Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसरों का मिला सकारात्मक परिणाम…. नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसरों का मिला सकारात्मक परिणाम…. नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसरों का मिला सकारात्मक परिणाम…. नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट.

Hum Vatan News
Last updated: July 29, 2026 7:18 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, 29 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनजातीय अंचलोंट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया एवं लाटा के 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने आज कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. से सौजन्य भेंट की।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए स्मृति-चिन्ह भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक यात्रा, भविष्य की योजनाओं और चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा के बारे में विस्तार से चर्चा की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कलेक्टर श्री विजय दयाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपेक्षा की कि चिकित्सा शिक्षा पूरी करने के बाद वे उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर अपने जिले और प्रदेश की जनता की सेवा करें तथा अपनी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर सेवाएं पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना भी है। सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना ही एक सफल चिकित्सक की सबसे बड़ी पहचान होती है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से हुई उनकी आत्मीय मुलाकात और प्रेरणादायी संवाद के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सदैव निर्वहन करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री का यह मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा।

उल्लेखनीय है कि नीट-2026 में सफलता प्राप्त करने वाले इन 10 विद्यार्थियों में 8 बालिकाएं एवं 2 बालक शामिल हैं, जो जनजातीय अंचलों में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव का सशक्त उदाहरण हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा से मोहनीश कुमार, शालिनी पैकरा, गायत्री ओट्टी, निमेंद्र कुमार एवं दुच्छा पैकरा तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया से हेमनंदनी पैकरा, राजनंदनी पोर्ते, आश्मा, रश्मी उरेती एवं शालू पोर्ते ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध कराए जा रहे संसाधन विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और शिक्षा के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और अधिक सशक्त करेगी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री गोपेश मनहर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया के प्राचार्य श्री राजीव कुमार पांडे, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा के प्राचार्य श्री अमित कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत…छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने देशभर के टूर ऑपरेटरों के समक्ष प्रस्तुत की राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की अपार संभावनाएं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: श्री विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबर
Featured national
Abhijit Deepke’s grandmother passes away: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, अब दादी के निधन की खबर
Featured national
Chhattisgarh News:  पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी का VIDEO वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अनियमितता, 5 पटवारी सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
13 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न…डिजिटल क्रॉप सर्वे का शेष कार्य 10 नवम्बर तक पूरा करें.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?