Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति… प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति… प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति… प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा.

Hum Vatan News
Last updated: November 12, 2026 7:25 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 12 नवंबर 2026/ कभी घर की बिजली जरूरतों के लिए पूरी तरह पारंपरिक विद्युत आपूर्ति पर निर्भर रहने वाले परिवार अब सूरज की रोशनी से अपनी बिजली तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों को बिजली खर्च में बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भी इस योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिले के 327 से अधिक घरों की छतों पर सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इन घरों में अब सूरज की किरणें केवल उजाला ही नहीं, बल्कि आर्थिक बचत और खुशहाली का माध्यम भी बन रही हैं।

*हरीश के घर सूरज की रोशनी से बनी बिजली, सितंबर का बिल आया शून्य*

- Advertisement -
HTML5 Icon

नारायणपुर शहर के निवासी श्री हरीश कुमार ठाकुर की कहानी इस बदलाव का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र स्थापित कराया। इसके बाद उनके घरेलू बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। सबसे सुखद अनुभव तब हुआ, जब सितंबर माह में उनके घर का बिजली बिल शून्य आया।
श्री ठाकुर बताते हैं कि सोलर संयंत्र लगवाने का निर्णय उनके परिवार के लिए लाभदायक साबित हुआ है। पहले बिजली की जरूरतों के लिए पूरी तरह विद्युत आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब घर की छत पर स्थापित सोलर संयंत्र से बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।बिजली बिल में होने वाली बचत से परिवार को आर्थिक राहत मिली है।
उनका अनुभव यह संदेश देता है कि शासन की योजनाओं का सही समय पर लाभ उठाकर आम नागरिक अपने घरेलू खर्चों को कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहभागी बन सकते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*नारायणपुर में सौर ऊर्जा की नई पहचान, 327 से अधिक घरों में स्थापित हुए संयंत्र*

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति नारायणपुर जिले के नागरिकों में लगातार रुचि बढ़ रही है।जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा पात्र परिवारों तक योजना की जानकारी पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले में अब तक 327 से अधिक घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।
घरों की छतों पर स्थापित ये संयंत्र जिले में स्वच्छ ऊर्जा के बढ़ते उपयोग का प्रतीक बन रहे हैं। इससे परिवारों को बिजली बिल में राहत मिलने के साथ ही पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल रही है।

*सरकारी सहायता से सौर ऊर्जा अपनाना हुआ आसान*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 फरवरी 2024 को प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के एक करोड़ परिवारों को रूफटॉप सोलर सुविधा से जोड़ना है। योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 75 हजार 21 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
योजना के अंतर्गत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के पात्र संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की केंद्रीय सब्सिडी का प्रावधान है। इससे सोलर संयंत्र लगाने की शुरुआती लागत कम होती है और सामान्य परिवारों के लिए स्वच्छ ऊर्जा अपनाना अधिक सुलभ बनता है।

*बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प*

सौर ऊर्जा के उपयोग से जहां परिवारों को बिजली खर्च में दीर्घकालिक बचत का अवसर मिलता है, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। सौर ऊर्जा एक स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है, जो पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने और कार्बन उत्सर्जन घटाने में सहायक है।
नारायणपुर जैसे जिले में सौर ऊर्जा का बढ़ता उपयोग यह दर्शाता है कि आधुनिक तकनीक और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम नागरिक भी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
जिला प्रशासन ने पात्र विद्युत उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है, ताकि बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : पटवारी आंदोलन पर सरकार का कड़ा रुख, 99 पटवारियों की सेवा में ब्रेक, 17 निलंबित’ मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन…पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छोटी जोत के किसान के लिए बड़ी मदद बनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खेती में निवेश बढ़ने से आय में हुआ सुधार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन. राज्य में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’…छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिलों के 6,691 गाँवों का हो रहा है कायाकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता को जिंदा जलाने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics : विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखें फाइनल, दिसंबर में चार दिन चलेगा सदन, सचिवालय ने जारी की सूचना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : रायपुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल, दो अलग-अलग हत्याओं से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahadev Online Betting App Case’ में बड़ा अपडेट, सौरभ चंद्राकर की जेल अवधि बढ़ी, ED को कोर्ट से झटका

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?