Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन. राज्य में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन. राज्य में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन. राज्य में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत.

Hum Vatan News
Last updated: November 12, 2026 7:20 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 12 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027) के तहत आज 12 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचक नामावली का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्वाचक नामावली की प्रारूप सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही, यह सूची वोटर हेल्पलाइन (‘Voter Helpline’ ) मोबाइल ऐप और आधिकारिक वोटर पोर्टल पर भी मतदान केंद्रवार ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है।

*मतदाता सूची के मुख्य आँकड़े*

- Advertisement -
HTML5 Icon

आज (12 नवंबर 2026) प्रकाशित ड्राफ्ट सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 94 लाख 84 हजार 635 और महिला मतदाता 95 लाख 31 हजार 721 के अलावा थर्ड जेंडर मतदाता 412 हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद की स्थिति*

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण (2 नवंबर 2026 के पूर्व राज्य में कुल 27 हजार 196 केंद्र थे) के तहत 47 नए मतदान केंद्र बनाए गए तथा 389 केंद्रों के विलोपन के पश्चात, वर्तमान में राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 26 हजार 854 हो गई है, जिसमें शहरी क्षेत्रों में 5,876 मतदान केंद्र हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 हजार 978 मतदान केंद्र हैं।

*इस प्रकार चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम*

राज्य के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में अपना नाम अवश्य जाँच लें। ऑनलाइन माध्यम ‘Voter Helpline’ मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से। ऑफलाइन माध्यम अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करके मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यदि सूची में नाम शामिल नहीं है, विवरण त्रुटिपूर्ण है या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम जुड़ गया है, तो नागरिक ऑनलाइन (ऐप/पोर्टल) या ऑफलाइन (BLO के माध्यम से) फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म-6 नए मतदाता पंजीकरण के लिए (1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के अलावा, वर्ष 2027 की आगामी तीन अर्हता तिथियों (1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को पात्र होने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं) है।

फॉर्म-6 (क) प्रवासी भारतीय नागरिक (NRI) के नए पंजीकरण हेतु, फॉर्म-7 निर्वाचक नामावली से नाम विलोपित (डिलीट) कराने के लिए और फॉर्म-8 प्रविष्टियों में संशोधन, स्थानांतरण, नए एपिक (EPIC) कार्ड या स्वयं को दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकित कराने के लिए है।

*विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की मुख्य तिथियां*

प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 से, दावा और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 11 दिसंबर 2026 तक, दावों और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

प्रशासन ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाकर अद्यतन, स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण में अपना सहयोग दें। नाम जुड़वाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल किया जा सकता है या ऐप के जरिए BLO से संपर्क किया जा सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल
Featured छत्तीसगढ़
जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम…राज्य शासन ने 32 जिलों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : पटवारी आंदोलन पर सरकार का कड़ा रुख, 99 पटवारियों की सेवा में ब्रेक, 17 निलंबित’ मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन…पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति… प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छोटी जोत के किसान के लिए बड़ी मदद बनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, खेती में निवेश बढ़ने से आय में हुआ सुधार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’…छत्तीसगढ़ राज्य के 32 जिलों के 6,691 गाँवों का हो रहा है कायाकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने पिता को जिंदा जलाने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?