Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Sheikh Hasina’s major announcement : शेख हसीना की घर वापसी की हुंकार, कहा- लोकतंत्र बहाल करने लौटूंगी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Sheikh Hasina’s major announcement : शेख हसीना की घर वापसी की हुंकार, कहा- लोकतंत्र बहाल करने लौटूंगी

Featurednational

Sheikh Hasina’s major announcement : शेख हसीना की घर वापसी की हुंकार, कहा- लोकतंत्र बहाल करने लौटूंगी

Hum Vatan News
Last updated: June 29, 2026 9:38 AM
By
Hum Vatan News
Share
Sheikh Hasina's major announcement
Sheikh Hasina's major announcement
SHARE
× Popup Image

Sheikh Hasina’s major announcement : नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि वह इस साल के अंत तक अपने देश लौटने की योजना बना रही हैं। साल 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से भारत में रह रहीं हसीना ने कहा कि उन्हें मौत का कोई डर नहीं है और उनकी वापसी किसी निजी महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश में लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों के राजनीतिक अधिकारों की बहाली के लिए होगी।

Sheikh Hasina's major announcement
Sheikh Hasina’s major announcement

हसीना का यह बयान ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश में उनकी पार्टी अवामी लीग के ग्रामीण और शहरी इलाकों में फिर से सक्रिय होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच तारिक रहमान के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार ने अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्थानीय निकाय चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने की अनुमति दी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

- Advertisement -
HTML5 Icon

एक इंटरव्यू में शेख हसीना ने कहा कि अवामी लीग केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि बांग्लादेश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र कमजोर हो चुका है, कानून का शासन खत्म हो रहा है, अर्थव्यवस्था संकट में है और अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे हैं।

अपने खिलाफ चल रहे मामलों और मौत की सजा के सवाल पर हसीना ने कहा कि उन्हें किसी भी साजिश या धमकी से डर नहीं लगता। उन्होंने कहा, “1975 में मैंने अपने माता-पिता और परिवार के अधिकांश सदस्यों को खो दिया था। मुझ पर कई बार जानलेवा हमले हुए, लेकिन मैं हर साजिश को मात देकर बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ी रही हूं।” उन्होंने अपने खिलाफ सुनाए गए फैसलों को राजनीति से प्रेरित और असंवैधानिक बताया।

CG News : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का तांडव, CCTV में रिकॉर्ड हुआ हादसा’ मासूम की बची जान

वहीं, शेख हसीना के बयान पर उनके राजनीतिक विरोधियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के करीबी सूत्रों ने कहा कि हसीना के ऐसे बयान सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश हैं और मौजूदा सरकार को उनकी वापसी से कोई चिंता नहीं है। दूसरी ओर, जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख एटीएम अजहरुल इस्लाम ने सवाल उठाया कि क्या सरकार अवामी लीग को फिर से राजनीतिक मुख्यधारा में लाने की तैयारी कर रही है।

शेख हसीना की वापसी को लेकर दिए गए इस बयान ने बांग्लादेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या वह वास्तव में वर्ष के अंत तक बांग्लादेश लौट पाती हैं और उनकी वापसी देश की राजनीतिक परिस्थितियों पर क्या असर डालती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Odisha Cobra Snake Bite News: कोबरा के साथ वीडियो बनाना पड़ा भारी, सांप के डसने से युवक की मौत; गांव में पसरा मातम
national
Chhattisgarh Swachhata Didi News: स्वच्छता दीदियों के लिए विष्णुदेव साय सरकार का बड़ा फैसला, वर्दी और सुरक्षा किट के लिए मिलेंगे ₹2.96 करोड़
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Crime News: दुष्कर्म के आरोपी को अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट? मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते आया नजर
Featured छत्तीसगढ़
CJP Protest News: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में CJP का ऐलान, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग तेज
Featured देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पर लगा 3 करोड़ और लग्जरी कार मांगने का आरोप
Featured छत्तीसगढ़
12 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक में लिए गए फ़ैसले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Nepal Flood News: नेपाल में प्राकृतिक आपदा से हड़कंप, तेज बहाव में बहे तीन पुल; नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Congress Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Bilaspur Durga Idol Fire: बिलासपुर में दुर्गा प्रतिमा अग्निकांड, आजाद चौक-मंगला चौक के पास हुई घटना

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?