Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ महिला आयोग में घमासान, किरणमयी नायक और ममता साहू आमने-सामने
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ महिला आयोग में घमासान, किरणमयी नायक और ममता साहू आमने-सामने

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महिला आयोग में घमासान, किरणमयी नायक और ममता साहू आमने-सामने

Hum Vatan News
Last updated: July 15, 2026 6:33 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने दावा किया है कि इस मामले में हाईकोर्ट का स्टे आदेश अब भी प्रभावी है और वे अभी भी विधिक रूप से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हैं। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि उन्होंने राज्य सरकार के आदेश के अनुसार पदभार ग्रहण किया है और यदि किसी को आपत्ति है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।

Contents
डॉ. किरणमयी नायक ने क्या कहा?ममता साहू का पलटवारकानूनी लड़ाई जारी रहने के संकेत

डॉ. किरणमयी नायक ने क्या कहा?

डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि उन्हें कार्यालय जाने या किसी तरह का विवाद खड़ा करने में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे ऑफिस जाने से कोई मतलब नहीं है, मैं वहां जाकर लड़ाई नहीं करूंगी। वर्ष 2023 से मामला हाईकोर्ट में लंबित है और स्टे ऑर्डर आज भी प्रभावी है। इसलिए मैं अभी भी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हूं।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG Politics : नकटी मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजभवन मार्च के दौरान पुलिस से तीखी झड़प’ सड़क पर बैठकर जताया विरोध

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति ममता साहू से नहीं है। उनके अनुसार, अधिकारियों ने कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक आदेश से नियुक्ति नहीं होती, बल्कि विभागीय और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होना भी आवश्यक है। उनका दावा है कि ममता साहू की नियुक्ति का वैधानिक आदेश अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है।

डॉ. किरणमयी ने यह भी कहा कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अवमानना (Contempt of Court) की कार्रवाई की जाएगी और उनके अधिवक्ता जल्द ही हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर करेंगे।

ममता साहू का पलटवार

डॉ. किरणमयी नायक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष ममता साहू ने कहा कि वे डॉ. किरणमयी का सम्मान करती हैं, लेकिन उन्हें हाईकोर्ट की ओर से ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे उनकी नियुक्ति पर रोक लगती हो।

ममता साहू ने कहा, “मैंने राज्य सरकार के आदेश के तहत विधिवत पदभार ग्रहण किया है। डॉ. किरणमयी नायक का कार्यकाल 12 जुलाई को समाप्त हो चुका है। प्रत्येक पद की एक निर्धारित समय-सीमा होती है, कोई भी व्यक्ति आजीवन किसी पद पर नहीं रह सकता।”

उन्होंने कहा कि वे पहले भी राज्य महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं और नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया से परिचित हैं। यदि किसी को उनकी नियुक्ति पर आपत्ति है तो वह न्यायालय जाने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा, “कोर्ट से समन मिलेगा तो हम कानून के अनुसार अपना पक्ष रखेंगे। मैं स्वयं भी अधिवक्ता हूं और कानूनी प्रक्रिया से पूरी तरह परिचित हूं।”

कानूनी लड़ाई जारी रहने के संकेत

महिला आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बाद मामला अब कानूनी रूप से और गंभीर होता नजर आ रहा है। डॉ. किरणमयी नायक द्वारा अवमानना याचिका दायर करने की तैयारी और ममता साहू के सरकार के आदेश के आधार पर पदभार संभालने के दावे के बीच अब सभी की नजर हाईकोर्ट की आगामी सुनवाई पर टिकी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अनिल टूटेजा को बड़ा झटका, High Court’ से नहीं मिली अग्रिम जमानत
Featured छत्तीसगढ़
CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में विदेश से आरोपी को लाने की तैयारी, सुब्बू के लिए दुबई पहुंची ACB-EOW टीम
Featured छत्तीसगढ़
ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 महीने में 16.54 करोड़ रुपये का चालान वसूला
Featured छत्तीसगढ़
CG News : झूले पर बैठने को लेकर युवक-युवती में विवाद, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ हंगामा
Featured छत्तीसगढ़
CG Creator Award : रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में मिला स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड
Featured छत्तीसगढ़
CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान’ एयर ट्रैफिक बढ़ाने की तैयारी, कोहरे में भी होगी सुरक्षित लैंडिंग
Featured छत्तीसगढ़
उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़… 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता… सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार….. जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, कानूनी और साहित्यिक जगत में शोक की लहर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?