Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Vishnu Deo Sai’ की बड़ी घोषणा, NHM कर्मियों को मिलेगा हड़ताल अवधि का पूरा वेतन
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Vishnu Deo Sai’ की बड़ी घोषणा, NHM कर्मियों को मिलेगा हड़ताल अवधि का पूरा वेतन

Featuredछत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai’ की बड़ी घोषणा, NHM कर्मियों को मिलेगा हड़ताल अवधि का पूरा वेतन

Hum Vatan News
Last updated: June 13, 2026 6:56 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Vishnu Deo Sai’ रायपुर। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मियों की 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की “रीढ़ की हड्डी” हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ, वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में एनएचएम कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। कोरोना महामारी सहित विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के दौरान इन कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

IND vs AFG Weather Report: फैंस के लिए बुरी खबर! धर्मशाला में मैच के दौरान आंधी-तूफान की आशंका, जानें पल-पल का अपडेट

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इस दिशा में एनएचएम कर्मियों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके समर्पण, मेहनत और सेवा भावना का सम्मान करती है। इसी सम्मान के प्रतीक के रूप में हड़ताल अवधि के 33 दिनों का वेतन देने का निर्णय लिया गया है।

महासम्मेलन में मौजूद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से लंबित मांगों की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। कर्मचारियों का कहना है कि इससे उनके मनोबल में वृद्धि होगी और वे और अधिक समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, कर्मचारियों के हितों और प्रदेश में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास और कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारी प्रदेशभर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न जनस्वास्थ्य योजनाओं के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री की यह घोषणा हजारों एनएचएम कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : रेत कारोबार पर सरकार का बड़ा फैसला, निजी कंपनियों के साथ निगम भी चला सकेंगे खदानें
Featured छत्तीसगढ़
Long Range Electric Scooters
Long Range Electric Scooters : बार-बार चार्ज करने का झंझट खत्म, ये हैं भारत के 5 सबसे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
automobile Featured
BREAKING NEWS : दिल दहला देने वाला हादसा’ हरियाणा के दो युवकों की जलकर मौत, स्कॉर्पियो बनी आग का गोला
Featured देश - विदेश
देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला… 80 से अधिक प्रजातियों की पहचान, वैद्यों और छात्रों ने ली भागीदारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पकी रगों में बहता हुआ खून किसी के बुझते हुए घर के चिराग को दोबारा रोशन कर सकता है जीवन का उपहार: रक्तदान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
भारतीय सेना की कमान अब Dheeraj Seth’ के हाथों में, सरकार ने लगाई मुहर
Featured देश - विदेश
ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय…. एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय .

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Fuel Price Hike: Surge in electric car buyers in India
automobileFeatured

Fuel Price Hike: भारत में तेजी से बढ़े इलेक्ट्रिक कारों के खरीदार, CRISIL ने कहा- 2028 तक 10% बाजार पर होगा EV का कब्जा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Ministry of Information and Broadcasting lays down rules for social content.
Featurednational

नेशनल इंटरेस्ट को बढ़ावा: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सामाजिक कंटेंट के लिए नियम किए तय

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?