Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News: CM साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार, नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल से सुविधाएं हुई पारदर्शी, आभा लिंक के जरिए 53 फीसदी मरीजों ने कराया OPD रजिस्ट्रेशन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News: CM साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार, नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल से सुविधाएं हुई पारदर्शी, आभा लिंक के जरिए 53 फीसदी मरीजों ने कराया OPD रजिस्ट्रेशन

Featuredछत्तीसगढ़

CG News: CM साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का हो रहा विस्तार, नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल से सुविधाएं हुई पारदर्शी, आभा लिंक के जरिए 53 फीसदी मरीजों ने कराया OPD रजिस्ट्रेशन

Hum Vatan News
Last updated: August 10, 2025 2:13 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर- बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र के लिए एक बड़ा परिवर्तन साबित हो रहा है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्त विस्तार की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत मार्गदर्शन में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं आज तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं.

मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

- Advertisement -
HTML5 Icon

बस्तर के छ : जिला चिकित्सालयों, दो सिविल अस्पतालों और 41 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल प्रणाली का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे ओपीडी पंजीकरण, परामर्श, जांच, दवा वितरण तथा मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां अब एक डिजिटल मंच पर उपलब्ध हो रही हैं. इसके तहत मरीजों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं मिल रही हैं. डिजिटल तकनीक के इस समावेशन ने अस्पतालों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और मरीजों की संतुष्टि में उल्लेखनीय वृद्धि की है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत अस्पतालों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन (HFR) और चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन (HPR) सुनिश्चित किया गया है. अस्पताल परिसरों में आभा कियोस्क स्थापित कर मरीजों को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) बनाने की सुविधा दी जा रही है. स्कैन एंड शेयर एवं आभा आईडी के माध्यम से ऑनलाइन ओपीडी पंजीयन की सुविधा से मरीजों को लम्बी कतारों से राहत मिली है और उन्हें त्वरित सेवाएं मिल रही हैं.

डिजिटल नवाचारों का प्रभाव भी स्पष्ट रूप से सामने आया है. जिला चिकित्सालय बस्तर में मई, जून और जुलाई 2025 के दौरान कुल 60,045 ओपीडी पंजीयन दर्ज किए गए, जिनमें से 32,379 पंजीयन आभा लिंक के माध्यम से हुए — जो कि कुल पंजीयनों का 53% है. इसी अवधि में जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में 33,895 ओपीडी पंजीयन दर्ज हुए, जिनमें से 13,729 पंजीयन आभा से लिंक किए गए — यानी 40% का डिजिटल एकीकरण.

Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, आएगी सुख-शांति

यह पूरी प्रक्रिया न केवल समय की बचत सुनिश्चित कर रही है, बल्कि मरीजों के लिए डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड की सुविधा भी प्रदान कर रही है, जिसे वे देश के किसी भी हिस्से में कभी भी देख सकते हैं. इससे स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में पारदर्शिता के साथ-साथ उपचार की निरंतरता और गुणवत्ता में भी वृद्धि हो रही है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन जैसी आधुनिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति और दिशा दी है. डिजिटल पंजीकरण, हेल्थ रिकॉर्ड और पारदर्शी सेवा प्रणाली से मरीजों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है. यह पहल न केवल बस्तर के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल है, जिसे हम शीघ्र ही राज्य के सभी जिलों में लागू कर “स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं का यह तकनीकी उन्नयन न केवल स्थानीय जनता के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है, बल्कि यह पूरे प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है. राज्य सरकार का लक्ष्य इस प्रणाली को सभी जिलों में सुदृढ़ रूप से लागू कर “स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़” की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ना है.

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में यह पहल केवल स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है. बस्तर में मिले सकारात्मक परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि जब तकनीक, प्रशासनिक इच्छाशक्ति और जनभागीदारी एक साथ आते हैं, तो विकास की रफ्तार कई गुना बढ़ जाती है. यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव लाएगी, बल्कि ‘स्वस्थ भारत’ के निर्माण में भी छत्तीसगढ़ का महत्त्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेगी.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

माननीय श्री अरुण साव अप मुख्यमंत्री जी से डॉ वर्णिका शर्मा आयोग की भेंट । श्री अरुण साव जी की मानवीय संवेदनशीलता पर आभार.
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : न्यायधानी में ‘बादाम प्रोटेस्ट’, एक साल से नामांतरण के लिए भटक रहे युवक ने अधिकारियों को दिखाया आईना
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh jobs : भीषण गर्मी का असर’ छत्तीसगढ़ व्यापमं ने बदला परीक्षा समय
Featured job छत्तीसगढ़
Vedanta Power Plant हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 23, एक और श्रमिक ने तोड़ा दम
Featured छत्तीसगढ़
Akshaya Tritiya 2026 : सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें मां लक्ष्मी की पूजा विधि
Featured religion
Vedanta Power Plant Boiler Blast 2026
Vedanta Power Plant Boiler Blast 2026 : बॉयलर फटने का असली सच आएगा सामने , केंद्रीय पावर रिसर्च सेंटर (CPRC) के एक्सपर्ट्स ने संभाली कमान
Featured छत्तीसगढ़
Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar : सपरिवार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं सचिन , प्रवास पर रहेंगे क्रिकेट लीजेंड, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Featured खेल
IRGC Firing on Indian Ships April 18
IRGC Firing on Indian Ships April 18 : समुद्र में खूनी खेल , भारतीय जहाजों पर ईरानी सेना की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को लौटना पड़ा वापस
Featured international छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

19 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातक पैसों के मामले में ना करें जल्दबाजी, जानिए अपना राशिफल …

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यभर में रंगारंग कार्यक्रम…वालंटियर्स की सहभागिता से जागरूकता अभियान को मिलेगा बल.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?