Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: रायपुर : किसी भी घर में जलभराव ना हो, सभी जोन कमिश्नर को महापौर मीनल चौबे ने दिए आवश्यक निर्देश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » रायपुर : किसी भी घर में जलभराव ना हो, सभी जोन कमिश्नर को महापौर मीनल चौबे ने दिए आवश्यक निर्देश

Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर : किसी भी घर में जलभराव ना हो, सभी जोन कमिश्नर को महापौर मीनल चौबे ने दिए आवश्यक निर्देश

Hum Vatan News
Last updated: July 11, 2025 5:13 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर गीनल चौबे एवं आयुक्त विश्वदीप ने निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम जल कार्य विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये। महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा है कि यह जोन कमिश्नरों की जिम्मेदारी है कि उनके जोन क्षेत्र के वार्डों में किसी भी घर में बारिश में जलभराव ना हो। इसके लिए जोन कमिश्नर अपनी टीम सहित यथासम्भव प्रयास करें ।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि समस्त जोन के अंतर्गत सभी वार्डो को स्वच्छ, सुन्दर, विकसित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में वार्ड पार्षदों से समन्वय बनाकर हरसम्भव आवश्यक प्रशासनिक कार्य करवाना सभी जोन कमिश्नरो की जिम्मेदारी है। इस हेतु सभी जोन कमिश्नर जोन क्षेत्र में अपनी टीम सहित इस जिम्मेदारी को निमाने ईमानदारी से मेहनत की पराकाष्ठा करते हुए कर्तव्य का निर्वहन करें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

महापौर ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया है कि वे जोनो के जल विभाग के अभियंतागण को वार्डों में फील्ड पर लगाकर आगामी वर्ष 2026 में गर्मी की तैयारियों को अभी से करवाना प्रारंभ कर दें। किसी भी जोन के वार्ड में जल समस्या को दूर करने से सम्बंधित कार्य में कोई लापरवाही कदापि सहन नहीं की जाएगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

महापौर मीनल चौबे ने सभी जोन कमिश्नरो को रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनो के 70 वार्डों में स्थित निजी बिल्डरो, कालोनाईजरों की निजी आवासीय कालोनियों में रहवासियों हेतु रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा की जा रही पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी अगले एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिये है। महापौर मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को विगत दिनो हुई तेज बारिश में सड़को में हुए गड्‌ढ़ो को पाटने का कार्य सभी जोनो में करवाने के निर्देश दिये हैँ, ताकि नागरिको और वाहन चालको को सुगम यातायात हेतु किसी प्रकार की असुविधा राजधानी शहर क्षेत्र में ना होने पाये।

महापौर ने गर्मी के बाद वर्षाकाल में जलजनित रोगो की कारगर रोकथाम हेतु शहर में लगभग 2200 पावर पंपों एवं लगभग 700 हैण्डपंपो में पूर्व में दिए गए निर्देशानुसार 3 चरणो में ब्लीचिंग पाउडर का घोल डालकर अभियान चलाते हुए डिसइन्फेक्शन कार्य प्राथमिकता से करवाये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये। इसके अंतर्गत पावर पम्प और हैंडपम्प को डिसइन्फेक्शन किये जाने 2 चरण पूरे किये जा चुके हैँ। तीसरा चरण दिनांक 30 जुलाई 2025 को एक साथ 10 जोनो के 70 वार्डों में किया जाना प्रस्तावित है। महापौर ने इस संबंध में वर्षा काल में जलजनित रोगों की कारगर रोकथाम के सम्बन्ध में व्यापक अभियान सभी पावर पम्प और हैंड पाप में चलाने हेतु सभी जोन कमिश्नरों को आवश्यक निर्देश दिये हैँ।

आयुक्त विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरो को महापौर मीनल चौबे द्वारा दिये गये समस्त निर्देशों का पालन जोनो और वार्डों में करवाने हेतु निर्देशित किया है। आयुक्त ने बाजार क्षेत्रो एवं व्यावसायिक क्षेत्रो में गंदगी फैलाकर अस्वास्थ्यकर वातावरण फैला रहे संबंधित व्यक्तियों और दुकानदारो पर शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने लगातार ई जुर्माना करने की कार्यवाही सघन अभियान चलाकर सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये है। आयुक्त ने वार्डो में जलभराव की समस्या रोकने आवश्यक कार्यवाही करने एवं मानसून के दौरान विशेष सतर्कता और जागरूकता बनाये रखने के निर्देश सभी जोन कमिश्नरो को दिये है। आयुक्त ने गर्मी के दौरान जलसंकट से ग्रस्त रहे क्षेत्रो में आगामी ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने के पूर्व अच्छी पेयजल व्यवस्था प्राथमिकता से कायम करने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

27 August 2026 Horoscope : इन राशि के जातकों की पुरानी समस्या हो सकती है दूर, जानिए अपना राशिफल…
Featured religion
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featurednational

Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?