Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Mahindra BE6 और XEV9e ने बनाया रिकॉर्ड, पहले ही दिन हुईं 30 हजार से ज्‍यादा बुकिंग, कंपनी को मिले 8472 करोड़ रुपये
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Mahindra BE6 और XEV9e ने बनाया रिकॉर्ड, पहले ही दिन हुईं 30 हजार से ज्‍यादा बुकिंग, कंपनी को मिले 8472 करोड़ रुपये

देश - विदेश

Mahindra BE6 और XEV9e ने बनाया रिकॉर्ड, पहले ही दिन हुईं 30 हजार से ज्‍यादा बुकिंग, कंपनी को मिले 8472 करोड़ रुपये

Hum Vatan News
Last updated: February 19, 2025 2:38 PM
By
humvatan@nimble
Share
SHARE
× Popup Image

भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले लॉन्‍च की गई नई जेनरेशन Electric SUVs Mahindra BE6 और Mahindra XEV9e के लिए बंपर बुकिंग्‍स मिली हैं। कंपनी की ओर से दोनों एसयूवी की बुकिंग को लेकर क्‍या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Contents
Mahindra BE6 और XEV9e को मिली बंपर बुकिंगकितनी मिली बुकिंगकिस गाड़ी के लिए कितनी बुकिंगकब से किस वेरिएंट की शुरू होगी डिलीवरीकितनी है कीमतकिनसे है मुकाबला

Mahindra BE6 और XEV9e को मिली बंपर बुकिंग

महिंद्रा की ओर से 14 फरवरी 2025 से ही दो नई Electic SUVs के तौर पर लाई गई Mahindra BE6 और Mahindra XEV9e के लिए बुकिंग को शुरू किया गया था। कंपनी ने जानकारी दी है कि पहले ही दिन दोनों एसयूवी के लिए हजारों बुकिंग्‍स मिली हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कितनी मिली बुकिंग

जानकारी के मुताबिक दोनों ही एसयूवी के लिए पहले ही दिन में 30179 यूनिट्स की बुकिंग्‍स मिली हैं। इन सभी बुकिंग्‍स को ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड्स के जरिए किया गया है। जिससे कंपनी को एडवांस बुकिंग के तौर पर 8472 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

किस गाड़ी के लिए कितनी बुकिंग

महिंद्रा की ओर से यह जानकारी भी दी गई है कि किस गाड़ी के लिए कितनी यूनिट्स बुक की गई हैं। कंपनी के मुताबिक सबसे ज्‍यादा बुकिंग Mahindra XEV9e के लिए की गई हैं। जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी के लिए कुल बुकिंग्‍स में 56 फीसदी हिस्‍सा है। वहीं Mahindra BE6 के लिए 44 फीसदी बुकिंग्‍स मिली हैं। इन दोनों ही एसयूवी के टॉप वेरिएंट Pack Three के लिए सबसे ज्‍यादा बुकिंग मिली हैं।

कब से किस वेरिएंट की शुरू होगी डिलीवरी

महिंद्रा अपनी दोनों ही एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर चुकी है। लेकिन इनकी डिलीवरी को March 2025 के मध्‍य से शुरू किया जाएगा। सबसे पहले टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack Three की डिलीवरी शुरू होगी। इसके बाद June 2025 से Pack Three Select की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। इसके बाद July 2025 में Pack Two, August 2025 में Pack One Above और बेस वेरिएंट Pack One की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।

कितनी है कीमत

Mahindra की ओर से BE6 को पांच वेरिएंट्स में लाया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 26.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया जा रहा है। वहीं Mahindra XEV 9e की एक्‍स शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 30.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसे चार वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है।

किनसे है मुकाबला

महिंद्रा की BE6 और XEV 9e को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इनका मुकाबला Tata Curvv EV, MG Windsor EV, Hyundai Creta EV, MG ZS EV, BYD Atto3 के साथ ही जल्‍द लॉन्‍च होने वाली Maruti E Vitara, Tata Harrier EV जैसी एसयूवी के साथ होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यभर में रंगारंग कार्यक्रम…वालंटियर्स की सहभागिता से जागरूकता अभियान को मिलेगा बल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे : मंत्री श्री लखन लाल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Amazfit Cheetah 2 Pro
Amazfit Cheetah 2 Pro लॉन्च: टाइटेनियम बॉडी और एडवांस्ड GPS के साथ धावकों के लिए नई स्मार्टवॉच, जानें कीमत
Featured tech
Akshay Kumar : बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की नई पारी’ 35 साल के करियर के बाद ‘भूत बंगला’ से हॉरर-कॉमेडी में धमाकेदार वापसी
Featured मनोरंजन
Indian Premier League 2026 में धमाका’ टिम डेविड ने रचा इतिहास, सबसे तेज 1000 रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचकर मचाया तहलका
Featured खेल
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : बारात स्वागत के दौरान बारातियों पर जानलेवा हमला, 5 युवक लहूलुहान
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Iran War Warning to USA
Featuredदेश - विदेश

Iran War Warning to USA : होर्मुज में महायुद्ध की आहट , अमेरिकी नाकाबंदी से वापस लौटे 21 जहाज, ईरान ने दी आर-पार की चेतावनी

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Priyanka Gandhi
Featuredदेश - विदेश

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का करारा प्रहार , ‘सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी’, लोकसभा में बिल गिरना लोकतंत्र की जीत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?