Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग के बीच Salman Khan का बड़ा बयान, प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के वजन पर कही ये बात
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग के बीच Salman Khan का बड़ा बयान, प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के वजन पर कही ये बात

Featuredमनोरंजन

कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग के बीच Salman Khan का बड़ा बयान, प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के वजन पर कही ये बात

Hum Vatan News
Last updated: September 20, 2026 12:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता और ‘बिग बॉस 20’ के होस्ट Salman Khan ने सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज को ट्रोल किए जाने के चलन पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। ‘वीकेंड का वार’ के हालिया एपिसोड में सलमान ने बॉडी शेमिंग, उम्र, लुक और निजी जिंदगी को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर सवाल उठाया। इस दौरान उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के बढ़ते वजन को लेकर ट्रोलिंग पर भी बात की।

Contents
प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को ट्रोल करने पर बोले सलमानअपनी उम्र और लुक पर ट्रोलिंग का भी दिया जवाब‘पहले अपनी शक्ल देख लो’सोशल मीडिया पर वायरल हुई सलमान की बात

सलमान की यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है, जब अभिनेत्री कैटरीना कैफ के हालिया लुक को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। सलमान ने कैटरीना का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों को सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे जोड़कर देखा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को ट्रोल करने पर बोले सलमान

सलमान ने कहा कि किसी महिला का वजन बढ़ने पर उसे लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां शुरू हो जाती हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को सामान्य बताते हुए कहा कि इस दौरान वजन बढ़ना स्वाभाविक है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प….एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं.

उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं दोबारा फिल्मों में लौटेंगी तो अपने काम और जरूरत के मुताबिक फिट हो जाएंगी। फिलहाल उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलना चाहिए।

सलमान की इस टिप्पणी को कैटरीना कैफ से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि हाल ही में वह अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में नजर आई थीं और उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग वाली टिप्पणियां देखने को मिली थीं।

अपनी उम्र और लुक पर ट्रोलिंग का भी दिया जवाब

सलमान खान ने खुद को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह 60 साल के हैं और अब उनका लुक वैसा नहीं हो सकता, जैसा वह कई साल पहले दिखते थे।

इसके बाद सलमान ने ‘वीकेंड का वार’ के मंच पर अपनी जैकेट और टी-शर्ट उतारकर और मेकअप साफ करके ट्रोलर्स को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी के वजन को लेकर सवाल करना है तो किया जा सकता है, लेकिन किसी का मजाक उड़ाना सही नहीं है।

‘पहले अपनी शक्ल देख लो’

सलमान ने ट्रोलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि किसी दूसरे व्यक्ति पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह आगे भी अपनी जिंदगी अपने तरीके से जिएंगे और उन्हें जिस तरह के कपड़े पसंद हैं, उन्हें पहनेंगे।

अभिनेता ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के वजन, उम्र या लुक का मजाक उड़ाने के बजाय लोगों को संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सलमान की बात

एपिसोड प्रसारित होने के बाद सलमान खान की टिप्पणियों से जुड़े वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। कई यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी और बॉडी शेमिंग को लेकर कही गई बातों को कैटरीना कैफ के हालिया ट्रोलिंग विवाद से जोड़कर चर्चा की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

FSSAI Licence Suspended : ग्रेन वोदका और व्हिस्की बनाने वाली कंपनी पर कार्रवाई, FSSAI ने निलंबित किया लाइसेंस
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में DJ और लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी, कोलाहल नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट तैयार
Featured छत्तीसगढ़
निवेश के नाम पर बड़ा फ्रॉड, महिला लेक्चरर ने गंवाए 55 लाख’ 5 लोगों के खिलाफ FIR
Featured छत्तीसगढ़
Ravivar Ke Upay : रविवार को करें ये खास उपाय, सूर्य देव की कृपा से सफलता का मार्ग होगा आसान
Featured religion
CG Weather Update : संडे आउटिंग से पहले चेक करें मौसम, छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर क्या है अपडेट
Featured छत्तीसगढ़
BREAKING NEWS : लालबाग में गणेश उत्सव के बीच हादसा, बिजली का करंट लगने से दो की मौत और कई घायल
Featured देश - विदेश
20 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
CM Vishnu Deo Sai
मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

झीरम घाटी केस में कांग्रेस ने तय की आगे की रणनीति, NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाएगी कोर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

India Post GDS Recruitment 2026 : डाक विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, GDS भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, PM Modi’ ने संबोधन में रोजगार पर कही बड़ी बात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?