Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: NH-30 पर मौत का तांडव : रतेसरा के पास टकराए दो ट्रक, केबिन काटकर निकाले गए शव
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » NH-30 पर मौत का तांडव : रतेसरा के पास टकराए दो ट्रक, केबिन काटकर निकाले गए शव

Featuredछत्तीसगढ़

NH-30 पर मौत का तांडव : रतेसरा के पास टकराए दो ट्रक, केबिन काटकर निकाले गए शव

Hum Vatan News
Last updated: January 22, 2026 11:58 AM
By
Hum Vatan News
Share
NH-30
NH-30
SHARE
× Popup Image

कांकेर (CG): छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से आज सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-30 पर ग्राम रतेसरा के पास दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों सहित कुल 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के केबिन बुरी तरह पिचक गए, जिससे शवों को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Contents
तड़के 3 बजे हुआ हादसा, केबिन काटकर निकाले गए शवमृतकों की पहचान4 घंटे तक बाधित रहा यातायात, लगा किलोमीटर लंबा जामपुलिस की कार्रवाई

CG News : बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी पर दर्दनाक हादसा, डोंगी पलटने से एक ही परिवार के चार लोग लापता

- Advertisement -
HTML5 Icon

तड़के 3 बजे हुआ हादसा, केबिन काटकर निकाले गए शव

हादसा आज (गुरुवार) तड़के करीब 3 बजे हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, दोनों ट्रकों की रफ्तार बहुत तेज थी। टक्कर के बाद ट्रकों के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही चारामा थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैस कटर और जेसीबी की मदद से ट्रकों के मलबे को काटकर मृतकों के शव बाहर निकाले।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में से दो की पहचान हो चुकी है, जो बलौदाबाजार जिले के रहने वाले थे:

  • होरी लाल साहू (35 वर्ष), निवासी बलौदाबाजार।

  • अजय साहू (36 वर्ष), निवासी बलौदाबाजार।

  • तीसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है, जिसकी पहचान के प्रयास पुलिस कर रही है।

4 घंटे तक बाधित रहा यातायात, लगा किलोमीटर लंबा जाम

हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त ट्रक सड़क के बीचों-बीच फंस गए थे, जिससे नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्री परेशान होते रहे। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क के किनारे किया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल किया जा सका।

पुलिस की कार्रवाई

चारामा पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला तेज रफ्तार और लापरवाही का लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात मृतक की पहचान के लिए आसपास के जिलों और थानों को सूचित किया गया है।

NH-30
NH-30
TAGGED:https://en.wikipedia.org/wiki/National_Highway_30_(India)
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Supreme Court NCLT NCLAT News: NCLT-NCLAT पर कॉर्पोरेट मंत्रालय के नियंत्रण से नाराज सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला
Featured देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
CG News : चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान पर CM विष्णु देव साय सख्त, कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : सरकारी दस्तावेज देने के बदले पैसे लेने का आरोप, दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Featured छत्तीसगढ़
CG News : आज छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Featured छत्तीसगढ़
Bollywood Celebrities Karwa Chauth: शिल्पा शेट्टी की साड़ी से मीरा कपूर के गोल्डन लुक तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने लूटी महफिल
Featured मनोरंजन
Bilaspur-Kolkata Flight : छत्तीसगढ़ की नई फ्लाइट सेवा बंद होने से यात्रियों में नाराजगी, 42 टिकट कैंसिल होने पर विरोध
Featured छत्तीसगढ़
Bhutan Glacier Lake Burst: भूटान में ग्लेशियर झील फटने से हड़कंप, पुनाखा-गासा हाईवे पर आवाजाही बंद; बंगाल में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
Featured देश - विदेश
Shopian Terror Financing Module: शोपियां में ऑनलाइन पेमेंट से टेरर फंडिंग का शक, लश्कर और TRF से जुड़े तारों की जांच
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

BJP New Team : भाजपा संगठन में छत्तीसगढ़ का दबदबा, दो नेताओं को यूपी और उत्तराखंड में मिली जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredsports

Gautam Gambhir IPL Mentor: IPL 2028 से पहले गौतम गंभीर पर फ्रेंचाइजियों की नजर, KKR समेत 4 टीमों ने किया संपर्क!

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, चक्रवात कमजोर होने के बाद भी बारिश की संभावना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?