Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: प्रॉपर्टी डीलर सहित एक ही परिवार के तीन लोगों का SUV में मिला शव, गोली लगने से मौत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रॉपर्टी डीलर सहित एक ही परिवार के तीन लोगों का SUV में मिला शव, गोली लगने से मौत

देश - विदेश

प्रॉपर्टी डीलर सहित एक ही परिवार के तीन लोगों का SUV में मिला शव, गोली लगने से मौत

Hum Vatan News
Last updated: June 23, 2025 10:43 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला से एक गमगीन कर देने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, तेपला से बनूर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर छंगेरा गांव के पास रहस्यमय परिस्थितियों में एक फॉर्च्यूनर के अंदर एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे. साथ ही उन्‍होंने कहा कि यह आत्‍महत्‍या का मामला लगता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि नजदीक के खेतों में काम करने वाले लोगों ने गाड़ी को देखा और संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी.

Contents
फॉर्च्यूनर के अंदर थे खून के छींटेएसयूवी से पिस्तौल बरामदमोहाली में रह रहे थे संदीप सिंह 

पीड़ितों की पहचान मोहाली के सेक्टर 109 में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह राजपाल (45), उनकी पत्नी मंदीप कौर (42) और उनके 15 साल के बेटे अभय सिंह के रूप में हुई है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

फॉर्च्यूनर के अंदर थे खून के छींटे

शवों पर गोली लगने के निशान थे और केबिन के अंदर प्लास्टिक पर खून के छींटे पड़े थे. प्रॉपर्टी डीलर का शव ड्राइवर की सीट पर और उनकी पत्नी आगे की पैसेंजर सीट पर थी, जबकि बेटे का शव पीछे की सीट पर मिला है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

पुलिस ने बताया कि नजदीक के खेतों में काम करने वाले लोगों ने गाड़ी को देखा और संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी.  घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी राजपुरा मंजीत सिंह, बनूर एसएचओ अर्शदीप शर्मा, जांच अधिकारी हरदेव सिंह, एएसआई जसविंदर पाल और फोरेंसिक टीमें सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची.

एसयूवी से पिस्तौल बरामद

राजपुरा के पुलिस उपाधीक्षक मंजीत सिंह के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि प्रॉपर्टी डीलर संदीप ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली. एसयूवी से एक पिस्तौल बरामद की गई है.

उन्‍होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है. सोमवार को पोस्‍टमार्टम किया जाएगा. साथ ही पुलिस ने कहा कि उसने मृतकों के परिवार के सदस्‍यों को सूचित कर दिया है.

मोहाली में रह रहे थे संदीप सिंह 

अधिकारियों ने बताया कि उनका बेटा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा था. डीएसपी मंजीत सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि यह घटना आत्महत्या की प्रतीत होती है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

बठिंडा के सिखवाला गांव के मूल निवासी संदीप 7-8 साल से मोहाली में रह रहे थे. पुलिस के अनुसार, उनका भाई उनके पैतृक गांव में रहता है और उनकी बहन विदेश में रहती हैं.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Featured छत्तीसगढ़
CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा
Featured job छत्तीसगढ़
Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी
Featured religion
Maruti Baleno Sigma EMI
Maruti Baleno Sigma EMI: ₹2 लाख Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? समझें पूरा गणित
automobile
Skoda Slavia Facelift Launch
Skoda Slavia Facelift Launch Today: नई 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ आज होगी एंट्री, जानें संभावित कीमत
automobile
Mahindra Scorpio Lifestyler
Mahindra Scorpio Lifestyler: ₹19.79 लाख की शुरुआती कीमत पर अनवील, Toyota Hilux को मिलेगी सीधी चुनौती
automobile
MG Hector Plus EMI Calculator
MG Hector Plus EMI Calculator: ₹2 लाख Down Payment पर कितनी बनेगी किस्त? जानें पूरा गणित
automobile
Sony IER-M500 In-Ear Monitor Headphones
Sony IER-M500 इन-ईयर मॉनीटर हेडफोन भारत में लॉन्च: 5mm ड्राइवर और एडवांस्ड नॉइज आइसोलेशन से लैस
tech

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा, 1.2 KM नीचे आया बर्फीला मलबा’ नदी में आया भयानक उफान

By
Hum Vatan News
3 Min Read

31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड शो.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?