Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा.

Hum Vatan News
Last updated: May 18, 2026 4:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 18 मई । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा ( जन सुविधा केंद्र ) का उद्घाटन किया ।
श्री अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से जाना कि कैसे वे इमली बिक्री कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। श्री शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा कि यहां की इमली में बहुत मिठास है।
समूह की श्रीमती लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख रु तक आय अर्जित कर सकेंगी । गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह में महिलाएं इमली का प्रसंस्करण करके उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प तैयार कर रही हैं।
वे सेवा सेतु केंद्र पहुँचे। यहां वे ग्राम नेतानार निवासी श्रीमती सुखदेवी से मिले। सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अभी अपनी पांच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड बनवाया है। आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले उन्हें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर तक जाना पड़ता था । अब यहां पर ग्रामीणों को नया आधार, आधार अपडेट, केवायसी, मोबाइल नम्बर अपडेट, ई-आधार जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी । सेवा सेतु केंद्र में श्रीमती सोनामनी ने बताया कि वे बहुत दिन महतारी वंदन योजना का ई के वाय सी कराना चाहती थीं लेकिन दूरी अधिक होने के कारण वे जा नहीं पा रहीं थीं। गांव में ही केंद्र खुल जाने के कारण आज ही उन्होंने ई के वाय सी करा लिया है । उल्लेखनीय है कि ग्रामीण यहां पर विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन प्रमाण पत्र का लाभ ले सकेंगे । इस केंद्र में जन्म, आय , जाति आदि प्रमाण पत्र आसानी से एक ही जगह बनाये जा सकेंगे । इस केंद्र में महिलाओं को बैंक सखी का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैंक सखी के माध्यम से महिलाएं गांव में ही पैसा जमा करना, पैसा निकालना, स्व सहायता समूह के लिए खाता खोलना, के वाय सी, बैंक खाते में मोबाईल नम्बर अपडेट, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज जैसी सुविधाएं पा सकेंगी ।

श्री अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण पा रही महिलाओं से भी मुलाकात की । यहाँ पर महिलाओं को बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुश्री विजय कुमारी ने बताया कि यहां से सिलाई सीखने के बाद वे अच्छे से अपने परिवार का पालन पोषण कर पाएंगी।
गृह मंत्री श्री अमित शाह ने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की । इसके माध्यम से चावल बिक्री से ग्रामीणों महिलाओं की आय वृद्धि तो होगी साथ ही निकलने वाली धान की भूसी से पशुओं को पौष्टिक आहार भी मिलेगा ।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा , मुख्य सचिव श्री विकासशील एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : आरोपी के चुनाव लड़ने की योग्यता पर उठे सवाल, निर्वाचन अधिकारी की बढ़ी उलझन
Featured छत्तीसगढ़
Amit Shah का बड़ा ऐलान, सुरक्षा कैंप बनेंगे जनसेवा केंद्र , ग्रामीणों को मिलेगा मुफ्त इलाज
Featured छत्तीसगढ़
NEET Paper Leak Case : NEET लीक केस में बड़ा खुलासा, कोचिंग संचालक गिरफ्तार, 10 तक पहुंची गिरफ्तारी
Featured देश - विदेश
CG Wedding New Rule : कर्ज के बोझ से मुक्ति , दिखावे और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए समाजों ने कसी कमर
Featured छत्तीसगढ़
CM Yogi ‘का सख्त संदेश’ सड़कों पर नहीं, तय स्थानों पर ही अदा करें नमाज
Featured देश - विदेश
CG NEWS : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बेखौफ अतिक्रमणकारी, वन अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : मौत और बुलडोजर के बीच जंग , घर टूटने के डर से बुजुर्ग ने दी टावर से कूदकर जान देने की धमकी
Featured छत्तीसगढ़
Petrol Pump Attack
Petrol Pump Attack : सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत , नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप के अंदर मचाया तांडव
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Anil Tuteja
Featuredछत्तीसगढ़

जेल से बाहर आएंगे Anil Tuteja , लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त।

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Amit Shah
Featuredछत्तीसगढ़

Amit Shah : डायल-112 का विस्तार , अब छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में मिलेगी त्वरित आपातकालीन सेवा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Kerala New CM : एक साथ शपथ लेकर नई सरकार ने रचा इतिहास, वीडी सतीशन बने केरल के नए CM

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?