Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश: शुरुआती जांच रिपोर्ट में दुर्घटना की वजह आई सामने, 6 लोगों की हुई थी मौत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश: शुरुआती जांच रिपोर्ट में दुर्घटना की वजह आई सामने, 6 लोगों की हुई थी मौत

Featuredदेश - विदेश

उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश: शुरुआती जांच रिपोर्ट में दुर्घटना की वजह आई सामने, 6 लोगों की हुई थी मौत

Hum Vatan News
Last updated: July 20, 2025 9:42 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

उत्तराखंड में मई महीने में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत के मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, हेलिकॉप्टर का मुख्य रोटर ब्लेड ऊपर से गुजर रहे फाइबर केबल से टकराया था और फिर पहाड़ी से नीचे गिर एक पेड़ से टकराया था। AAIB ने शनिवार को दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि जांच टीम दुर्घटना के मूल कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई पर काम कर रही है।

Contents
गंगनानी में हुआ था हेलिकॉप्टर हादसाउड़ान भरने के बाद नीचे उतरने लगापहाड़ी से नीचे गिर गया हेलिकॉप्टर2008 में निर्मित हुआ था हेलिकॉप्टर

एरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित 17 साल पुराना बेल 407 हेलीकॉप्टर, जिसमें छह यात्री सवार थे, 8 मई को उड़ान भरने के 24 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में पायलट और पांच यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

गंगनानी में हुआ था हेलिकॉप्टर हादसा

AAIB ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर 8 मई को सुबह 8.11 बजे खरसाली हेलीपैड से उड़ान भरने के बाद दुर्घटना में पूरी तरह से नष्ट हो गया था, लेकिन इसमें आग नहीं लगी थी। यह दुर्घटना उत्तरकाशी के गंगनानी में सुबह 8.35 बजे हुई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उड़ान भरने के बाद नीचे उतरने लगा

अपनी पांच पन्नों की रिपोर्ट में, AAIB ने कहा कि हेलिकॉप्टर 20 मिनट तक उड़ान भरने के बाद अपनी निर्धारित ऊंचाई से नीचे उतरने लगा। रिपोर्ट में कहा गया है, “शुरुआत में, पायलट ने उत्तरकाशी-गंगोत्री रोड (NH 34) पर गंगनानी के पास उतरने का प्रयास किया। उतरने के प्रयास के दौरान, हेलिकॉप्टर का मुख्य रोटर ब्लेड सड़क के समानांतर चल रहे एक ओवरहेड फाइबर केबल से टकरा गया।”

पहाड़ी से नीचे गिर गया हेलिकॉप्टर

रिपोर्ट में आगे बताया गया, “इससे सड़क किनारे लगे कुछ धातु के बैरिकेड भी क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, हेलिकॉप्टर उतर नहीं पाया और पहाड़ी से नीचे गिर गया। अंततः यह लगभग 250 फीट गहरी खाई में एक पेड़ से टकराकर रुक गया।”

2008 में निर्मित हुआ था हेलिकॉप्टर

रोल्स रॉयस इंजन द्वारा संचालित यह हेलिकॉप्टर 2008 में निर्मित हुआ था। अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने इस जांच के लिए मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि और तकनीकी सलाहकार नियुक्त किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, “जांच टीम मूल कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई के लिए उनसे समन्वय कर रही है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?