Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

‘आतंकवादी इम्पोर्ट करते हैं…’, रणवीर अल्लाहबादिया ने दिखाए पाकिस्तान के 2 चेहरे, फिर हुए ट्रोल

Hum Vatan News
Last updated: May 13, 2025 3:52 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। पहले तो यूट्यूबर, स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो में पेरेंट्स पर विवादित टिप्पणी को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए, वहीं पिछले दिनों उन्होंने सीजफायर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद ट्रोल्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद रणवीर ने अपने पोस्ट पर सफाई भी पेश की। पहले पाकिस्तानियों से माफी मांगने वाले रणवीर अल्लाहबादिया ने अब पाकिस्तानियों की हकीकत बयां की है। रणवीर अल्लाहबादिया पियर्स मॉर्गन के शो पर भारत और पाकिस्तान के बीच चली आक्रामक सैन्य कार्रवाई के बाद हुए सीजफायर को लेकर डिबेट में बैठे थे, जहां ओसामा बिन लादेन और अब्दुल रऊफ की तस्वीरों के साथ पाकिस्तान का सच बयां किया। लेकिन, उल्टा ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

Contents
रणवीर अल्लाहबादिया का पाकिस्तान पर फूटा गुस्साऑपरेशन सिंदूर पर कही ये बातपाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बन गया है- रणवीर अल्लाहबादियाट्रोल हो रहे रणवीर अल्लाहबादियारणवीर अल्लाहबादिया पर यूजर्स के सवाल

बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर अल्लाहबादिया ने सबूत, तथ्य और आंकड़ों के  साथ पाकिस्तान के दोहरे चेहरे से पर्दा उठाया। पियर्स मॉर्गन शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने दो तस्वीरें दिखाईं जिसमें से एक ओसामा बिन लादेन की थी और दूसरी 26/11 के मास्टरमाइंड  अब्दुल रऊफ की थी। यूट्यूबर ने इन तस्वीरों को दिखाते हुए कहा- ‘यह वह  नैरेटिव है, जिसे दुनिया को जानना चाहिए।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को खूब भाए ‘जशप्योर’ के उत्पाद, CM साय बोले – PM मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को चरितार्थ कर रही हमारी सरकार

- Advertisement -
HTML5 Icon

रणवीर अल्लाहबादिया का पाकिस्तान पर फूटा गुस्सा

पियर्स मॉर्गन अनसेंसर्ड द्वारा शेयर वीडियो में रणवीर अल्लाहबादिया ने पहले ओसामा बिन लादेन की तस्वीर दिखाई और कहा, ‘ये वो चेहरा है जिसे दुनिया पहचानती है’ और फिर उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अब्दुल रऊफ की तस्वीर दिखाई, जो पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों द्वारा एक अंतिम संस्कार में शामिल था। अब्दुल रऊफ की तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा- ‘यह वह चेहरा है जिसे भारत पहचानता है। यह हमारे बयान के लिए अधिक विशिष्ट है। यह व्यक्ति एक संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी है, जिसे पाकिस्तानी सेना द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। यह वह कहानी नहीं है जो पाकिस्तानियों ने बताई है। यह वह कहानी नहीं है, जिसे अमेरिका जानता है।’

ऑपरेशन सिंदूर पर कही ये बात

इसके बाद उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बात की और कहा, ‘भारत के हमले सटीक, मध्यम और सबसे महत्वपूर्ण, वे केवल प्रतिशोध थे जैसा कि हमेशा होता है। भारत कभी भी आक्रामक नहीं रहा है। हम दुनिया को वैक्सीन, दर्शन, इंजीनियर और नेता निर्यात करते हैं। यही कारण है कि हमारी अर्थव्यवस्था पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से ग्यारह गुना बड़ी है। पियर्स, मेरा सवाल आपसे है। आपने ऑब्जेक्टिव फैक्ट्स और आंकड़े देखे हैं। इस स्थिति के बारे में आपका क्या विचार है? दुनिया केवल इस व्यक्ति (ओसामा बिन लादेन) को जानती है। भारत के पास ऐसे लोगों की एक पूरी लिस्ट है। मेरे पास कोई और कहानी नहीं है सिवाय उस कहानी के जिसे दुनिया को जानना चाहिए।’

IPL 2025 का शेड्यूल आते ही फंस गया बड़ा पेंच, इन देशों के प्लेयर्स के खेलने पर सस्पेंस

पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र बन गया है- रणवीर अल्लाहबादिया

शो में, उनसे हटाए गए पोस्ट के बारे में भी पूछा गया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानियों को भाई और बहन कहकर संबोधित किया था। मॉर्गन ने सवाल किया कि, ‘आपने यह पोस्ट क्यों हटाई?’ जवाब देते हुए अल्लाहबादिया ने जवाब दिया, ‘मैंने इसे इसलिए हटाया क्योंकि पाकिस्तान ने अभी-अभी सीजफायर तोड़ा था और हमें एक और कारण दिया कि हम अब पाकिस्तानियों पर फिर से भरोसा न करें। यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल पाकिस्तानियों की कार्रवाई का प्रतिशोध लिया। हम आतंकवाद से लड़ रहे हैं और पाकिस्तान आतंकवाद का निर्यात करता है। पाकिस्तान दुनिया का आतंकवादी केंद्र बन गया है।’

ट्रोल हो रहे रणवीर अल्लाहबादिया

पाकिस्तानियों को भाई-बहन कहकर माफी मांगने के बाद अब रणवीर अल्लाहबादिया का यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि उन्होंने अपनी पिछली गलतियों पर पर्दा डालने के लिए शो में देश का पक्ष रखा है। वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘रणवीर इलाहाबादिया जैसे लोग अवसरवादी, सत्ता के भूखे, ब्रांड के प्रति जुनूनी और हर एल्गोरिदम और असुरक्षित आत्मा को जीतने के लिए आध्यात्मिक-सॉफ्टबॉय पोशाक में छिपे रहने की पाठ्यपुस्तक परिभाषा हैं।’

रणवीर अल्लाहबादिया पर यूजर्स के सवाल

रणवीर के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा- ‘रणवीर इलाहाबादिया के पीआर को जो भी संभाल रहा है, उसे गंभीरता से पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। और अगर वह इसे खुद संभाल रहा है, तो उसे एक कदम पीछे हटना चाहिए और अपने दृष्टिकोण पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। यह अच्छे से ज्यादा नुकसान कर रहा है।’ एक अन्य लिखता है- ‘रणवीर इलाहाबादिया की पीआर टीम उनके पिछले पापों को धोने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कौन सी योग्यताएं उन्हें भूराजनीति का विशेषज्ञ बनाती हैं?’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
रजिस्ट्री के साथ नामांतरण ने बचाया समय, किसान चंद्रशेखर को नहीं लगाने पड़े अलग से कार्यालय के चक्कर… ऑटोम्यूटेशन से आसान हुई नामांतरण प्रक्रिया, पंजीयन के बाद स्वतः राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ नाम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर…. लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Ration News : छत्तीसगढ़ में राशन लेने की तारीख बढ़ी, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो महीने का चावल
Featured छत्तीसगढ़
CG Rural Bus Service : छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में बढ़ेगी ग्रामीण बस सेवा, 85 आदिवासी विकासखंड होंगे शामिल
Featured छत्तीसगढ़
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में छाया भारत, तिरंगे के साथ खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
Featured खेल देश - विदेश
Uddhav and Raj Thackeray’s protest against Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की उठी आवाज
Featured national
India vs New Zealand ODI Series 2026 : टीम इंडिया में बढ़ी 3 खिलाड़ियों की टेंशन, न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कट सकता है पत्ता
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredमनोरंजन

Bollywood Celebrities : ‘देश को आप पर गर्व है’, कैप्टन स्मित मच्छार की हिम्मत पर फिदा हुए शाहरुख खान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featurednational

Navy sailor falls into Pakistani agent’s honey trap: नेवी जवान को पाकिस्तानी महिला ने हनीट्रैप में फंसाया! विशाखापट्टनम नेवल बेस की जानकारी लीक करने का आरोप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : ग्राम सभा का बड़ा फैसला, चर्च निर्माण और प्रार्थना सभा के लिए जमीन नहीं देने का प्रस्ताव

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?