Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Muzaffarnagar Road Accident : मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने गंवाई जान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Muzaffarnagar Road Accident : मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने गंवाई जान

Featuredदेश - विदेश

Muzaffarnagar Road Accident : मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने गंवाई जान

Hum Vatan News
Last updated: October 1, 2025 11:49 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार (1 अक्टूबर, 2025) सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुखद हादसा तब हुआ जब परिवार एक सदस्य की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जा रहा था।

01 October Horoscope : इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मधुरता, आय के बनेंगे नए अवसर …

- Advertisement -
HTML5 Icon

कैसे हुआ हादसा?

- Advertisement -
HTML5 Icon

हादसा पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) पर तितावी थाना क्षेत्र में त्रिदेव होटल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर गांव का एक परिवार सुबह करीब 5:30 बजे के आस-पास एक अर्टिगा कार से हरिद्वार की ओर जा रहा था। कार तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और ढाबे वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

मौके पर 5 की मौत, अस्पताल में 1 ने तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही तितावी पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को तुरंत बघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई। एक अन्य घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतक एक ही परिवार के सदस्य

मृतक सभी हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। परिवार अपने एक सदस्य, महेंद्र जुनेजा, जिनकी हाल ही में कैंसर से मृत्यु हुई थी, उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहा था। मृतकों में महेंद्र की पत्नी, बेटा, दो बहनें, जीजा और कार चालक शामिल हैं।

हादसे की खबर मिलते ही करनाल स्थित फरीदपुर गांव में मातम पसर गया है और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बाढ़ संकट के बीच CM Sai’ का बड़ा फैसला, असम को ₹5 करोड़ की सहायता देगा छत्तीसगढ़
Featured छत्तीसगढ़
CG Bus Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला’ श्रद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 54 यात्रियों की बची जान
Featured छत्तीसगढ़
West Bengal News : ममता बनर्जी के काफिले को घेरकर हंगामा, हलिशहर में बढ़ा तनाव’ पुलिस ने संभाला मोर्चा
Featured देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा टला’ छात्रावास में घुसे दो हाथी, दहशत में आईं छात्राएं’ 58 को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
Featured छत्तीसगढ़
CG News : धमतरी में कथित चंगाई सभा पर विवाद, विरोध के बाद मचा हंगामा’ धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CM Sai का पलटवार’ संजय सिंह के ‘हाईजैक’ आरोप पर बोले- डबल इंजन सरकार से प्रदेश का हो रहा तेज विकास
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई’ रायपुर में वायरल हुआ वीडियो, 40 सेकेंड में 46 थप्पड़ मारने का दावा
Featured छत्तीसगढ़
Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei : चोटिल होने की अटकलों के बीच दिखे मोजतबा खामेनेई, सामने आया 12 सेकंड का वीडियो
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Dharmendra Pradhan ने इस्तीफे के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों दिया था इस्तीफा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Gen-Z Politics : 22% Gen-Z वोटर और 257 करीबी सीटें, 2027 में युवाओं के हाथ में होगी सत्ता की चाबी?

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Grain ATM : छत्तीसगढ़ में राशन वितरण का नया मॉडल, Grain ATM से मिलेगा अनाज’ रायपुर समेत 3 शहरों में सुविधा शुरू

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?