Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Maharashtra Amravati Hospital Fire : 39 नवजातों से भरा था NICU, आग में 3 मासूमों की गई जान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Maharashtra Amravati Hospital Fire : 39 नवजातों से भरा था NICU, आग में 3 मासूमों की गई जान

Featurednational

Maharashtra Amravati Hospital Fire : 39 नवजातों से भरा था NICU, आग में 3 मासूमों की गई जान

Hum Vatan News
Last updated: August 24, 2026 2:42 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Maharashtra Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में 3 नवजात बच्चों की मौत हो गई। घटना के वक्त NICU में कुल 39 नवजात भर्ती थे। आग लगने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Contents
NICU के एक कंपार्टमेंट में भर्ती थे 9 बच्चेवेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंकाCM फडणवीस ने दिए हाईलेवल जांच के आदेशदो दिन पहले छिंदवाड़ा में भी हुआ था हादसा

NICU के एक कंपार्टमेंट में भर्ती थे 9 बच्चे

जानकारी के मुताबिक, आग सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में लगी। अमरावती के पुलिस कमिश्नर राकेश ओला के अनुसार, NICU के तीन कंपार्टमेंट में से एक में 9 नवजात भर्ती थे। आग की चपेट में आने से इनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि बाकी 6 बच्चों को सुरक्षित निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में NICU में लगे वेंटिलेटर के अंदर धमाका होने के बाद आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना की जांच की जा रही है। आग के कारण NICU में रखे कई मेडिकल उपकरण भी जल गए और पूरा यूनिट धुएं से भर गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG News : मंदिर में पुराने चोरी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

CM फडणवीस ने दिए हाईलेवल जांच के आदेश

हादसे के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के सचिव को अमरावती जाकर घटनास्थल का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सरकार की ओर से मृत नवजातों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया है।

दो दिन पहले छिंदवाड़ा में भी हुआ था हादसा

NICU में आग लगने का यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब दो दिन पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भी आग लगी थी। शनिवार देर रात वार्मर मशीन के फिलामेंट से निकली चिंगारी के बाद आग लगने की बात सामने आई थी। इस घटना में तीन नवजात झुलस गए थे। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जहां एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अमरावती की घटना के बाद अस्पतालों के NICU में लगे वेंटिलेटर, वार्मर, AC और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरणों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी…पीएम-किसान सम्मान निधि बनी देवेंद्र की खेती का सहारा, हर साल मिल रहे 6 हजार रुपये से कृषि कार्यों में मिल रही मदद.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सुधारों से महिलाओं को मिल रहा दोहरा लाभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Conversion News: मुंगवाल के बाद अब कानागांव में लगे नो एंट्री के बोर्ड, धर्मांतरण के विरोध में ग्रामीणों की पहल
Featured छत्तीसगढ़
महतारी वंदन योजना से बदली भारती की जिंदगी, सहायता राशि से सिलाई मशीन खरीदकर शुरू किया स्वरोजगार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा सेतु से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, सुमन की बेटी आयुषी को घर बैठे मिले आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति, आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featurednational

CJI Surya Kant Statement: दिल्ली में विपक्षी मार्च को लेकर बढ़ी हलचल, CJI सूर्यकांत बोले- न्यायालय को प्रदर्शनों से दूर रखें

By
Hum Vatan News
5 Min Read
national

Odisha Cobra Snake Bite News: कोबरा के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी, सांप के डसने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Swachhata Didi News: स्वच्छता दीदियों के लिए विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, वर्दी और सुरक्षा किट के लिए मिलेंगे ₹2.96 करोड़

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?