Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: भारत ने पाक के आतंकी ठिकानों पर बरसाई मिसाइल तो हाई हुआ बॉलीवुड का जोश, सामने आ रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » भारत ने पाक के आतंकी ठिकानों पर बरसाई मिसाइल तो हाई हुआ बॉलीवुड का जोश, सामने आ रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

भारत ने पाक के आतंकी ठिकानों पर बरसाई मिसाइल तो हाई हुआ बॉलीवुड का जोश, सामने आ रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन

Hum Vatan News
Last updated: May 7, 2025 4:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

भारत ने आज रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस मिसाइल हमले को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य प्रशिक्षण केंद्र भी उड़ा दिया गया है। भारतीय सेना के आधिकारिक ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज सुनाई दी और ये गूंज बॉलीवुड में भी पहुंच गई है। बॉलीवुड सितारे भी इस पर रिएक्शन साझा कर रहे हैं। अभिनेता रितेश देशमुख ने सबसे पहले एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय सेना की सराहना की है।

Contents
रितेश देशमुख ने इस तरह किया रिएक्टमधुर भंडारकर ने किया एक्स पोस्टअमिताभ बच्चन का पोस्टएक्ट्रेस निमृत कौर का रिएक्शनअनुपम खेर ने किया पोस्टपरेश रावलअक्षय कुमार का रिएक्शनकंगना रनौत का रिएक्शनचिरंजीवी का रिएक्शन

पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद बांग्लादेश भी घबराया, सुरक्षा को लेकर कर दी ऐसी बात

- Advertisement -
HTML5 Icon

रितेश देशमुख ने इस तरह किया रिएक्ट

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाबी हमले में भारत ने हमला किया है। इस पर रितेश देशमुख ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘जय हिंद की सेना…भारत माता की जय! ऑपरेशन सिंदूर।’ अभिनेता ने ये पोस्ट ठीक रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई पुष्टि के बाद आया है। भारतीय वायु सेना ने पीओके और पाकिस्तान के बहावलपुर क्षेत्र में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मधुर भंडारकर ने किया एक्स पोस्ट

फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने सुबह पांच बजे ही इस हमले पर रिएक्ट करते हुए एक एक्स पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, ‘हमारी प्रार्थनाएं हमारी सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र के तौर पर हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।’ फिल्म मेकर के पोस्ट पर लगातार लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन का पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने भी रात दो बजे एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने एक बार फिर क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में भी अमिताभ मौन ही रहे। ऐसा उन्होंने पहले भी पहलगाम हमले के दौरान किया था। इस पोस्ट को अब ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर देखा जा रहा है।

10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी, सफल स्टूडेंट्स को CM साय ने दी बधाई

एक्ट्रेस निमृत कौर का रिएक्शन

एक्ट्रेस निमृत कौर ने भी इस पर रिएक्टर करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमारी सेना के साथ एकजुट। एक देश। एक मिशन। जयहिंद, ऑपरेशन सिंदूर।’

अनुपम खेर ने किया पोस्ट

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत माता की जय! ऑपरेशन सिंदूर।’

परेश रावल

हेरा फेरी के अभिनेता परेश रावल ने भी ऑपरेशन सिंदूर के बारे में ट्वीट किया और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उनके कैप्शन में लिखा था, ‘ऑपरेशन सिंदूर भारती यस शस्त्र बल नरेंद्रमोदी जी।’

अक्षय कुमार का रिएक्शन

केसरी: चैप्टर 2 के अभिनेता अक्षय कुमार ने भी भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जय हिंद जय महाकाल।’

कंगना रनौत का रिएक्शन

अभिनेता-निर्देशक और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद, कंगना रनौत ने ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपनी इंस्टाग्राम कहानियों का सहारा लिया। ‘उन्हें कहा था कि मोदी को बता देना। और मोदी ने इनको बता दिया #ऑपरेशनसिंदूर,’ पढ़ें उनकी पहली कहानी। दूसरे में उन्होंने लिखा, ‘जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करे। हमारी सेनाओं की सुरक्षा और सफलता की कामना करता हूं।’

चिरंजीवी का रिएक्शन

पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता चिरंजीवी कोनिडेला ने एक्स पर ऑपरेशन सिन्दूर का पोस्टर शेयर किया और लिखा, ‘जय हिंद।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, मकान मालिक पर गंभीर आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG News: स्कूल का वीडियो वायरल, नशे की हालत में शख्स ने खुद को प्रधान पाठक बताया
Featured छत्तीसगढ़
आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
रजिस्ट्री के साथ नामांतरण ने बचाया समय, किसान चंद्रशेखर को नहीं लगाने पड़े अलग से कार्यालय के चक्कर… ऑटोम्यूटेशन से आसान हुई नामांतरण प्रक्रिया, पंजीयन के बाद स्वतः राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ नाम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर…. लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Ration News : छत्तीसगढ़ में राशन लेने की तारीख बढ़ी, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का चावल
Featured छत्तीसगढ़
CG Rural Bus Service : छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में बढ़ेगी ग्रामीण बस सेवा, 85 आदिवासी विकासखंड होंगे शामिल
Featured छत्तीसगढ़
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में छाया भारत, तिरंगे के साथ खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
Featured खेल देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featurednational

Uddhav and Raj Thackeray’s protest against Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की उठी आवाज

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredखेल

India vs New Zealand ODI Series 2026 : टीम इंडिया में बढ़ी 3 खिलाड़ियों की टेंशन, न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कट सकता है पत्ता

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Bollywood Celebrities : ‘देश को आप पर गर्व है’, कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत पर फिदा हुए शाहरुख खान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?