Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: अक्टूबर 2023 के पूर्व जन्मे बच्चों के आधार कार्ड हेतु ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र की कोई बाध्यता नहीं.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अक्टूबर 2023 के पूर्व जन्मे बच्चों के आधार कार्ड हेतु ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र की कोई बाध्यता नहीं.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अक्टूबर 2023 के पूर्व जन्मे बच्चों के आधार कार्ड हेतु ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र की कोई बाध्यता नहीं.

Hum Vatan News
Last updated: October 29, 2025 6:28 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025/ भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। इस प्रकार, छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का ऑनलाइन बनाया जाना अनिवार्य किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में वर्ष 2023 में संशोधन किया गया है। संशोधन के अनुसार अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों की जन्म तिथि प्रमाणित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र ही एकमात्र वैध आधार होगा। अर्थात, इस तिथि के पूर्व जन्मे बच्चों के मामलों में अन्य वैकल्पिक दस्तावेज भी जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मान्य रहेंगे। परंतु अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए केवल जन्म प्रमाण पत्र ही तिथि प्रमाण का एकमात्र स्रोत होगा। राज्य में अप्रैल 2023 के बाद से जन्मे प्रत्येक बच्चे के लिए ऑनलाइन जारी जन्म प्रमाण पत्र को ही मान्य किया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस प्रकार स्पष्ट है कि अक्टूबर 2023 के पूर्व जन्मे बच्चों के जन्म तिथि प्रमाणन के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं है। उनके लिए अन्य दस्तावेज भी मान्य हैं। लेकिन अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र ही जन्म प्रमाण का एकमात्र आधार होगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पूर्व में जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र मैन्युअल पद्धति से जारी किया गया था, उनके लिए भी अब पोर्टल में ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने का प्रावधान उपलब्ध है। इससे पुराने प्रमाण पत्र भी डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित किए जा सकेंगे।

यह संज्ञान में आया है कि कुछ जिलों में केवल उन्हीं जन्म प्रमाण पत्रों के आधार पर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं जिनमें क्यूआर कोड (QR Code) है। यह विषय संज्ञान में आने पर इस विषय में राज्य सरकार द्वारा सहायक प्रबंधक, UIDAI हैदराबाद से अनुरोध किया गया है कि वे राज्य के सभी आधार केंद्रों को उचित दिशा-निर्देश जारी करें।

यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में संशोधित पोर्टल के लॉन्च के बाद प्रारंभिक चरण में कुछ तकनीकी कठिनाइयाँ आई थीं, जिन्हें भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा समाधान कर दिया गया। साथ ही राज्य के सभी रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) को नए पोर्टल के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आवश्यकता अनुसार जिला स्तर पर भी नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

राज्य में अप्रैल 2023 के बाद से सभी जन्म प्रमाण पत्र केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बनाए जा रहे हैं, और वर्तमान में पोर्टल पूरी तरह से तकनीकी रूप से सुचारू रूप से संचालित है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Gold-Silver Price Update : चांदी ₹9,209 गिरकर ₹2.31 लाख पर आई, सोना भी हुआ सस्ता’ इस महीने अब तक चांदी में ₹32 हजार की गिरावट
business Featured देश - विदेश
CG NEWS : बरसाती नाले में नहाना पड़ा भारी, दो मासूमों की डूबने से मौत’ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : औद्योगिक सुरक्षा पर उठे सवाल, गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आने से 3 कर्मचारी घायल
Featured छत्तीसगढ़
CGBSE New Rules : CGBSE के नए नियम लागू’ अब जमीन नहीं, स्कूल की सुविधाएं तय करेंगी मान्यता
Featured छत्तीसगढ़
आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं की होगी घोषणा 22 जून को ।
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ मिशन शुरू, पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेंगी 31 प्रमुख सरकारी योजनाएं
Featured छत्तीसगढ़
CG News : NEET 2026 को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा फैसला, 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था
Featured छत्तीसगढ़
Baloda Bazar Violence Updates : सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब, राज्य सरकार की बढ़ी मुश्किलें
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

ADR Report: Only 464 women among the country's total MPs and MLAs; significant gender gap in Parliament and Legislative Assemblies.
Featuredदेश - विदेश

Percentage of women MPs in Parliament : एडीआर की रिपोर्ट, देश के कुल सांसदों और विधायकों में केवल 464 महिलाएं, संसद और विधानसभाओं में बड़ा जेंडर गैप

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : शराब ओवररेटिंग पर सरकार का बड़ा एक्शन’ 3 आबकारी सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, 5 अफसरों को नोटिस

By
Hum Vatan News
2 Min Read
'Killing cannot be the only solution to every problem'; JD Vance's stern message to Israeli ministers amidst the historic US-Iran agreement.
Featuredinternationalदेश - विदेश

US Iran Peace Deal : ‘हर समस्या का हल सिर्फ मारना नहीं हो सकता’; अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते के बीच जेडी वेंस का इजराइली मंत्रियों को कड़ा संदेश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?