Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान…37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान…37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान…37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान.

Hum Vatan News
Last updated: July 2, 2026 8:42 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 2 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीजापुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव ने शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई। इस अवसर पर सांसद श्री महेश कश्यप की उपस्थिति में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया और लंबे समय से बंद पड़े 37 विद्यालयों का पुनः संचालन शुरू किया गया।
*नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत*
एजुकेशन सिटी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री महेश कश्यप ने बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर तथा अध्ययन सामग्री प्रदान कर विद्यालय परिवार में स्वागत किया। विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश, स्कूल बैग और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई। इससे बच्चों में नए उत्साह के साथ शिक्षा की शुरुआत हुई।
*37 विद्यालयों के पुनः संचालन से गांवों में लौटी शिक्षा*
शाला प्रवेशोत्सव का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण जिले के 37 बंद विद्यालयों का पुनः संचालन रहा। इससे दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के बच्चों को अब अपने गांव या आसपास ही शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से विद्यालय से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।
*मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का हुआ सम्मान*
कार्यक्रम में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह बढ़ा तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली।
*शिक्षा से ही बनेगा विकसित समाज*
सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और शिक्षकों से पूरी निष्ठा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आग्रह किया।
*हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प*
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने कहा कि जिला प्रशासन हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा ने विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए सभी अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
*शासकीय पहल से बदल रही शिक्षा की तस्वीर*
शाला प्रवेशोत्सव और 37 विद्यालयों के पुनः संचालन से यह स्पष्ट है कि शासन की शिक्षा संबंधी योजनाएं दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं। यह पहल न केवल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ रही है, बल्कि जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार कर रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Rakhi Sawant On Mr Faisu Wedding: मिस्टर फैसू की शादी पर राखी सावंत का तंज, बोलीं- जन्नत को दूसरा फैसू मिल जाएगा
Featured मनोरंजन
Chhattisgarh News: जगदलपुर में शिक्षक की मांग को लेकर दिव्यांग बच्चों का प्रदर्शन, प्रशासन से लगाई गुहार
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News: प्लेस ऑफ सेफ्टी में हंगामा कर भागे 6 बालक, गार्ड को कमरे में किया बंद
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Sugarcane Bonus 2026: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: गन्ना किसानों का बोनस 355 से बढ़कर 425 रुपये प्रति क्विंटल
Featured छत्तीसगढ़
CJP Leaders Detained: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, तिरंगा लेकर पहुंचने पर पुलिस ने की कार्रवाई
Featured national
India GDP Growth Rate 2026-27: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर IMF की बड़ी भविष्यवाणी, 2026-27 में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ
Featured देश - विदेश
CG Teacher Recruitment 2026 : हाई कोर्ट के आदेश के बाद बदली दिव्यांग अभ्यर्थियों की पात्रता
Featured job छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी…पीएम-किसान सम्मान निधि बनी देवेंद्र की खेती का सहारा, हर साल मिल रहे 6 हजार रुपये से कृषि कार्यों में मिल रही मदद.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सुधारों से महिलाओं को मिल रहा दोहरा लाभ.

By
Hum Vatan News
6 Min Read

वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?