Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Iran-US Conflict : ईरान पर बड़ा हमला फिलहाल टला, ट्रंप बोले- समझौते का मिला मौका; होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर जोर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Iran-US Conflict : ईरान पर बड़ा हमला फिलहाल टला, ट्रंप बोले- समझौते का मिला मौका; होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर जोर

Featuredदेश - विदेश

Iran-US Conflict : ईरान पर बड़ा हमला फिलहाल टला, ट्रंप बोले- समझौते का मिला मौका; होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर जोर

Hum Vatan News
Last updated: August 2, 2026 1:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली। Iran-US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच फिलहाल बड़े सैन्य टकराव की आशंका टलती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान पर प्रस्तावित बड़े हमले को फिलहाल रोक दिया है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान और पश्चिम एशिया के कुछ देशों की ओर से समझौते का प्रस्ताव सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया।

Contents
सऊदी अरब ने भी जताई थी चिंतापिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट1. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में नागरिकों को दी अलर्ट रहने की सलाह2. ईरान की चेतावनी- अमेरिकी हमले का देंगे जवाब3. इजराइल की रक्षा को लेकर अमेरिकी संसाधनों पर दबाव4. जयशंकर ने ईरान से की कारोबारी जहाजों की सुरक्षा की अपील5. इजराइल में अमेरिकी रीफ्यूलिंग विमानों की तैनाती बढ़ने की खबरहोर्मुज स्ट्रेट क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ईरान पर बड़े हमले के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन अब बातचीत के जरिए समाधान निकालने का मौका दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, प्रस्तावित समझौते की रूपरेखा में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वर्षों से बंद पड़ी सुविधाएं हुईं बहाल, श्रीमती आयते को फिर मिलने लगा योजनाओं का लाभ.

- Advertisement -
HTML5 Icon

ट्रंप ने यह भी कहा कि इजराइल इस फैसले में अमेरिका के साथ है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अंतिम समझौते पर दोनों पक्षों की औपचारिक सहमति कब तक बनती है।

सऊदी अरब ने भी जताई थी चिंता

इस घटनाक्रम के बीच रिपोर्टों में दावा किया गया कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप से फोन पर बात की थी। बातचीत में ईरान पर संभावित बड़े हमले को टालने और संयम बरतने की अपील किए जाने की बात सामने आई।

होर्मुज स्ट्रेट पश्चिम एशिया का बेहद अहम समुद्री मार्ग है। यहां तनाव बढ़ने से तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति तथा अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर असर पड़ सकता है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट

1. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में नागरिकों को दी अलर्ट रहने की सलाह

अमेरिकी विदेश विभाग ने पश्चिम एशिया में मौजूद अपने नागरिकों से सुरक्षा हालात बिगड़ने की स्थिति में क्षेत्र छोड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है। नागरिकों को संभावित उड़ान रद्द होने, एयरस्पेस बंद होने और यात्रा में व्यवधान के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

यह एडवाइजरी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव काफी बढ़ा हुआ है।

2. ईरान की चेतावनी- अमेरिकी हमले का देंगे जवाब

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका की ओर से सैन्य हमला किया जाता है तो ईरान जवाब देने के लिए तैयार है। तेहरान की ओर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि किसी भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा।

ऐसे में ट्रंप द्वारा हमले को फिलहाल रोकने की घोषणा के बावजूद क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

3. इजराइल की रक्षा को लेकर अमेरिकी संसाधनों पर दबाव

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरान के लगातार हमलों के बीच इजराइल की रक्षा के लिए अमेरिकी सैन्य संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में उपलब्ध नौसैनिक संसाधनों को लेकर पेंटागन के सामने चिंता जाहिर की है।

इस घटनाक्रम के बीच अमेरिका की सैन्य तैनाती और ईरान पर संभावित कार्रवाई को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है।

4. जयशंकर ने ईरान से की कारोबारी जहाजों की सुरक्षा की अपील

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों और समुद्री व्यापार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत कर कारोबारी जहाजों और नाविकों को निशाना नहीं बनाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

भारत के लिए यह मुद्दा इसलिए भी अहम है क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा और व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

5. इजराइल में अमेरिकी रीफ्यूलिंग विमानों की तैनाती बढ़ने की खबर

इजराइली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका बेन गुरियन एयरपोर्ट पर अतिरिक्त रीफ्यूलिंग विमान तैनात करने की तैयारी में है। रिपोर्टों में विमानों की संख्या बढ़ाकर करीब 40 किए जाने का दावा किया गया है।

रीफ्यूलिंग विमान लंबी दूरी तक सैन्य विमानों के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इनकी तैनाती को क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य तैयारियों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में शामिल है। इसके जरिए बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और LNG अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है। इसलिए यहां किसी भी तरह की लंबी अवधि की नाकेबंदी या सैन्य तनाव से कच्चे तेल की कीमतों, शिपिंग लागत और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर असर पड़ सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Rekha Amitabh Bachchan News: अमिताभ बच्चन के सामने डायलॉग बोलने से डरती थीं रेखा, बिग बी की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी
Featured मनोरंजन
IND vs WI: शुभमन गिल को शाई होप का करारा जवाब! 250 रन चेज करने के बाद वायरल हुआ पोस्ट
Featured खेल
Delhi CJP Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस की सख्ती, ध्रुव राठी हिरासत में; ट्रैफिक और रेल सेवाएं प्रभावित
Featured national
Chhattisgarh Weather Update
CG Weather Today : मानसून की विदाई जारी, फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं
Featured छत्तीसगढ़
Sharadiya Navaratri 2026 : 11 अक्टूबर से हो रही है मां दुर्गा के पावन पर्व की शुरुआत, जानें व्रत के जरूरी नियम और खानपान
Featured religion
10 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
युवा शक्ति ही करेगी विकसित और सशक्त भारत का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश…. प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

नीति आयोग की महानिदेशक सुश्री निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की…. राज्य में निगरानी एवं मूल्यांकन का सशक्त और स्थायी तंत्र विकसित करने में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन.

By
Hum Vatan News
8 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

​कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति: उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा …. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को धरातल पर उतारने छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद.

By
Hum Vatan News
14 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?