Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सड़क सुरक्षा पर High Court’ सरकार को जारी नोटिस, खतरनाक ब्लैक स्पॉट की स्थिति बताने के निर्देश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सड़क सुरक्षा पर High Court’ सरकार को जारी नोटिस, खतरनाक ब्लैक स्पॉट की स्थिति बताने के निर्देश

Featuredछत्तीसगढ़

सड़क सुरक्षा पर High Court’ सरकार को जारी नोटिस, खतरनाक ब्लैक स्पॉट की स्थिति बताने के निर्देश

Hum Vatan News
Last updated: July 23, 2026 3:54 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

High Court’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों के मामलों पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित विभागों से सड़क सुरक्षा उपायों पर शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर अब तक कौन-कौन से सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।

Contents
सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों पर सवालप्रदेश के 10 सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉटसरकार से मांगी विस्तृत कार्ययोजना

सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों पर सवाल

सुनवाई के दौरान कोर्ट कमिश्नर अधिवक्ता रवींद्र शर्मा और अपूर्व त्रिपाठी ने विभिन्न जिलों से जुटाए गए अधिकृत आंकड़े अदालत के सामने रखे। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अधिकारी अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। नियमों के अनुसार हर महीने आयोजित की जाने वाली जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें कई स्थानों पर नियमित रूप से नहीं हो रही हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान : NEET विवाद के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, पीएम मोदी बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

- Advertisement -
HTML5 Icon

अदालत ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समितियां सक्रिय नहीं रहेंगी तो दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बनाई गई योजनाएं कागजों तक सीमित रह जाएंगी।

प्रदेश के 10 सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट

कोर्ट में प्रस्तुत रिपोर्ट में प्रदेश के कई ऐसे स्थानों का उल्लेख किया गया जहां लगातार गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • रायपुर – तिल्दा नेवरा सेक्शन (NH-53)

  • अभनपुर – राजिम मार्ग

  • दुर्ग – कुम्हारी बायपास

  • भिलाई – सेंट्रल एवेन्यू रोड

  • बिलासपुर – बेलतरा क्षेत्र

  • बिलासपुर – रतनपुर मार्ग

  • कोरबा – दर्री क्षेत्र

  • रायगढ़ – जूटमिल चौक के आसपास

  • महासमुंद – बागबाहरा सेक्शन

  • जांजगीर-चांपा – अकलतरा मार्ग

इन स्थानों पर स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेत, सड़क चौड़ीकरण और प्रकाश व्यवस्था की कमी को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताया गया है।

सरकार से मांगी विस्तृत कार्ययोजना

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और एनएचएआई को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक ब्लैक स्पॉट पर किए गए कार्यों, प्रस्तावित सुधारों और उनकी समयसीमा की विस्तृत जानकारी दें। साथ ही यह भी बताया जाए कि दुर्घटना रोकने के लिए कौन-कौन से इंजीनियरिंग उपाय लागू किए गए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अनिल टूटेजा को बड़ा झटका, High Court’ से नहीं मिली अग्रिम जमानत
Featured छत्तीसगढ़
CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में विदेश से आरोपी को लाने की तैयारी, सुब्बू के लिए दुबई पहुंची ACB-EOW टीम
Featured छत्तीसगढ़
ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 महीने में 16.54 करोड़ रुपये का चालान वसूला
Featured छत्तीसगढ़
CG News : झूले पर बैठने को लेकर युवक-युवती में विवाद, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ हंगामा
Featured छत्तीसगढ़
CG Creator Award : रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में मिला स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड
Featured छत्तीसगढ़
CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान’ एयर ट्रैफिक बढ़ाने की तैयारी, कोहरे में भी होगी सुरक्षित लैंडिंग
Featured छत्तीसगढ़
उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़… 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता… सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार….. जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, कानूनी और साहित्यिक जगत में शोक की लहर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?