9:01 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 18 जून ,2026/एचआईवी संक्रमण की रोकथाम और संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा आज स्वास्थ्य भवन में “मिशन एड्स सुरक्षा” विषय पर नोडल अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त एवं परियोजना संचालक श्री संजीव झा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि एचआईवी रोकथाम के लिए संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रम को सभी विभागों एवं संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता, सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के साथ-साथ एचआईवी के साथ जीवन जी रहे व्यक्तियों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सकती है।
समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य आयुक्त ने एचआईवी रोकथाम संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति का आकलन किया तथा एआरटी (ART) केंद्रों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उपचार प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एचआईवी संक्रमित मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार एवं दवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी परिस्थिति में एआरटी से जुड़े मरीजों की दवा आपूर्ति बाधित न होने पाए। इसके साथ ही मरीजों के नियमित फॉलोअप के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने पर भी जोर दिया।श्री झा ने कहा कि मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए टीबी एवं एचआईवी कार्यक्रमों के बीच समन्वय को और मजबूत बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने “मोबिलाइजेशन फॉर एड्स सुरक्षा” अभियान के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी रणनीति एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में नोडल अधिकारियों ने कार्यक्रम के क्रियान्वयन से जुड़े अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा विभिन्न जिलों में आ रही चुनौतियों से अवगत कराया। स्वास्थ्य आयुक्त ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए एचआईवी एवं एड्स नियंत्रण की दिशा में समन्वित और परिणामोन्मुख प्रयासों पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी ने जिलेवार समीक्षा करते हुए एचआईवी जांच की संख्या बढ़ाने, संक्रमित व्यक्तियों की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी जिलों को सक्रिय एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। इस बैठक में एआरटी, ओएसटी नोडल अधिकारियों के साथ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सेक्शन अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश…. प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नीति आयोग की महानिदेशक सुश्री निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की…. राज्य में निगरानी एवं मूल्यांकन का सशक्त और स्थायी तंत्र विकसित करने में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति: उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा …. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को धरातल पर उतारने छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव श्री विकासशील…. फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और सर्वे का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में आए वरिष्ठ अधिकारियों ने युवाओं से किया संवाद, आजीविका से जुड़ी पहल को सराहा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
कला और कल्पनाशीलता से युवाओं ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश…. वन्यजीव सप्ताह का समापन, कला और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Breaking: बिलासपुर में वायरल गरबा रील पर पुलिस का एक्शन, 5 युवतियों समेत 9 गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Linesh Sahu Suicide Case: धमतरी लिनेश साहू आत्महत्या केस में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

CG Teacher Recruitment Exam 2026 : शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 11 अक्टूबर की परीक्षा पर संकट

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredखेलछत्तीसगढ़

India Women vs Zimbabwe Women T20: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का रोमांच, 250 रुपये से मिलेंगे टिकट

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?