Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति… राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से 15 वर्षीय माड़कम हुंगा का हुआ निःशुल्क उपचार, परिवार को मिली बड़ी राहत.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति… राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से 15 वर्षीय माड़कम हुंगा का हुआ निःशुल्क उपचार, परिवार को मिली बड़ी राहत.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

‘चिरायु’ दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति… राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से 15 वर्षीय माड़कम हुंगा का हुआ निःशुल्क उपचार, परिवार को मिली बड़ी राहत.

Hum Vatan News
Last updated: July 3, 2026 6:57 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, 03 जुलाई 2026/
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित ‘चिरायु’ दल दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर उनके जीवन में नई उम्मीद जगा रहा है। बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम मीनागट्टा (पामेड) निवासी 15 वर्षीय माड़कम हुंगा की कहानी इस योजना की सफलता का प्रेरक उदाहरण है।
जन्म से थी गंभीर समस्या
माड़कम हुंगा जन्म से ही कटे होंठ और तालु (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट) की समस्या से पीड़ित था। इस कारण उसे भोजन करने, साफ बोलने और सामान्य जीवन जीने में काफी परेशानी होती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका इलाज कराना संभव नहीं था।
स्कूल में जांच के दौरान हुई पहचान
आरबीएसके के ‘चिरायु’ दल ने स्कूल में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान माड़कम हुंगा की पहचान की। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज तैयार कर उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत रायपुर रेफर किया गया।
निःशुल्क सर्जरी से मिली नई जिंदगी
25 जून 2026 को माड़कम हुंगा को रायपुर के एक विशेषज्ञ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी सफल प्लास्टिक सर्जरी की। उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ और 30 जून 2026 को उसे स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
इलाज का पूरा खर्च शासन ने उठाया
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सर्जरी, जांच, दवाइयां, रायपुर तक आने-जाने की व्यवस्था तथा उपचार के दौरान रहने और भोजन सहित पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया गया। इससे परिवार पर किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा।
नई मुस्कान, नया आत्मविश्वास
आज माड़कम हुंगा पहले की तुलना में बेहतर जीवन जी रहा है। अब उसे भोजन करने और बोलने में पहले जैसी कठिनाई नहीं होती। उसके चेहरे पर लौटी मुस्कान और बढ़ा आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि शासन की स्वास्थ्य योजनाएं जरूरतमंद बच्चों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) का ‘चिरायु’ दल दूरस्थ अंचलों के बच्चों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य देने का महत्वपूर्ण का

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बंदूक छोड़ विकास की राह चुनी, शासकीय योजनाओं ने बदली मड़कम भीमा की जिंदगी…पक्का घर, रोजगार और सम्मान के साथ मुख्यधारा में लौटे, बने आत्मनिर्भर जीवन की मिसाल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Railway News : रथयात्रा के दौरान बढ़ी भीड़ को देखते हुए SECR की सौगात, चलाई गईं TOD स्पेशल ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
खण्ड एवम अल्प वर्षा की संभावनाओं के बीच किसानों से सरकार का अपील धान की खेती रोपा पद्धति के बजाय सीधी बुवाई पर दे विशेष जोर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime : दुर्ग में दो मासूम बहनों से कथित दुष्कर्म, रोती बच्चियों ने खोली वारदात की कहानी
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बुलडोजर कार्रवाई से नाराज़ ग्रामीणों ने मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का किया घेराव, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : हाईकोर्ट ने जारी की तबादला सूची, जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों समेत 17 अधिकारियों का ट्रांसफर
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल, ई-कोष के जरिए मिनटों में पूरी होगी लोन प्रक्रिया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

सरकारी स्कूलों में युक्तियुक्तकरण नीति को High Court’ की मंजूरी, 24 याचिकाएं खारिज

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredदेश - विदेश

ATS की बड़ी कार्रवाई: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आरोपी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क बनाने का आरोप

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?