Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: एसईसीएल एवं सीडब्ल्यूसी के बीच रणनीतिक एमओयू, कोयला परिवहन एवं रेल लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » एसईसीएल एवं सीडब्ल्यूसी के बीच रणनीतिक एमओयू, कोयला परिवहन एवं रेल लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बल.

अन्यउद्योगछत्तीसगढ़देश - विदेश

एसईसीएल एवं सीडब्ल्यूसी के बीच रणनीतिक एमओयू, कोयला परिवहन एवं रेल लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बल.

Hum Vatan News
Last updated: May 28, 2026 10:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

दिनांक: 28 मई 2026

*एसईसीएल एवं सीडब्ल्यूसी के बीच रणनीतिक एमओयू, कोयला परिवहन एवं रेल लॉजिस्टिक्स को मिलेगा बल*

- Advertisement -
HTML5 Icon

*समर्पित रेल लॉजिस्टिक्स समाधान के माध्यम से कोयला निकासी क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

- Advertisement -
HTML5 Icon

साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) एवं सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) के बीच कोयला लॉजिस्टिक्स, जीपीडब्ल्यूआईएस/समकक्ष योजनाओं के अंतर्गत रेलवे रेक उपलब्धता तथा एकीकृत परिवहन सेवाओं के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं कोयला लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में एसईसीएल निरंतर कोयला निकासी क्षमता बढ़ाने तथा विभिन्न उपभोक्ता क्षेत्रों को निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कार्य कर रहा है। सीडब्ल्यूसी के साथ यह साझेदारी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य बिजली, इस्पात, सीमेंट तथा अन्य प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विश्वसनीय, दक्ष एवं समर्पित रेल लॉजिस्टिक्स समाधान के माध्यम से एसईसीएल की कोयला निकासी क्षमता को और सशक्त बनाना है।

एमओयू के अंतर्गत समर्पित रेलवे रेक संचालन, एकीकृत कोयला परिवहन समाधान, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, फर्स्ट-माइल एवं लास्ट-माइल कनेक्टिविटी तथा लॉजिस्टिक्स मॉनिटरिंग एवं परिचालन दक्षता हेतु डिजिटल प्रणालियों के उपयोग जैसे क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से जीपीडब्ल्यूआईएस/समकक्ष रेक संचालन, एकीकृत रेल लॉजिस्टिक्स सेवाएं तथा दीर्घकालिक परिवहन समाधान विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य करेंगी, जिससे डिस्पैच दक्षता में वृद्धि एवं लॉजिस्टिक बाधाओं में कमी आएगी।

यह समझौता एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन तथा सीडब्ल्यूसी के प्रबंध निदेशक श्री संतोष सिन्हा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एसईसीएल के कार्यात्मक निदेशकगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं सीडब्ल्यूसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

एसईसीएल देश की बढ़ती कोयला मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कोल इंडिया लिमिटेड ने 100 मिलियन टन उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें एसईसीएल ने 26.8 मिलियन टन से अधिक उत्पादन कर अग्रणी योगदानकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाई है।

सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) भारत सरकार के अधीन एक नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम है, जिसे एकीकृत लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सेवाओं, रेल-आधारित माल परिवहन तथा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्टेशन समाधानों के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है।

जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अनिल टूटेजा को बड़ा झटका, High Court’ से नहीं मिली अग्रिम जमानत
Featured छत्तीसगढ़
CG Liquor Scam : शराब घोटाला मामले में विदेश से आरोपी को लाने की तैयारी, सुब्बू के लिए दुबई पहुंची ACB-EOW टीम
Featured छत्तीसगढ़
ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 महीने में 16.54 करोड़ रुपये का चालान वसूला
Featured छत्तीसगढ़
CG News : झूले पर बैठने को लेकर युवक-युवती में विवाद, सार्वजनिक स्थल पर जमकर हुआ हंगामा
Featured छत्तीसगढ़
CG Creator Award : रायपुर की श्रेष्ठा तिवारी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, हेल्थ एंड वेलनेस कैटेगरी में मिला स्टेट क्रिएटर अवॉर्ड
Featured छत्तीसगढ़
CG Airport News : रायपुर एयरपोर्ट को मिलेगी नई उड़ान’ एयर ट्रैफिक बढ़ाने की तैयारी, कोहरे में भी होगी सुरक्षित लैंडिंग
Featured छत्तीसगढ़
उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़… 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता… सात वर्षीय आवान की थेरेपी के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदान किया 40 हजार रुपए का चेक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार….. जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, कानूनी और साहित्यिक जगत में शोक की लहर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?