Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: कोरिया नौगई हत्याकांड : मंत्री रामविचार नेताम के सामने फूटा परिजनों का आक्रोश, उठाए गंभीर सवाल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » कोरिया नौगई हत्याकांड : मंत्री रामविचार नेताम के सामने फूटा परिजनों का आक्रोश, उठाए गंभीर सवाल

Featuredछत्तीसगढ़

कोरिया नौगई हत्याकांड : मंत्री रामविचार नेताम के सामने फूटा परिजनों का आक्रोश, उठाए गंभीर सवाल

Hum Vatan News
Last updated: June 22, 2026 3:06 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

कोरिया नौगई हत्याकांड : कोरिया। जिले के नौगई गांव में हुए बहुचर्चित हत्याकांड को लेकर मृतकों के परिजनों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। मृतक परिवार से मिलने पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम को परिजनों के गुस्से और दर्द का सामना करना पड़ा। इस दौरान परिजनों ने रो-रोकर मंत्री के सामने कई गंभीर सवाल खड़े किए।

परिजनों ने सवाल किया कि क्या आरोपियों को सत्ता पक्ष का संरक्षण मिल रहा है? क्या स्थानीय विधायक रेणुका सिंह के कारण आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही? उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों का जुलूस इस तरह निकाला गया, मानो उनका सम्मान किया जा रहा हो।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Aamir Khan : तीसरी शादी को लेकर आमिर का बड़ा ऐलान, गौरी संग रखेंगे समारोह बेहद निजी

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल

मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि घटना स्थल से दूर आरोपियों का जुलूस निकालना बेहद आपत्तिजनक है। परिजनों ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

परिजनों की मांग: CBI जांच और बुलडोजर कार्रवाई

परिवार के सदस्यों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने, सीबीआई जांच कराने और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग रखी। मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में हर संभव सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

इस दौरान स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल और शैलेश शिवहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, सोनहत के नौगई गांव में रेत घाट के ठेके को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 16 जून की रात भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह को उनके घर के पास घेर लिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी कार को हाईवा वाहनों से घेरकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

इस घटना में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद नागेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह और मयंक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान विरेंद्र सिंह और नागेंद्र सिंह की भी मौत हो गई।

9 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मनोज त्रिपाठी समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है, वहीं परिजनों को अब न्याय का इंतजार है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में नया नियम लागू, अब अंगूठा लगाकर ही मिलेगा राशन
Featured छत्तीसगढ़
NEET UG 'Solver Gang': Scheme to bypass biometric systems and have proxies take the exam exposed; 30 arrested.
NEET UG Solver Gang : बायोमेट्रिक डेटा से छेड़छाड़ कर दिला रहे थे NEET परीक्षा, पुलिस ने 30 को दबोचा
Featured national
England vs New Zealand Test
England vs New Zealand Test : द ओवल में करारी शिकस्त के बाद इंग्लैंड को बड़ा झटका, 12 WTC अंक कटे; पूरी टीम पर 50% मैच फीस का जुर्माना
Featured खेल
Aamir Khan to become a groom for the third time.
Aamir Khan : तीसरी शादी को लेकर आमिर का बड़ा ऐलान, गौरी संग रखेंगे समारोह बेहद निजी
Featured मनोरंजन
Qatar Gas Plant Explosion
Qatar Gas Plant Explosion : रस लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में धमाका, आपातकालीन टीमें मौके पर
Featured international
CG NEWS : स्कूल परिसर में आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो वायरल, इलाके में आक्रोश
Featured छत्तीसगढ़
प्रशासनिक देरी का खामियाजा डॉक्टरों पर नहीं : CG High Court
Featured छत्तीसगढ़
Iran's attack on Israel
Iran’s attack on Israel : ईरान की अमेरिका को दो टूक— ‘ट्रंप बीच में न आएं, नेतन्याहू को एक दिन में झुका देंगे’
Featured international

You Might Also Like Related

Hisense E8S 144Hz ULED Mini-LED TV
Featuredtech

Hisense E8S 144Hz ULED Mini-LED TV सीरीज भारत में लॉन्च, 57,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेंगे धांसू फीचर्स

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Nirjala Ekadashi 2026:
Featuredreligion

Nirjala Ekadashi 2026 : 25 जून को रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत, पाताल लोक में रहेगी भद्रा, पूजा में नहीं होगी कोई बाधा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?